Stocks to Buy: जेफरीज ने इन 2 डिफेंस शेयरों को खरीदने की दी सलाह, जानें इनवेस्ट करने पर कितनी हो सकती है कमाई

Stocks to Buy: जेफरीज का मानना है कि अगले चार सालों में भारतीय डिफेंस कंपनियों के लिए 60 अरब डॉलर के कारोबार के मौके होंगे। उसने कहा है कि FY2026-2030 के दौरान देश में डिफेंस पर पूंजीगत खर्च की रफ्तार 16 फीसदी सीएजीआर रह सकती है। सरकार ने डिफेंस इक्विपमेंट का उत्पादन देश में बढ़ाने पर फोकस किया है

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 3:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जेफरीज ने कहा है कि भारतीय डिफेंस कंपनियों की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) डबल डिजिट में रह सकता है।

Stocks to Buy: आप अगर अच्छी कमाई कराने वाले शेयरों की तलाश में है तो सोलर इंडस्ट्रीज और एस्ट्रा माइक्रोवेव के शेयरों पर दांव लगा सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इन शेयरों को कवर करना शुरू किया है। इससे इन शेयरों में 8 सितंबर को तेजी दिखी। जेफरीज ने कहा है कि भारतीय डिफेंस कंपनियों की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) डबल डिजिट में रह सकता है। इसकी वजह दुनिया में बढ़ता जियोपॉलिटिकल टेंशन है।

डिफेंस कंपनियों के लिए बड़े कारोबारी मौके

जेफरीज का मानना है कि अगले चार सालों में भारतीय डिफेंस कंपनियों के लिए 60 अरब डॉलर के कारोबार के मौके होंगे। उसने कहा है कि FY2026-2030 के दौरान देश में डिफेंस पर पूंजीगत खर्च की रफ्तार 16 फीसदी सीएजीआर रह सकती है। सरकार ने डिफेंस इक्विपमेंट का उत्पादन देश में बढ़ाने पर फोकस किया है। इसका मकसद इंपोर्ट पर निर्भरता घटाना है।


सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर को लग सकते हैं पंख

ब्रोकरेज फर्म ने सोलर इंडस्ट्रीज के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने शेयर के लिए 28,160 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 7 सितंबर को क्लोजिंग प्राइस से इस शेयर में 28.3 फीसदी तेजी आ सकती है। जेफरीज ने कहा है कि कंपनी का डिफेंड बिजनेस बढ़ रहा है। ऑर्डर बुक स्ट्रॉन्ग होने से रेवेन्यू को लेकर मीडियम टर्म में तस्वीर साफ है।

सोलर इंडस्ट्रीज का शेयर 2026 में 85% चढ़ा है

सोलर इंडस्ट्रीज गोला-बारूद बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। यह रॉकेट और ड्रोन जैसे एयरोस्पेस प्रोडक्ट्स भी बना रही है। कंपनी का शेयर 3:10 बजे 2.28 फीसदी चढ़कर 22,455 रुपये पर चल रहा था। 2026 में इस शेयर का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस दौरान यह शेयर 84.82 फीसदी चढ़ा है।

एस्ट्रा माइक्रोवेव के शेयरों को खरीदने की सलाह

जेफरीज ने एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स को शेयरों को कवर करना शुरू किया है। उसने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर के लिए 2,055 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 7 सितंबर को क्लोजिंग लेवल से यह शेयर 20 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने एस्ट्रा माइक्रोवेव को डिफेंस और स्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की प्रमुख प्राइवेट कंपनी बताई है। 8 सितंबर को शेयर दोपहर बाद 2.51 फीसदी चढ़कर 1,754 रुपये पर चल रहा था। इस साल यह शेयर 78 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

BDL के शेयरों पर जेफरीज की होल्ड रेटिंग्स

भारत डायनेमिक्स के शेयरों पर जेफरीज ने 'होल्ड' की रेटिंग दी है। इसका मतलब है कि उसने इनवेस्टर्स को यह शेयर अपने पास बनाए रखने की सलाह दी है। हालांकि, उसने शेयर के लिए सिर्फ 1,280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 7 सितंबर के क्लोजिंग प्राइस से यह शेयर 3.1 फीसदी चढ़ सकता है। भारत डायनेमिक्स का शेयर 0.50 फीसदी चढ़कर 1,235 रुपये पर चल रहा था।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।