Stocks to Buy: चौतरफा गिरावट के बीच JP मॉर्गन ने इन 2 शेयरों पर जताया भरोसा, मिल सकता है 35% तक रिटर्न
Stocks to Buy: विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के दो बड़े शेयरों पर कवरेज शुरू की है। इनमें अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports & SEZ) और जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infrastructure) के स्टॉक शामिल हैं। ब्रोकेरज ने इन दोनों शेयरों में मजबूत तेजी की संभावना जताई है
Stocks to Buy: जेपी मॉर्गन ने अदाणी पोर्ट्स के शेयर के लिए 1,944 रुपये का टारगेट तय किया है
Stocks to Buy: विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के दो बड़े शेयरों पर कवरेज शुरू की है। इनमें अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports & SEZ) और जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infrastructure) के स्टॉक शामिल हैं। ब्रोकेरज ने इन दोनों शेयरों में मजबूत तेजी की संभावना जताई है।
ब्रोकरेज ने अदाणी पोर्ट्स के शेयर को ‘ओवरवेट’ की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,944 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह टारगेट प्राइस बुधवार के बंद भाव के मुकाबले लगभग 35 प्रतिशत की संभावित तेजी का संकेत देता है।
इसी तरह JSW इंफ्रास्ट्रक्चर को भी जेपी मॉर्गन ने ‘ओवरवेट’ रेटिंग की दी है और इसके लिए 310 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। यह इसके पिछले बंद स्तर से करीब 26 प्रतिशत तक की संभावित बढ़त दिखाता है।
पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में मजबूत ग्रोथ की संभावना
ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर स्ट्रक्चरल रूप से मजबूत ग्रोथ के अवसर मुहैया करता है। इस क्षेत्र में प्रवेश की ऊंची बाधाएं, इंडस्ट्री का तेजी से कंसॉलिडेशन और स्थापित कंपनियों की मजबूत प्राइसिंग पावर इसे आकर्षक बनाती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बंदरगाह क्षमता में विस्तार, बढ़ता ग्लोबल व्यापार और संचालन दक्षता में सुधार इस सेक्टर के प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर हैं।
अदाणी पोर्ट्स की मजबूत विस्तार योजना
JPMorgan का मानना है कि अदाणी पोर्ट्स अपने बड़े मार्केट शेयर, लॉजिस्टिक्स कारोबार के तेजी से विस्तार और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं के कारण आने वाले सालों में मजबूत ग्रोथ दर्ज कर सकती है।
ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच कंपनी का रेवेन्यू लगभग 17 प्रतिशत, EBITDA करीब 15 प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा लगभग 16 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकता है। यह ग्रोथ स्केल में विस्तार, डायवर्सिफाइड कार्गो मिक्स और इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म के कारण संभव हो सकती है।
JSW इंफ्रास्ट्रक्चर में तेज क्षमता विस्तार
JSW इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी ब्रोकरेज ने मजबूत ग्रोथ की संभावना जताई है। कंपनी JSW ग्रुप की मजबूत निष्पादन क्षमता और समूह के भीतर मजबूत व्यावसायिक संबंधों का लाभ उठा रही है। अनुमान है कि कंपनी अपनी बंदरगाह क्षमता को वित्त वर्ष 2030 तक बढ़ाकर 400 मिलियन टन प्रतिवर्ष से अधिक कर सकती है।
ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच JSW इंफ्रास्ट्रक्चर का रेवेन्यू 38 प्रतिशत, EBITDA 30 प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा 21 प्रतिशत की सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ सकता है।
लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पर फोकस
रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों कंपनियां लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग कारोबार का विस्तार कर रही हैं। इससे रेवेन्यू स्रोतों में विविधता आएगी और मार्जिन में सुधार की संभावना बढ़ेगी।
हाल का शेयर प्रदर्शन
पिछले तीन सालों में दोनों कंपनियों के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान अदाणी पोर्ट्स के शेयर करीब 70 प्रतिशत और JSW इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर लगभग 68 प्रतिशत बढ़े हैं, जो निफ्टी 50 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन है।
बुधवार को कारोबार के अंत में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 2.29 प्रतिशत गिरकर 1,436.60 रुपये पर बंद हुआ, जबकि JSW इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 2.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 245.20 रुपये पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।