Stocks to buy: इन दो स्टील शेयरों में आने वाली है जोरदार तेजी, मोतीलाल ओसवाल ने बताई वजह

Stocks to buy: मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि डिमांड में सीजनल कमजोरी के बावजूद इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में स्टील की कीमतें हाई लेवल पर बनी रहेंगी। सितंबर में डोमेस्टिक हॉट-रोल्ड कॉयल (HRC) की कीमतें महीने दर महीने आधार पर 7 फीसदी बढ़कर सितंबर में 62,000 रुपये प्रति टन पर पहुंच गई

अपडेटेड Sep 19, 2026 पर 3:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
18 सितंबर को जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 1.30 फीसदी चढ़कर 1,269.70 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में यह शेयर 13 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

Stocks to buy: आप अगर ऐसे शेयरों की तलाश में हैं, जिनमें निवेश को बढ़ाने का दम हो तो आप दो स्टील शेयरों पर दांव लगा सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयरों को अपना टॉप पिक्स बताया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि स्टील की कीमतों में आए उछाल का फायदा इन दोनों कंपनियों को मिलेगा।

दूसरी छमाही में भी स्टील की कीमतें हाई लेवल पर रहेंगी

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि डिमांड में सीजनल कमजोरी के बावजूद इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में स्टील की कीमतें हाई लेवल पर बनी रहेंगी। सितंबर में डोमेस्टिक हॉट-रोल्ड कॉयल (HRC) की कीमतें महीने दर महीने आधार पर 7 फीसदी बढ़कर सितंबर में 62,000 रुपये प्रति टन पर पहुंच गई, जो चार महीने का सबसे ऊंचा लेवल है।


एचआरसी और सीआरसी दोनों की कीमतों में उछाल 

कोल्ड-रोल्ड कॉयल (CRC) की कीमत भी महीने दर महीने आधार पर 8 फीसदी बढ़कर सितंबर में 70,500 रुपये प्रति टन पर पहुंच गई। रिबार की कीमतें भी सितंबर में बढ़कर 56,800 रुपये प्रति टन पर पहुंच गई। यह इस साल जून में 48,850 रुपये प्रति टन थी। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सीजनल कमजोरी के बावजूद डोमेस्टिक स्टील वॉल्यूम अच्छी बनी हुई है।

दुनिया में स्टील के प्रोडक्शन में गिरावट के संकेत

उधर, दुनिया में क्रूड स्टील का प्रोडक्शन इस साल जनवरी-जुलाई के दौरान साल दर साल आधार पर 0.6 फीसदी घटकर करीब 1.08 अरब टन रहा। चीन में भी उत्पादन में साल दर साल आधार पर 3.1 फीसदी कमी आई है। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि घरेलू स्टील कंपनियों को ज्यादा कीमतों का फायदा मिलेगा।

जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटी स्टील के शेयर चढ़ सकते हैं

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनियों के लिए रियलाइजेशन स्ट्रॉन्ग रहेगी। हालांकि, इसके लिए मानसून के बाद डिमांड का सामान्य लेवल पर आना जरूरी है। उसने स्टील सेक्टर को आउटलुक को देखते हुए जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर के लिए 1,340 रुपये का टारगेट दिया है, जबकि टाटा स्टील के लिए 220 रुपये का टारगेट दिया है।

यह भी पढ़ें: Warren Buffett lessons: वॉरेन बफे ने हमेशा इन 2 नियमों का पालन किया, आप भी कर सकते हैं 

18 सितंबर को जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में तेजी

टाटा स्टील का शेयर 18 सितंबर को 0.58 फीसदी गिरकर 186.20 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में इस शेयर ने रिटर्न नहीं दिया है। जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 1.30 फीसदी चढ़कर 1,269.70 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में यह शेयर 13 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।