Stocks to BUY: केंद्र सरकार ने हाल ही में गैस की कीमतों तय करने के लिए नया प्राइस स्ट्रक्चर लागू किया है। इसके बाद से गैस कंपनियों, खासतौर से CNG और PNG के कारोबार में मौजूद कंपनियों के शेयर फोकस में है। इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म वेंटुरा (Ventura) ने महानगर गैस (Mahanagar Gas) के शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी है। ब्रोकरेज ने महानगर गैस (Mahanagar Gas) के शेयरों को BUY रेटिंग दी है। साथ ही अगले 2 साल की अवधि के साथ इसके शेयरों के लिए 1,719 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह कंपनी के शेयरों के मौजूदा बाजार भाव से करीब 74% अधिक है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का डिविडेंड यील्ड इस समय 2.8% है, जो निवेशकों के लिए एक अतिरिक्त खुशी का कारण हो सकता है।
वेंटुरा ने कहा कि महानगर गैस के शेयरों पर उसके उत्साहित होने के पीछे मुख्य वजह इसकी बिक्री में भारी तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में कहा, "इस तथ्य के बावजूद कि मुंबई में मेट्रो सेवाओं की शुरुआत से सीएनजी गैसों की बिक्री प्रभावित हो सकती है। हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2022 से 2026 के कंपनी की बिक्री में में 7% CAGR से अधिक की दर से बढ़ोतरी होगी।"
ब्रोकरजे फर्म ने कहा, "मुंबई और ग्रेटर मुंबई इलाके में CNG वाहनों को बढ़ावा देने में नैचुलर गैस की कीमतों में कटौती अहम भूमिका निभा सकती है। खासतौर से मुंबई इलाके में। वहीं PNG अभी भी इस इलाके में 40% से 50% घरों तक ही पहुंचा है, जो ग्रोथ के लिए काफी संभावना छोड़ता है।"
इस बीच महानगर गैस के शेयर आज 11 अप्रैल को 0.060% की तेजी के साथ 992.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 17.48% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 21.63% का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।