Get App

Stocks to Buy: मोतीलाल ओसवाल ने इन 3 फूड शेयरों पर लगाया बड़ा दांव, 26% तक की कमाई का मौका

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कंज्यूमर प्रोसेस्ड फूड सेक्टर की चार कंपनियों के शेयरों पर कवरेज शुरू की है। इनमें बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल, गोपाल स्नैक्स, प्रताप स्नैक्स और मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज शामिल है। ब्रोकरेज ने इनमें से पहली तीन कंपनियों के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 12:35 PM
Stocks to Buy: मोतीलाल ओसवाल ने इन 3 फूड शेयरों पर लगाया बड़ा दांव, 26% तक की कमाई का मौका
Stocks to Buy: मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज पर मोतीलाल ओसवाल ने ‘न्यूट्रल’ की रेटिंग दी है

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कंज्यूमर प्रोसेस्ड फूड सेक्टर की चार कंपनियों के शेयरों पर कवरेज शुरू की है। इनमें बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International), गोपाल स्नैक्स (Gopal Snacks), प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks) और मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज (Mrs Bectors Food Specialties) शामिल है। ब्रोकरेज ने इनमें से पहली तीन कंपनियों के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। वहीं मिसेज बेक्टर्स फूड के शेयर को इसने ‘न्यूट्रल’ की रेटिंग दी है।

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, भारत का फूड और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर FY24 में करीब ₹86.8 लाख करोड़ का था, जो FY27 तक बढ़कर ₹109.6 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। बढ़ता शहरीकरण, ब्रांडेड स्नैक्स की बढ़ती मांग और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार से इस सेक्टर में लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।

1. बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International)

मोतीलाल ओसवाल ने बीकाजी फूड्स के शेयर को 900 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके पिछले बंद भाव से करीब 26% का अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को FY28 के अनुमानित P/E के 55 गुना पर वैल्यू किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें