10 टुकड़ों में बंट जाएगा यह मल्टीबैगर शेयर, 5 साल में 89,000% का बंपर रिटर्न दे चुकी है कंपनी

Stock Split: श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड ने अपने शेयरों को 10 छोटे टुकड़ों में बांटने यानी स्टॉक स्प्लिट करने का ऐलान किया है। कंपनी के इस ऐलान के बाद मंगलवार 6 जनवरी को श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क के शेयर करीब 1.6 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। खास बात यह है कि यह वही स्मॉलकैप मीडिया कंपनी है, जिसके शेयरों ने पिछले पांच साल में अपने निवेशकों को करीब 89,000 प्रतिशत तक बंपर मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 9:39 AM
Story continues below Advertisement
Stock Split: कंपनी ने प्रमोटर से ₹100 करोड़ तक का लोन लेने की योजना को भी मंजूरी दी है

Stock Split: श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड ने अपने शेयरों को 10 छोटे टुकड़ों में बांटने यानी स्टॉक स्प्लिट करने का ऐलान किया है। कंपनी के इस ऐलान के बाद मंगलवार 6 जनवरी को श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क के शेयर करीब 1.6 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। खास बात यह है कि यह वही स्मॉलकैप मीडिया कंपनी है, जिसके शेयरों ने पिछले पांच साल में अपने निवेशकों को करीब 89,000 प्रतिशत तक बंपर मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

1:10 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:10 के अनुपात में शेयरों के विभाजन को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी के मौजूदा 10 रुपये के फेस वैल्यू प्रत्येक शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा जाएगा। हालांकि अभी इस इस कॉरपोरेट एक्शन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लिया जाना बाकी है, जिसे पोस्टल बैलेट के जरिए ली जाएगी।

कंपनी ने बताया कि स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान शेयरधारकों की मंजूरी के बाद किया जाएगा। स्टॉक स्प्लिट से शेयर की कीमत कम होगी, जिससे यह रिटेल निवेशकों के लिए ज्यादा सुलभ बनेगा। इसके साथ ही बाजार में शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ने की भी उम्मीद है, जिससे ट्रेडिंग गतिविधि में इजाफा हो सकता है।


प्रमोटर से लोन लेने की भी मंजूरी

इसी बैठक में बोर्ड ने एक और अहम फैसला लिया। कंपनी ने प्रमोटर से ₹100 करोड़ तक का लोन लेने की योजना को भी मंजूरी दी है। इस लोन में भविष्य में इक्विटी शेयरों में कन्वर्जन का विकल्प भी शामिल होगा। इस प्रस्ताव को भी शेयरधारकों की मंजूरी के लिए पोस्टल बैलेट के जरिए रखा जाएगा।

कारोबार और बैकग्राउंड

1994 में कारोबार शुरू करने वाली श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की कंपनी है। यह मुख्य रूप से कंटेंट प्रोडक्शन और कंटेंट सिंडिकेशन के कारोबार में एक्टिव है और विभिन्न ब्रॉडकास्टर्स, एग्रीगेटर्स और सैटेलाइट नेटवर्क्स को कंटेंट उपलब्ध कराती है।

तिमाही नतीजों में जबरदस्त उछाल

कंपनी के वित्तीय नतीजे भी हाल के समय में काफी मजबूत रहे हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹14.1 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में रहे 0.17 करोड़ के मुकाबले लगभग 83 गुना ज्यादा है। वहीं, तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 244.44 प्रतिशत बढ़कर ₹4.34 करोड़ पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- Kaynes Tech के शेयर 6% टूटे, मार्केट कैप ₹1,700 करोड़ साफ! अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड? जानिए

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। बसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।