Stocks to Buy: इन 5 शेयरों में 66% तक तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने खरीदने की सलाह दी

Stocks to Buy: ब्रोकरेज की नजर में पांच शेयर आने वाले समय में शानदार रिटर्न दे सकते हैं। इनमें Emmvee और TCI Express सबसे आगे हैं। आखिर इन कंपनियों में ऐसी क्या खास बात है, जिसके चलते ब्रोकरेज ने खरीदने की सलाह दी है? जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 5:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
होटल सेक्टर की ITC Hotels को Ambit ने खरीदने की सलाह दी है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में गिरावट या उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक ऐसे शेयरों की तलाश करते हैं, जिनमें आगे अच्छी तेजी की गुंजाइश हो। ब्रोकरेज फर्मों की ताजा रिपोर्ट में पांच ऐसे स्टॉक्स सामने आए हैं, जिनके लिए Buy रेटिंग दी गई है। इनके टारगेट प्राइस के मुकाबले मौजूदा भाव पर 36% से 66% तक तेजी की संभावना बन रही है।

इन कंपनियों का कारोबार लॉजिस्टिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी, कैश मैनेजमेंट, ऑनलाइन एजुकेशन और होटल सेक्टर से जुड़ा है। कहीं मजबूत ऑर्डर बुक ग्रोथ की उम्मीद बढ़ा रही है, तो कहीं बेहतर मार्जिन और कारोबार का विस्तार भविष्य की संभावनाओं को मजबूत कर रहे हैं।

किस शेयर में कितनी तेजी की संभावना?

कंपनी मौजूदा भाव टारगेट प्राइस संभावित तेजी
Emmvee ₹258.50 ₹430 66.30%
TCI Express ₹473.40 ₹770 62.70%
CMS Info Systems
₹203.26 ₹315 55%
Physicswallah ₹136.11 ₹200 46.90%
ITC Hotels ₹184.30 ₹250 35.60%


1. Emmvee

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी Emmvee पर Jefferies ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है। इसमें मौजूदा स्तर से करीब 66.3% उछाल की उम्मीद है।

कंपनी के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इसका EBITDA 39% बढ़ा, जबकि मुनाफे यानी PAT में 61% की बढ़ोतरी हुई। ऑर्डर बुक में भी तिमाही आधार पर 5% का इजाफा हुआ है। Jefferies को FY26 से FY29 के बीच कंपनी का EBITDA 34% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है।

2. TCI Express

लॉजिस्टिक्स कंपनी TCI Express पर जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी है। इसमें करीब 62.7% तेजी की संभावना बनती है।

जेफरीज ने 19 नवंबर की रिपोर्ट में इसे ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की पसंदीदा कंपनियों में शामिल किया है। हालांकि, ब्रोकरेज की व्यापक सेक्टर रणनीति में पोर्ट्स को लॉजिस्टिक्स से ज्यादा प्राथमिकता दी गई है।

3. CMS Info Systems

कैश मैनेजमेंट सर्विस देने वाली CMS Info Systems पर भी जेफरीज का रुख बुलिश है। इसमें करीब 55% तेजी की गुंजाइश है।

ब्रोकरेज ने FY27 से FY29 के लिए कंपनी की अनुमानित कमाई में 1% की कटौती की है। इसके बावजूद वैल्यूएशन आकर्षक माना है। जेफरीज के मुताबिक, रेवेन्यू और मुनाफे में लगातार सुधार से शेयर की री-रेटिंग हो सकती है।

4. Physicswallah

ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी फिजिक्सवाला पर मोतीलाल ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है। यह स्टॉक करीब 46.9% का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY30 तक कंपनी के कुल रेवेन्यू में ऑनलाइन एजुकेशन कारोबार की हिस्सेदारी करीब दो-तिहाई होगी। EBITDA मार्जिन भी बढ़ने का अनुमान है।

5. ITC Hotels

होटल सेक्टर की ITC Hotels को Ambit ने खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस ₹250 रखा है। इसमें करीब 35.6% तेजी की संभावना है।

सितंबर तिमाही में समान होटलों के RevPAR में सालाना आधार पर 21% की वृद्धि हुई। वहीं, औसत कमरे का किराया 14% बढ़ा। Ambit के मुताबिक, शादी और BRICS समिट से बैंक्वेटिंग रेवेन्यू को भी सहारा मिला।

Gold Silver Price Crash: सोने में ₹31000, चांदी में ₹64000 का घाटा! शिखर पर गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों का बुरा हाल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।