Stocks to Buy: चीन में कोकिंग कोल (Coking Coal) का उत्पादन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। इसका फायदा भारतीय स्टील कंपनियों को मिल सकता है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura का मानना है कि इससे स्टील कंपनियों के कच्चे माल की लागत में बड़े इजाफे का खतरा फिलहाल कम हो गया है। यही वजह है कि ब्रोकरेज ने Tata Steel, JSW Steel, Jindal Steel और Lloyds Metals पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है।
