Stocks to Buy: ये 11 स्टॉक्स दे सकते हैं 60% तक रिटर्न, ब्रोकरेज बुलिश; क्या आप लगाएंगे दांव?

Stocks to Buy: शेयर बाजार में गिरावट के बीच SBI, Eicher Motors और Shanti Gold समेत 11 शेयरों पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं। कुछ स्टॉक्स में 60 प्रतिशत तक रिटर्न का अनुमान है। जानिए क्या आपको इन स्टॉक्स पर लगाना चाहिए दांव?

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
Axis Securities ने सरकारी बैंक State Bank of India के लिए 1,280 रुपये का टारगेट तय किया है।

Stocks to Buy: इस हफ्ते ग्लोबल टेक रूट के असर से भारतीय शेयर बाजार में 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। टेक स्टॉक्स में बिकवाली ने बेंचमार्क इंडेक्स पर दबाव बनाया। इस बीच Jefferies, Motilal Oswal, Nuvama Wealth Management, Axis Securities और Citi समेत कई ब्रोकरेज हाउस ने अपने ताजा सुझाव जारी किए। इनमें निवेशकों को जोरदार रिटर्न मिल सकता है।

State Bank of India

Axis Securities ने सरकारी बैंक State Bank of India के लिए 1,280 रुपये का टारगेट तय किया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 7.1 प्रतिशत की संभावित बढ़त का संकेत देता है।


ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक ने ग्रोथ गाइडेंस को 12-14 प्रतिशत से बढ़ाकर 13-15 प्रतिशत कर दिया है। रिटेल, एग्रीकल्चर और MSME सेगमेंट में मजबूती और कॉरपोरेट लेंडिंग में सुधार इसका आधार है। एसेट क्वालिटी एक दशक के बेहतर स्तर पर है और कम क्रेडिट कॉस्ट मुनाफे को सपोर्ट कर रही है।

Eicher Motors

Citi ने ऑटोबाइल कंपनी Eicher Motors पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 12 महीने का टारगेट 8,300 रुपये कर दिया है। मौजूदा बाजार भाव की तुलना में इसमें लगभग 13.5 प्रतिशत की संभावित तेजी दिखती है।

GST कट के बाद फुटफॉल, बुकिंग और कन्वर्जन में तेज उछाल आया है। कंपनी FY28 तक उत्पादन क्षमता 14.5 लाख यूनिट से बढ़ाकर 20 लाख यूनिट करने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए करीब 958 करोड़ रुपये का कैपेक्स प्रस्तावित है।

Kotak Mahindra Bank

Axis Securities ने प्राइवेट सेक्टर के Kotak Mahindra Bank के लिए 515 रुपये का लक्ष्य दिया है। यह स्तर मौजूदा कीमत से लगभग 19.9 प्रतिशत की गुंजाइश दिखाता है।

माइक्रोफाइनेंस और पर्सनल लोन पोर्टफोलियो में तनाव कम होने से क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट शुरू हो गई है। रिटेल कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कुछ दबाव है, लेकिन बैंक ने अंडरराइटिंग सख्त कर जोखिम को नियंत्रित रखा है।

Apollo Hospitals

Nuvama ने Apollo Hospitals Enterprise के लिए 9,090 रुपये का टारगेट रखा है। मौजूदा स्तर से करीब 20 प्रतिशत तक की रैली की संभावना जताई गई है।

FY25-28 के दौरान अस्पताल रेवेन्यू में करीब 15 प्रतिशत सालाना ग्रोथ की उम्मीद है। इस अवधि में 1,500 नए बेड जुड़ेंगे और मौजूदा अस्पतालों में 12-13 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान है।

Lenskart

Jefferies ने Lenskart पर Buy रेटिंग दोहराते हुए 575 रुपये का टारगेट दिया है। इससे लगभग 21 प्रतिशत का रिटर्न निकल सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत ग्रोथ और बेहतर मार्जिन एक्सपेंशन के साथ शानदार तिमाही दी है। मैनेजमेंट का फोकस लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर है, न कि शॉर्ट टर्म मार्जिन पर।

Hindalco

Motilal Oswal ने Hindalco पर Buy रेटिंग बनाए रखते हुए 1,110 रुपये का लक्ष्य तय किया है। यह करीब 22.6 प्रतिशत की संभावित बढ़त को दिखाता है।

कंपनी की कंसोलिडेटेड नेट सेल्स 66,500 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ी। EBITDA 7,975 करोड़ रुपये रहा। हालांकि Novelis बिजनेस में कमजोरी के कारण एडजस्टेड PAT तिमाही आधार पर 20 प्रतिशत घटकर 3,900 करोड़ रुपये रहा।

Mahindra & Mahindra

Jefferies ने ऑटोमोबाइल दिग्गज Mahindra & Mahindra पर Buy रेटिंग कायम रखते हुए 4,500 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव से इसमें करीब 22 प्रतिशत की उछाल की गुंजाइश मानी जा रही है।

कंपनी ने लगातार 15वीं तिमाही में डबल डिजिट EBITDA ग्रोथ दर्ज की। दिसंबर तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़ा।

IHCL

Motilal Oswal ने टाटा ग्रुप की होटल चेन IHCL पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 900 रुपये का टारगेट रखा है। यह मौजूदा स्तर से 26 प्रतिशत से ज्यादा की संभावित तेजी को दिखाता है।

फूड एंड बेवरेज ग्रोथ में उछाल MICE गतिविधियों, वेडिंग सीजन और ज्यादा इवेंट्स की वजह से आया। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि चौथी तिमाही में भी डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ जारी रहेगी।

Muthoot Finance

Nuvama ने Muthoot Finance पर Buy रेटिंग के साथ 4,700 रुपये का रिवाइज्ड टारगेट दिया है। 3,610 रुपये के स्तर से यह करीब 30.2 प्रतिशत की संभावित रिटर्न प्रोफाइल बनाता है।

गोल्ड AUM तिमाही आधार पर 12 प्रतिशत और सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़ा। NIM में 11 बेसिस पॉइंट सुधार हुआ और ग्रॉस स्टेज 3 रेशियो 67 बेसिस पॉइंट घटा। PAT सालाना आधार पर 95 प्रतिशत बढ़ा।

Whirlpool of India

Nuvama ने Whirlpool of India पर Buy कॉल के साथ 1,270 रुपये का लक्ष्य रखा है। यह मौजूदा बाजार भाव से करीब 42 प्रतिशत तक की संभावित छलांग का संकेत देता है।

प्रमोटर हिस्सेदारी बिक्री के ओवरहैंग को देखते हुए टारगेट P/E मल्टीपल 38 गुना से घटाकर 35 गुना किया गया है। शेयर FY26-27 की अनुमानित कमाई के 28 गुना पर ट्रेड कर रहा है और मुनाफा प्राइसिंग ट्रेंड, रेगुलेटरी कॉस्ट और प्रोडक्ट मिक्स पर निर्भर रहेगा।

Shanti Gold

Choice Institutional Equities ने Shanti Gold International पर Buy रेटिंग दी है। 350 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह मौजूदा शेयर प्राइस से 60.6% की संभावित तेजी दिखाता है।

यह टारगेट DCF आधारित वैल्युएशन पर आधारित है और FY28 के अनुमानित EPS पर 9.7 गुना PE को बताता है। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी मुंबई और जयपुर में क्षमता विस्तार कर रही है। मैनेजमेंट FY27 में 60-70 प्रतिशत रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य रखता है। निर्यात हिस्सेदारी को करीब 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक ले जाने की योजना है।

Sensex Top-10 mcap: पांच दिनों में ₹3 लाख करोड़ स्वाहा, TCS समेत इन स्टॉक्स ने दिया शॉक

Disclaimer: नीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।