Get App

Tata Group Stocks: 23% तक चढ़ सकते हैं टाटा ग्रुप के ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने इन कारणों से लगाया दांव

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्मों ने गुरुवार 18 दिसंबर को टाटा ग्रुप की दो कंपनियों को लेकर रिपोर्टें जारी की। इनमें टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (TMCV) और वोल्टास लिमिटेड (Voltas Ltd) शामिल हैं। ब्रोकरेज की मानें तो इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 23 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 3:12 PM
Tata Group Stocks: 23% तक चढ़ सकते हैं टाटा ग्रुप के ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने इन कारणों से लगाया दांव
Stocks to Buy: BofA सिक्योरिटीज ने वोल्टास के शेयर की रेटिंग को बढ़ाकर सीधे ‘Buy’ कर दी है

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्मों ने गुरुवार 18 दिसंबर को टाटा ग्रुप की दो कंपनियों को लेकर रिपोर्टें जारी की। इनमें टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (TMCV) और वोल्टास लिमिटेड (Voltas Ltd) शामिल हैं। ब्रोकरेज की मानें तो इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 23 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

1. Tata Motors CV

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (TMCV) के शेयरों पर पर दो ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने कवरेज शुरू की है। इनमें BofA सिक्योरिटीज और जेपी मॉर्गन शामिल हैं। BofA सिक्योरिटीज ने टाटा मोटर्स CV के शेयर को Buy रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और इसके लिए 475 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से 23 प्रतिशत तक की तेजी का अनुमान है।

BofA के मुताबिक, टाटा मोटर्स CV भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) में ट्रक साइकिल में रिकवरी का एक मजबूत ‘प्रॉक्सी प्ले’ है। ब्रोकरेज का मानना है कि CV साइकिल अब बॉटम के करीब है और आगे इसमें सुधार देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज ने कहा कि स्थिर मार्केट शेयर, मार्जिन डिसिप्लिन, डाउनसाइकिल के बावजूद करीब 35% का RoCE और कम रेगुलेटरी रिस्क, कुछ ऐसे खास फैक्टर हैं जो इस स्टॉक के लिए संभावित री-रेटिंग को बढ़ावा दे सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें