Stocks to Buy: इन 10 शेयरों में आ सकती है 39% तक तेजी, एक्सपर्ट्स ने दी 'Buy' की सलाह

Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार पिछले कई महीनों से जारी गिरावट का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा हैं। सेंसेक्स और निफ्टी आज 24 मार्च को लगातार छठवें दिन तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस बीच YES सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट ने अगले 1 साल की समयसीमा के साथ 10 शेयरों की लिस्ट जारी की है। उनका मानना है कि इन शेयरों में अगले एक साल के दौरान 19 से लेकर 39 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं इन टॉप 10 स्टॉक्स के बारे में

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 1:40 PM
Stocks to Buy: मार्च महीने में सेंसेक्स में अबतक करीब 6.6% से अधिक की तेजी आ चुकी है

Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार पिछले कई महीनों से जारी गिरावट का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा हैं। सेंसेक्स और निफ्टी आज 24 मार्च को लगातार छठवें दिन तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। मार्च महीने में सेंसेक्स में अबतक करीब 6.6 फीसदी से अधिक की तेजी आ चुकी है। हाल के कुछ कारोबारी सत्र में विदेशी निवेशक (FIIs) भी बाजार में वापस आते हुए दिख रहे हैं, जो बाजार में आई हालिया गिरावट का मुख्य कारण था। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और बेहतर आर्थिक आंकड़ों से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

इस बीच ब्रोकरेज फर्म YES सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट और इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज रिसर्च के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, प्रितेश मेहता ने अगले 1 साल की समयसीमा के साथ 10 शेयरों की लिस्ट जारी की है। उनका मानना है कि इन शेयरों में अगले एक साल के दौरान 19 से लेकर 39 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं इन टॉप 10 स्टॉक्स के बारे में।

1. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)

इस शेयर का मौजूदा भाव 8,916.10 रुपये है। यस सिक्योरिटीज ने इसे 10,600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस मौजूदा स्तर से करीब 19% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि अक्टूबर 2021 के बाद यह स्टॉक पहली बार ब्रेकआउट में है और इसे आगे भी तेजी बनी रहने की उम्मीद है।


2. SRF लिमिटेड

इस शेयर का मौजूदा भाव 3,024.35 रुपये है। यस सिक्योरिटीज ने इसे 3,630 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस मौजूदा स्तर से करीब 20% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि जून 2024 में ब्रेकआउट के बाद अक्टूबर में इस शेयर में करेक्शन शुरू हो गया था, लेकिन अब इसमें फिर से मजबूती दिख रही है।

3. आवास फाइनेंस (Aavas Financiers)

इस शेयर का मौजूदा भाव 1,981.05 रुपये है। यस सिक्योरिटीज ने इसे 2,400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस मौजूदा स्तर से करीब 21% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर 2024 से ही यह शेयर 10-कॉलम एवरेज के ऊपर बना हुआ है, जो इसमें तेजी का संकेत है।

4. सीजी पावर (CG Power & Industrial Solutions)

इस शेयर का मौजूदा भाव 641.25 रुपये है। यस सिक्योरिटीज ने इसे 790 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस मौजूदा स्तर से करीब 23% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि दो साल के औसत मूल्य पर बेस कंसोलिडेशन और बुलिश टर्टल ब्रेकआउट के चलते यह स्टॉक ₹790 तक पहुंच सकता है।

5. JSW स्टील (JSW Steel)

इस शेयर का मौजूदा भाव 1,058.70 रुपये है। यस सिक्योरिटीज ने इसे 1,340 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस मौजूदा स्तर से करीब 27% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि मेटल सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी में बुलिश टर्टल ब्रेकआउट देखने को मिला है। ₹900 पर मजबूत सपोर्ट के साथ यह ₹1,340 तक जा सकता है।

6. वेदांता (Vedanta)

इस शेयर का मौजूदा भाव 1,058.70 रुपये है। यस सिक्योरिटीज ने इसे 1,340 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस मौजूदा स्तर से करीब 27% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि मेटल सेक्टर में तेजी के चलते वेदांता में मजबूती बनी हुई है। ग्लोबल कमोडिटीज में ब्रेकआउट और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से वेदांता को सपोर्ट मिल रहा है।

7. चंबल फर्टिलाइजर्स (Chambal Fertilizers & Chemicals)

इस शेयर का मौजूदा भाव 597.05 रुपये है। यस सिक्योरिटीज ने इसे 770 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस मौजूदा स्तर से करीब 29% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि इस स्टॉक ने जून 2024 के उच्चतम स्तर को पार कर लिया है, जिससे मजबूती का संकेत मिला है। बुलिश टर्टल ब्रेक और डायगोनल ट्रिपल-टॉप पैटर्न दिखाते हैं कि यह 770 के स्तर तक जा सकता है।

8. टाटा पावर (Tata Power)

इस शेयर का मौजूदा भाव 379.50 रुपये है। यस सिक्योरिटीज ने इसे 500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस मौजूदा स्तर से करीब 32% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि टाटा पावर ने दो साल के औसत मूल्य पर बेस कंसोलिडेशन पूरा किया है और अब ब्रेकआउट की पुष्टि हुई है। ₹325 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट के साथ, ₹500 तक जाने की उम्मीद है।

9. श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance)

इस शेयर का मौजूदा भाव 676.80 रुपये है। यस सिक्योरिटीज ने इसे 890 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस मौजूदा स्तर से करीब 32% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि श्रीराम फाइनेंस के शेयरों ने सितंबर 2024 का उच्चतम स्तर पार कर लिया है और निफ्टी 50 को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। P&F चार्ट में बुलिश टर्टल ब्रेकआउट दिख रहा है।

10. इंडिगो (InterGlobe Aviation)

इस शेयर का मौजूदा भाव 5,044.05 रुपये है। यस सिक्योरिटीज ने इसे 7,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस मौजूदा स्तर से करीब 39% तेजी की संभावना है। मेहता का कहना है कि इंडिगो के शेयरों ने सितंबर 2024 के उच्चतम स्तर को पार कर लिया है, जिससे मजबूती का संकेत मिलता है। P&F (पॉइंट एंड फिगर) चार्ट पर बुलिश ट्रायंगल ब्रेकआउट दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार लगातार छठे दिन गुलजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, इन 5 कारणों से आई बड़ी तेजी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।