Stocks to Buy: 61% तक चढ़ सकते हैं ये दो शेयर, ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस कुछ चुनिंदा शेयरों पर मजबूत भरोसा जता रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक PSP प्रोजेक्ट्स और पार्क मेडी वर्ल्ड में आने वाले समय में दमदार तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज का मानना है कि इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 38% से लेकर 61% तक की उछाल की उम्मीद है

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 5:06 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to Buy: पार्क मेडी वर्ल्ड पर वेंचुरा सिक्योरिटीज ने ‘Buy’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस कुछ चुनिंदा शेयरों पर मजबूत भरोसा जता रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक PSP प्रोजेक्ट्स और पार्क मेडी वर्ल्ड में आने वाले समय में दमदार तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज का मानना है कि इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 38% से लेकर 61% तक की उछाल की उम्मीद है।

1. पीएसपी प्रोजेक्ट्स (PSP Projects)

कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी PSP प्रोजेक्ट्स पर ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने बुलिश रुख अपनाया है। फर्म ने इस शेयर के लिए 1,028 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 61% की संभावित बढ़त को दिखाता है। बुधवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.59% की तेजी के साथ ₹638.50 पर बंद हुआ, जबकि इंट्राडे में यह ₹656.50 तक पहुंच गया था। लगातार दो दिनों में स्टॉक करीब 5% चढ़ चुका है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ी है।

मजबूत ग्रोथ आउटलुक और ऑर्डर बुक


ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में 65% सालाना वृद्धि के साथ ₹1100 करोड़ के एग्जीक्यूशन रन रेट का अनुमान जताया है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी ने ₹3000-₹3100 करोड़ के रेवेन्यू गाइडेंस को बरकरार रखा है। वहीं, वित्त वर्ष 2027 के लिए ₹4500–₹5000 करोड़ के रेवेन्यू का लक्ष्य तय किया गया है। इसके बाद वित्त वर्ष 2028 से 20–25% सालाना ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की ऑर्डर बुक भी काफी मजबूत बनी हुई है। वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में ₹5000 करोड़ का ऑर्डर फ्लो हासिल हुआ है। मार्च तिमाही में ₹4000-₹5000 करोड़ और वित्त वर्ष 2027 में ₹6000-₹8000 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

बैलेंस शीट में सुधार

हालांकि कंपनी पर करीब ₹350 करोड़ का कर्ज है, लेकिन लिक्विडिटी में सुधार हो रहा है। मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 तक कर्ज-मुक्त बनने का लक्ष्य रखा है। वर्किंग कैपिटल साइकिल को भी घटाकर 30 दिनों तक लाने की योजना है, जिससे कैश फ्लो मजबूत होगा। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2022-25 के दौरान 12% CAGR की धीमी ग्रोथ के बाद अब वित्त वर्ष 2026-28 में कंपनी 30% CAGR से बढ़ सकती है।

2. पार्क मेडी वर्ल्ड (Park Medi World)

हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी पार्क मेडी वर्ल्ड पर वेंचुरा सिक्योरिटीज ने ‘Buy’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 284 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा 205 रुपये के स्तर से करीब 38.4% की संभावित बढ़त को दिखाता है।

ग्रोथ के कई मजबूत ट्रिगर

वेंचुरा के मुताबिक कंपनी को स्ट्रक्चरल रूप से अनुकूल माहौल, क्षमता विस्तार और कुशल पूंजी प्रबंधन से फायदा मिलने की उम्मीद है। यह कंपनी एक नई लिस्टेड फर्म है, लेकिन तेजी से बढ़ते हेल्थकेयर सेक्टर में इसकी मजबूत स्थिति बन रही है। खासतौर पर किफायती हेल्थकेयर सेगमेंट में इसका फोकस इसे प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाता है।

कंपनी का ऑपरेटिंग मॉडल बड़े पैमाने पर काम करने, लागत को नियंत्रित रखने और बेहतर सेवा देने पर आधारित है, जो लंबे समय में ग्रोथ को सपोर्ट कर सकता है।

मजबूत नेटवर्क और विस्तार

पार्क मेडी वर्ल्ड, उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट हॉस्पिटल चेन है, जिसके पास करीब 3000 बेड की क्षमता है। हरियाणा में यह सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन रही है, जहां इसके पास करीब 1600 बेड हैं। कंपनी के नेटवर्क में ‘Park’ ब्रांड के तहत 14 NABH मान्यता प्राप्त मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं, जिनमें से 8 को NABL की भी मान्यता मिली हुई है।

हालांकि ब्रोकरेज ने कुछ जोखिमों की ओर भी इशारा किया है। इनमें नए अस्पतालों में अपेक्षा से धीमी ऑक्यूपेंसी बढ़ना एक प्रमुख चिंता है, जो शॉर्ट टर्म में प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Stocks to Watch: 27 मार्च को इन 20 स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।