Get App

Vedanta Shares: वेदांता का शेयर जाएगा ₹965 के पार? कोटक ने इन 2 बड़े कारणों से दी खरीदने की सलाह

Vedanta Share Price: अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली माइनिंग और मेटल्स कंपनी वेदांता लिमिटेड को लेकर ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने पॉजिटिव रुख बनाए रखा है। कोटक का मानना है कि बेस और प्रेशियस मेटल्स में जारी तेजी का सबसे बड़ा फायदा वेदांता को मिल सकता है। इसी आधार पर ब्रोकरेज ने शुक्रवार 16 जनवरी को जारी रिपोर्ट में स्टॉक पर अपनी “Buy” की रेटिंग बरकरार रखी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 8:43 AM
Vedanta Shares: वेदांता का शेयर जाएगा ₹965 के पार? कोटक ने इन 2 बड़े कारणों से दी खरीदने की सलाह
Vedanta Share Price: नुवामा (Nuvama) ने वेदांता के लिए ₹800 का अपना अब तक का सबसे ऊंचा टारगेट प्राइस दिया था

Vedanta Share Price: अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली माइनिंग और मेटल्स कंपनी वेदांता लिमिटेड को लेकर ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने पॉजिटिव रुख बनाए रखा है। कोटक का मानना है कि बेस और प्रेशियस मेटल्स में जारी तेजी का सबसे बड़ा फायदा वेदांता को मिल सकता है। इसी आधार पर ब्रोकरेज ने शुक्रवार 16 जनवरी को जारी रिपोर्ट में स्टॉक पर अपनी “Buy” की रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही इसके टारगेट प्राइस को पहले के 650 रुपये से बढ़ाकर 780 रुपये कर दिया है।

EBITDA का बड़ा हिस्सा मेटल्स से

कोटक के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 के लिए वेदांता की अनुमानित EBITDA का करीब 85% हिस्सा एल्युमिनियम, जिंक और सिल्वर से आएगा। इसमें लगभग 50% EBITDA एल्युमिनियम से, 20% जिंक से और करीब 15% सिल्वर से मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि ये सभी बेस और कीमती धातुएं इस समय वैश्विक बाजारों में या तो रिकॉर्ड हाई स्तर पर हैं या फिर मल्टी-ईयर हाई के आसपास कारोबार कर रही हैं।

क्षमता विस्तार से मिलेगा अतिरिक्त सहारा

ब्रोकरेज ने अपने नोट में लिखा है कि वित्त वर्ष 2027 और 2028 के दौरान एल्युमिनियम, जिंक और पावर समेत विभिन्न बिजनेस सेगमेंट्स में होने वाला कैपेसिटी एक्सपैंशन वेदांता के शेयर प्राइस के लिए एक अतिरिक्त पॉजिटिव ट्रिगर साबित हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें