Get App

Stock to Invest : बाजार में बढ़त कायम, जेएम फाइनेंशियल के आशीष चतुरमोहता से जाने किन शेयरों में होगी मोटी कमाई

Stock to Invest : ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन कमजोर दिख रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में 1.37% और मिडकैप इंडेक्स में 0.85% की गिरावट आई है। बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी के बावजूद मार्केट ब्रेथ निगेटिव है। 1,154 शेयरों में तेजी आई है। जबकि 2,506 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया VIX 2.12% बढ़कर 15.44 पर पहुंच गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 1:04 PM
Stock to Invest : बाजार में बढ़त कायम, जेएम फाइनेंशियल के आशीष चतुरमोहता से जाने किन शेयरों में होगी मोटी कमाई
Stock to Invest : नए जमाने के इंटरनेट बेस्ड शेयरों पर बात करते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि इस सेक्टर में दो-तीन अलग-अलग सेगमेंट है। सबसे पहले अगर हम फूड डिलीवरी या क्विक कॉमर्स के सेगमेंट में बात करें तो यहां पर इटरनल अनडिस्प्यूटेड लीडर बना रहा है

Stock to Invest : शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह करीब 11:45 बजे,सेंसेक्स 303 अंक यानी 0.41% बढ़कर 74,454 पर और निफ्टी 90 अंक यानी 0.39% बढ़कर 23,027 पर दिख रहा था। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो IT शेयरों में 2.04% की तेजी आई है। जबकि फार्मा शेयरों में 1.24% की बढ़त देखने को मिली है। जबकि, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एनर्जी शेयरों में भारी गिरावट आई है।

ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन कमजोर दिख रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में 1.37% और मिडकैप इंडेक्स में 0.85% की गिरावट आई है। बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी के बावजूद मार्केट ब्रेथ निगेटिव है। 1,154 शेयरों में तेजी आई है। जबकि 2,506 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया VIX 2.12% बढ़कर 15.44 पर पहुंच गया है। निफ्टी में शामिल शेयरों में ट्रेंट (Trent) 6% से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर बना है। जबकि इंडिगो, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड में 2% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

इंडिगो के शेयरों में आज अच्छी तेजी आई है। ऐसे में टेक्नो फंडा नजरिए के साथ बाजार पर बात करते हुए जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज (JM Financial Services) के PMS के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि इंडिगो (एंटरग्लोब एविएशन) का शेयर उनके पोर्टफोलियो में नहीं है। जिस तरह से क्रूड की वोलेटिलिटी काफी बढ़ी थी और बीच में इंडिगो में एक एपिसोड हुआ उसके बाद मार्केट में कहीं ना कहीं एक व्यू बना कि हो सकता है की गवर्नमेंट नए प्लेयर्स की एंट्री पर फोकस करे। इंडिगो की डोमिनेंट पोजीशन के ऊपर सवाल उठ रहे थे और उसके बाद से स्टॉक में काफी करेक्शन भी देखने को नजर आया। अब क्योंकि क्रूड भी काफी उछाल पर है, ऐसे में इस समय हमें इंडिगो से थोड़ी दूरी बनाए रखनी चाहिए। अगर हमें ट्रेवल एंड टूरिज्म में प्ले करना ही है तो होटल स्टॉक्स काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं। एक अच्छे करेक्शन के बाद यहां पर बेस बिल्डिंग भी शुरू हुई है। नंबर्स भी अच्छे आना शुरू हो चुके हैं। इस सेक्टर का लीडर इंडियन होटल काफी अच्छा परफॉर्मेंस भी दिखाता हुआ नजर आया है। ऐसे में अगर ट्रेवल एंड टूरिज्म में अगर प्ले करना है तो एयरलाइन कंपनीज की तुलना में होटल इंडस्ट्रीज के शेयर ज्यादा बेहतर रहेंगे।

नए जमाने के इंटरनेट बेस्ड शेयरों पर बात करते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि इस सेक्टर में दो-तीन अलग-अलग सेगमेंट है। सबसे पहले अगर हम फूड डिलीवरी या क्विक कॉमर्स के सेगमेंट में बात करें तो यहां पर इटरनल अनडिस्प्यूटेड लीडर बना रहा है। इसने ऐसे चैलेंजिंग माहौल में जहां पर काफी ज्यादा कॉम्पिटिटिव इंटेंसिटी है, काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। तमाम चुनौतियों के बावजूद इसके एवरेज ऑर्डर वैल्यू में मजबूती बनी रही है। कंपनी के क्विक कॉमर्स सेगमेंट की ग्रोथ अच्छी रही है। नए डार्क स्टोर एडिशन भी हुए हैं। इटरनल ने सभी पैरामीटर्स पर अपने प्रतिस्पर्धियों को आउटपरफॉर्म किया है। इसी का नतीजा है कि यह शेयर शानदार प्रदर्शन कर रहा है और अपने 52 वीक हाई के करीब है। वहीं, इस सेक्टर के दूसरे प्लेयर्स अपने 52 वीक लो के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। इस सेगमेंट में इटरनल में निवेश करने की सलाह होगी। मीडियम टू लॉन्ग टर्म में इस शेयर में 400-450 रुपए का टारगेट मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें