Top Trading Picks : 30 अक्टूबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 146.41 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,297.45 पर और निफ्टी 42.60 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,979.35 पर दिख रहा है। निफ्टी में ट्रेंट, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि अदाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और अडानी एंटरप्राइजेज में गिरावट दिख रही है। सेक्टर्स की बात करें तो, IT इंडेक्स में 1.6% और फार्मा इंडेक्स में 0.8% की तेजी आई है। जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में 1.4% की गिरावट दिख रही है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.6% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% नीचे कारोबार कर रहा है।
शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर
चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर की टॉप पिक्स
इंडसइंड बैंक(IndusInd Bank)
इंडसइंड बैंक ने डेली चार्ट पर कई सालों के 'असेंडिंग ट्रेंडलाइन' सपोर्ट के पास एक 'बुलिश रिवर्सल कैंडल' बनाई है। ऐसा तब हुआ है जब 830–845 रुपये के 'डिमांड ज़ोन' में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। यह सेटअप दिखाता है कि लंबी अवधि की इस ट्रेंडलाइन से शेयर में एक तेज़ उछाल आया है। शेयर अब ऊपर की ओर बढ़ रहा है और 50 EMA को टेस्ट कर रहा है,जो फिलहाल एक 'डायनामिक रेजिस्टेंस' का काम कर रहा है।
इसके साथ ही, 14-पीरियड का RSI तेज़ी से ऊपर की ओर बढ़कर 45.29 पर आ गया है और अपनी 'सिग्नल लाइन' को पार कर गया है। यह इस बात की पुष्टि करता है कि शेयर में गिरावट का मोमेंटम कम हो रहा है और फिर से खरीदारी (एक्युमुलेशन) शुरू हो गई है। अगर शेयर इस अहम ट्रेंडलाइन सपोर्ट ज़ोन से ऊपर की ओर अपनी चाल बनाए रखता है तो यह 950–960 रुपये के 'सप्लाई ज़ोन' (ऊपरी स्तर) तक रिकवरी जारी रखने का रास्ता खोल सकता है। इसमें 960 रुपये के टारगेट के लिए 822 रुपये पर स्टॉप-लॉस बनाए रखें।
ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी (Great Eastern Shipping Company)
ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी ने डेली चार्ट पर हॉरिजॉन्टल रेजिस्टेंस के ऊपर एक मजबूत ब्रेकआउट दिया है और कई महीनों से चले आ रहे 1,580–1,590 रुपये के ऊपरी स्तर (स्विंग सीलिंग) को पार कर लिया है। यह स्टॉक अपने बढ़ते मूविंग एवरेज के ऊपर एक मजबूत तकनीकी ढांचा दिखा रहा है, जिसमें 50 EMA इस अपट्रेंड को अच्छा सपोर्ट दे रहा है।
इसके साथ ही, 14-पीरियड RSI 67.77 के स्तर पर बुलिश जोन में आ गया है और अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर निकल गया है। यह स्टॉक में खरीदारी (एक्युमुलेशन) और ऊपर की ओर बढ़ते मोमेंटम के मजबूत होने की पुष्टि करता है। पिछले सप्लाई जोन के ऊपर डेली क्लोजिंग का होना इस ब्रेकआउट की पुष्टि करता है, जिससे स्टॉक के अपने ऑल-टाइम हाई रेजिस्टेंस लेवल की ओर बढ़ने की संभावना बन गई है। इसमें 1,797 रुपये के टारगेट के लिए 1,530 रुपये पर स्टॉप-लॉस बनाए रखें।
सिर्मा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS Technology)
सिर्मा SGS टेक्नोलॉजी ने डेली चार्ट पर एक मजबूत 'बुलिश कंटिन्यूएशन' कैंडल बनाई है। इसने 1,600–1,620 रुपये के आसपास कई महीनों से चल रहे 'हॉरिजॉन्टल कंसोलिडेशन ज़ोन' को तोड़कर ऊपर की ओर कदम रखा है। यह सेटअप बताता है कि शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के आसपास लगातार खरीदारी हो रही है। इस मूविंग एवरेज ने मामूली गिरावट को हमेशा संभाल लिया है और मुख्य 'अपट्रेंड' को सहारा दिया है।
इस बीच, 14-पीरियड RSI तेजी से पॉजिटिव मोमेंटम जोन में आ गया है और अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर निकल गया है। यह ऊपर की ओर मजबूत मोमेंटम और पिछले कंसोलिडेशन फेज के खत्म होने के संकेत की पुष्टि करता है। अगर कीमत पिछले रेजिस्टेंस ज़ोन के ऊपर बनी रहती है, तो यह और अधिक मोमेंटम के साथ ऊंचे प्राइस लेवल की ओर बढ़ने का रास्ता खोल सकती है। 1,890 रुपये के टारगेट के लिए 1,560 रुपये पर स्टॉप-लॉस बनाए रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।