Trading Ideas : कुछ ही दिनों में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत
Trading Ideas : बाजार में तेज उछाल के बाद कुछ मुनाफावसूली या थोड़े ठहराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन जब तक इंडेक्स अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बने रहते हैं,तब तक निकट अवधि का रुझान पॉजिटिव बना रह सकता है। यहां कुछ शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग आइडियाज दिए गए हैं,जिन पर दांव लगाया जा सकता है
Trading Picks :LTTS ने 'ट्रिपल-बॉटम कंसोलिडेशन' पैटर्न के ऊपर एक मजबूत ब्रेकआउट दिया है। यह स्टॉक अपने शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है
Trading Ideas : कुछ दिनों के कंसोलिडेशन के बाद,29 अक्टूबर को इक्विटी इंडेक्सों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। इस तेजी में मार्केट ब्रेथ भी अच्छा रहा। कल NSE पर लगभग 2,000 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 1,272 शेयरों में गिरावट आई। हालांकि,तेज उछाल के बाद कुछ प्रॉफिट-बुकिंग या थोड़ी सुस्ती आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता,लेकिन जब तक इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बने रहते हैं,तब तक नियर-टर्म का रुझान पॉजिटिव रह सकता है। यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडियाज दिए गए हैं, जिन पर ट्रेडर विचार कर सकते हैं।
सैमको सिक्योरिटीज में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट ओम मेहरा की पसंद
लोढ़ा डेवलपर्स (Lodha Developers)
लोढ़ा डेवलपर्स ने डेली चार्ट पर राइजिंग ट्रेंडलाइन सपोर्ट से जोरदार वापसी की है। 1,005 रुपये पर ओपनिंग और लो प्राइस का एक समान होना,मजबूत खरीदारी आने और आगे और तेजी आने की संभावना को दिखाता है। इस स्टॉक में 1,045.8 रुपये के मौजूदा भाव पर लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। स्टॉक के 1,120 रुपये तक जाने की उम्मीद है। स्टॉप-लॉस 1,010 रुपये पर रखा जा सकता है।
सारेगामा इंडिया (Saregama India)
सारेगामा इंडिया ने 520–525 रुपये के उस रेजिस्टेंस जोन को तोड़ दिया है,जिसने अगस्त से अक्टूबर के बीच इसकी बढ़त को रोक रखा था। यह स्टॉक अपने MA रिबन से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है और सभी मूविंग एवरेज 'बुलिश अलाइनमेंट' में हैं, जो इसमें बनी मजबूती को दिखाते हैं। वॉल्यूम बढ़कर हाल के औसत से लगभग दोगुना हो गया है,जो इस ब्रेकआउट की मज़बूत पुष्टि करता है। इसका 'कंटिन्यूएशन पैटर्न' अभी भी बरकरार है।
RSI तेजी से बढ़कर लगभग 63 पर पहुंच गया है,जो मोमेंटम में अच्छे सुधार का संकेत है। इसलिए, 536 रुपये के मौजूदा बाजार भाव पर लॉन्ग पोजीशन लिया जा सकता है,जिसमें 580 रुपये तक की चाल की उम्मीद है। 510 रुपये पर स्टॉप-लॉस रखा जा सकता है।
बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)
बजाज फाइनेंस एक 'डिसेंडिंग चैनल' के भीतर ट्रेड कर रहा है और अब 910 रुपये के आसपास निचले बैंड से ऊपर की ओर लौट रहा है। स्टॉक अपने इंट्राडे निचले स्तर से तेजी से संभला और 939 रुपये के आसपास बंद हुआ,जो निचले बैंड से वापसी (रिबाउंड) का संकेत है।
RSI पर एक पॉजिटिव डायवर्जेंस दिख रहा है, जो निचले स्तरों से संभावित रिकवरी का संकेत है। MACD हिस्टोग्राम सिकुड़ने लगा है, जिससे पता चलता है कि बिकवाली का दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसलिए, 938.90 रुपये के आसपास लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। स्टॉक में 990 रुपये तक की तेजी दिख सकती है। स्टॉप-लॉस 915 रुपये पर रखा जा सकता है।
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में टेक्निकल रिसर्च हेड जय मेहता की टॉप पिक्स
जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies)
जेनसार टेक्नोलॉजीज ने 'डिसेंडिंग ट्रायंगल कंसोलिडेशन पैटर्न' के ऊपर एक मजबूत ब्रेकआउट दिया है। हाल के सत्र में, इसने 'कंटिन्यूएशन फ्लैग-एंड-पोल पैटर्न' से भी ब्रेकआउट दिया है। इसमें मजबूत वॉल्यूम का भी सपोर्ट मिला है, जो तेजी के रुझान (bullish bias) को और पुख्ता करता है। यह स्टॉक अपने शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। मोमेंटम और ट्रेंड इंडिकेटर भी इसमें और तेजी आने की संभावना दिखा रहे हैं। इस स्टॉक में 480 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ, 580 रुपये और 615 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।
L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज(L&T Technology Services)
LTTS ने 'ट्रिपल-बॉटम कंसोलिडेशन' पैटर्न के ऊपर एक मजबूत ब्रेकआउट दिया है। यह स्टॉक अपने शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसने हाल ही में एक रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को भी तोड़ा है जो तेजी के जारी रहने और मोमेंटम के मजबूत होने का संकेत है। मोमेंटम और ट्रेंड इंडिकेटर आगे और तेजी आने की संभावना का सपोर्ट करते हैं। इस स्टॉक में 480 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ, 580 रुपये और 615 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है। इस स्टॉक में 3,800 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ, 4,428 रुपये और 4,650 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।
ट्रांसफॉर्मर एंड रेक्टिफायर्स इंडिया (Transformer and Rectifiers India)
14 अक्टूबर के आसपास, TARIL ने अपनी अर्निंग्स की घोषणा के बाद बहुत मजबूत वॉल्यूम के साथ एक 'स्लोपिंग वेज कंसोलिडेशन' पैटर्न से ब्रेकआउट दिया। इसके बाद, स्टॉक वापस नीचे आया और उसने ब्रेकआउट ज़ोन को फिर से टेस्ट किया। फिलहाल, यह अपने शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है।
रीटेस्ट ज़ोन के पास एक रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न बना है। मोमेंटम और ट्रेंड इंडिकेटर बुलिश रुख के जारी रहने का सपोर्ट करते हैं। इस स्टॉक में 290 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ, 336 रुपये और 345 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।