Trading Plan: शानदार तेजी के बाद निफ्टी और बैंक निफ्टी में थोड़ा ठहराव मुमकिन, इन लेवल्स पर रहे नजर
Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 23,000–23,200 की ओर बढ़ने लिए 22,800 के स्तर को बचाए रखना होगा। अगर निफ्टी 22,800 के नीचे जाता है,तो इसके लिए अगला सपोर्ट 22,650 पर हो सकता है और उसके बाद 22,400 पर बड़ा सपोर्ट मिल सकता है
Trading plan : बैंक निफ्टी शॉर्ट-टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है। हाल की कैंडलस्टिक्स में सोमवार को एक 'हैमर' और मंगलवार और बुधवार को सपोर्ट ज़ोन के पास एक 'पियर्सिंग पैटर्न' बना है, जो खरीदारी के मोमेंटम का संकेत है
Trading Plan : मोमेंटम इंडिकेटर्स में सुधार और शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर निर्णायक बढ़त ने मार्केट सेंटीमेंट को मजबूत किया है। हालांकि,आगे चलकर यह रिकवरी कितनी टिकाऊ रहती है, इस पर नजर रखना जरूरी होगा। वहीं,तेल की ऊंची कीमतें मार्केट की तेजी को सीमित कर सकती हैं। अहम स्तरों की बात करें तो निफ्टी 50 को 23,000–23,200 की ओर अपनी तेजी जारी रखने के लिए 22,800 के स्तर को बचाए रखना होगा।
बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 22,800 के नीचे जाता है,तो इसे 22,650 पर सपोर्ट मिल सकता है और उसके बाद 22,400 पर सपोर्ट मिल सकता है जो एक अहम सपोर्ट लेवल है। वहीं,बैंक निफ्टी के लिए 54,500 का स्तर सपोर्ट के तौर पर कायम रहना चाहिए। अगर यह टूटता है तो अगला स्तर 54,000 होगा जिस पर नजर रखनी होगी। ऊपर की तरफ, इंडेक्स में आने वाली किसी रैली को 55,700–56,100 के रेजिस्टेंस जोन तक ले जाने के लिए,55,000 के स्तर के ऊपर एक मजबूत बढ़त जरूरी है।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
JM फाइनेंशियल सर्विसेज में टेक्निकल रिसर्च हेड जय मेहता का कहना है कि लगभग पांच सेशन तक 22,300–22,800 के दायरे में रहने के बाद,निफ्टी ने इस दायरे के ऊपरी छोर को तोड़ दिया है और हाल के सेशन में 22,800 के रेजिस्टेंस को पार कर लिया है। निफ्टी फिर से 20-डे EMA के ऊपर चला गया है। मोमेंटम इंडिकेटर में सुधार हो रहा है और वे पॉजिटिव जोन की ओर बढ़ रहे हैं।
हाल ही में हुआ कंसोलिडेशन,इस महीने की शुरुआत में आए 'फॉलिंग वेज ब्रेकआउट'के रीटेस्ट जोन के पास हुआ है (इस वेज ब्रेकआउट के कारण इंडेक्स में रिट्रेसमेंट से पहले 23,175 तक की तेजी आई थी)। कुल मिलाकर,शॉर्ट टर्म का रुझान अच्छा बना हुआ है।
ऊपर की ओर निफ्टी में पहला टारेगट 23,195 है। अगर 23,200 के ऊपर भी तेजी बनी रहती है तो अगला लक्ष्य 23,500 होगा। सपोर्ट 22,650 पर है। इसके बाद के स्तर 22,500–22,400 पर बड़ा सपोर्ट है।
अहम रेजिस्टेंस: 23,195, 23,500
अहम सपोर्ट: 22,650, 22,500, 22,400
रणनीति: निफ्टी फ्यूचर्स को CMP पर खरीदें और 22,750–22,800 के स्तर तक गिरावट आने पर भी खरीदारी करें। इसमें 23,195 और 23,500 का लक्ष्य रखें। 22,500 के नीचे स्टॉप-लॉस लगाएं।
बैंक-निफ्टी आउटलुक और रणनीति
जय मेहता का कहना है कि बैंक निफ्टी 53,800 (निचले स्तर) और 56,150 (ऊपरी स्तर) की रेंज के बीच कंसोलिडेट कर रहा है। हाल ही में इसने 53,800 के पास इस रेंज के निचले स्तर को टेस्ट किया और कुछ समय के लिए इसके नीचे गया, लिक्विडिटी एब्जॉर्ब की और फिर एक मजबूत रिबाउंड दिखाया,जो खरीदारी में दिलचस्पी का संकेत है।
इंडेक्स शॉर्ट-टर्म, मीडियम-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है। हाल की कैंडलस्टिक्स में सोमवार को एक 'हैमर' और मंगलवार-बुधवार को सपोर्ट ज़ोन के पास एक 'पियर्सिंग पैटर्न' बना है, जो खरीदारी के मोमेंटम का संकेत है। जब तक क्लोजिंग के आधार पर 53,800 का स्तर बना रहता है,तब तक सकारात्मक रुझान के साथ कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है। इस दौर में बैंक निफ्टी 56,200 के आसपास की रेंज के ऊपरी स्तर तक जा सकता है। मोमेंटम और ट्रेंड इंडिकेटर पॉजिटिव से लेकर कंसोलिडेशन वाले मोमेंटम का संकेत दे रहे हैं।
अहम रेजिस्टेंस: 55,700, 56,150
अहम सपोर्ट: 54,300, 53,800
रणनीति: 53,800 के नीचे स्टॉप-लॉस लगाकर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें। इसमें 55,700 और 56,150 का लक्ष्य रखें। यदि यह 56,200 के स्तर को पार (ब्रेकआउट) करता है तो और खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।