Stocks to Rise: इन दो स्टॉक्स में दिखेगी तेजी, डीलर्स ने दोनों शेयरों में कराई बंपर बाईंग

Stocks likely to Increase: GMR INFRA पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में बुलिश राय दी है। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 4:13 PM
HINDALCO के शेयर में डीलर्स की वर्तमान स्तर पर खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 615-620 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Rooms Check :  बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली का मूड देखने को मिला। निफ्टी शिखर से 160 प्वाइंट तो बैंक निफ्टी 400 प्वाइंट फिसला। हालांकि मिडकैप का आउटपरफॉर्मेंस जारी रहा। सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे तगड़ी तेजी नजर आई। दोनों के सेक्टर इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़े। IOB, यूको बैंक भी 10 परसेंट तक ऊपर चढ़ गया। स्टॉक स्प्लिट की तैयारी से केनरा बैंक का शेयर 5% ज्यादा उछला। शानदार नतीजों के बाद ट्रेंट में 13% से ज्यादा का उछाल दिखा। ये शेयर वायदा का टॉप गेनर बना। नेस्ले इंडिया के रिजल्ट अनुमान पर खरे नहीं उतरे। वहीं अदाणी ग्रुप शेयरों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिली। अदाणी ग्रीन में 8% से ज्यादा का उछाल नजर आया। अदाणी टोटाल, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन और अदाणी पावर के शेयर भी 4 से 5% चढ़े। आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने जीएमआर इंफ्रा और हिंडाल्को के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    इन स्टॉक्स का बढ़ सकता है भाव

    GMR INFRA

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इस इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में बुलिश राय दी है। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 94-96 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स के मुताबिक FIIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स का कहना है कि कंपनी द्वारा जल्द फंड जुटाने का ऐलान संभव है।


    Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, JSW Steel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    HINDALCO

    दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने हिंडाल्को के स्टॉक में बुलिश राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की इस स्टॉक में वर्तमान स्तर पर खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 615-620 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स का कहना है कि इसमें फरवरी सीरीज में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 4% बढ़ा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।