Dealing Rooms Check : बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली का मूड देखने को मिला। निफ्टी शिखर से 160 प्वाइंट तो बैंक निफ्टी 400 प्वाइंट फिसला। हालांकि मिडकैप का आउटपरफॉर्मेंस जारी रहा। सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे तगड़ी तेजी नजर आई। दोनों के सेक्टर इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़े। IOB, यूको बैंक भी 10 परसेंट तक ऊपर चढ़ गया। स्टॉक स्प्लिट की तैयारी से केनरा बैंक का शेयर 5% ज्यादा उछला। शानदार नतीजों के बाद ट्रेंट में 13% से ज्यादा का उछाल दिखा। ये शेयर वायदा का टॉप गेनर बना। नेस्ले इंडिया के रिजल्ट अनुमान पर खरे नहीं उतरे। वहीं अदाणी ग्रुप शेयरों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिली। अदाणी ग्रीन में 8% से ज्यादा का उछाल नजर आया। अदाणी टोटाल, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन और अदाणी पावर के शेयर भी 4 से 5% चढ़े। आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने जीएमआर इंफ्रा और हिंडाल्को के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
