Stocks to Watch : 22 सितंबर को इन 9 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch : 22 सितंबर को शेयर बाजार में कई शेयर अहम खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। बड़े ऑर्डर, फंड जुटाने, कारोबार विस्तार और संभावित ब्लॉक डील से जुड़ी खबरें इन कंपनियों के शेयरों में हलचल ला सकती हैं। देखें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 10:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pine Labs में Mastercard Asia-Pacific करीब 4.97 करोड़ शेयर बेच सकती है।

Stocks to Watch : मंगलवार, 22 सितंबर को 9 कंपनियों के शेयरों में बड़ी हलचल दिख सकती है। कहीं बड़े ऑर्डर मिले हैं, तो कहीं कारोबार बढ़ाने के लिए नए निवेश और विस्तार की तैयारी है। इसके अलावा फंड जुटाने और हिस्सेदारी बेचने से जुड़े अपडेट भी हैं।

ONGC

सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी ONGC को बड़ी कामयाबी मिली है। कंपनी ने ओडिशा के तट के पास Mahanadi Offshore Basin में एक डीपवाटर कुएं से गैस मिलने की जानकारी दी है। गैस की खोज 18 सितंबर को MN-DW18-1-H-D कुएं में हुई।


Allcargo Global

लॉजिस्टिक्स कंपनी Allcargo Global का अगस्त में LCL कार्गो वॉल्यूम 7% घटकर 7.11 लाख क्यूबिक मीटर रहा। कंपनी ने घाटे वाले शिपिंग रूट्स में कटौती जारी रखी है। कंपनी के मुताबिक, इससे कार्गो यील्ड में सुधार हुआ है।

Lumino Industries

मेटल और स्टील कंपनी Lumino Industries का पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 32.4% बढ़कर ₹40 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 19.3% बढ़कर ₹521.4 करोड़ रहा। EBITDA 34.6% बढ़कर ₹70.9 करोड़ हुआ, जबकि मार्जिन 12% से बढ़कर 14% हो गया।

Waaree Energies

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Waaree Energies को 2 GW सोलर मॉड्यूल सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि ऑर्डर 21 सितंबर 2026 को मिला। ग्राहक का नाम नहीं बताया गया है। कंपनी के मुताबिक, खरीदार एक प्रमुख घरेलू सोलर डेवलपर है।

Suryoday Small Finance Bank

प्राइवेट बैंकिंग कंपनी Suryoday Small Finance Bank ने ₹200 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी है। इसके लिए बैंक Lower Tier II नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करेगा। ये डिबेंचर प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए एक सीरीज में जारी किए जाएंगे।

Pine Labs

फिनटेक कंपनी Pine Labs में Mastercard Asia-Pacific करीब 4.97 करोड़ शेयर बेच सकती है। यह कंपनी की करीब 4.3% हिस्सेदारी है। सूत्रों के मुताबिक, शेयरों की बिक्री ब्लॉक डील के जरिए हो सकती है।

Lloyds Metals and Energy

स्टील कंपनी Lloyds Metals and Energy ने DRI प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए ₹190 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है। यह निवेश महाराष्ट्र के Ghugus और Konsari प्लांट में होगा। कंपनी इसे एक साल में पूरा करेगी और पैसा आंतरिक स्रोतों से लगाया जाएगा।

Pace Digitek

रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज कंपनी Pace Digitek की मटेरियल सब्सिडियरी Lineage Power को ₹488.46 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर NTPC GE Power Services ने दिया है। इसके तहत BESS कंटेनर्स की सप्लाई और कमीशनिंग की जाएगी।

Garden Reach Shipbuilders and Engineers

सरकारी डिफेंस कंपनी Garden Reach Shipbuilders and Engineers ने ₹2,896 करोड़ के कैपिटल बजट को मंजूरी दी है। इसका इस्तेमाल पश्चिम बंगाल के South 24 Parganas में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड बनाने में होगा। यह शिपयार्ड Raichak में तैयार किया जाएगा।

ONGC Share: सरकारी कंपनी को बड़ी कामयाबी! डीपवाटर कुएं में मिली गैस, शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।