Stocks to Watch: सोमवार 30 मार्च को इन 12 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: सोमवार 30 मार्च को 12 बड़े स्टॉक्स में हलचल दिख सकती है। अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों से जुड़े ऑर्डर, निवेश, जॉइंट वेंचर और मैनेजमेंट बदलाव जैसे बड़े ट्रिगर सामने आए हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।
रेलटेल को कर्नाटक के KSWAN 3.0 नेटवर्क प्रोजेक्ट के लिए 444 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
Stocks to Watch: सोमवार 30 मार्च को शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। क्योंकि अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट सामने आए हैं। कुछ कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं, तो कहीं निवेश, जॉइंट वेंचर और मैनेजमेंट बदलाव जैसी खबरें हैं। ऐसे में इन 12 स्टॉक्स पर निवेशकों की करीबी नजर रहेगी।
Coal India Ltd
सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने डैमोडर वैली कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर 27 मार्च को एक नई जॉइंट वेंचर कंपनी बनाई है। इस नई कंपनी में दोनों की हिस्सेदारी बराबर-बराबर होगी।
JSW Steel
स्टील सेक्टर की कंपनी JSW स्टील ने बताया कि उसकी एक सहयोगी कंपनी BPSL के स्टील बिजनेस को स्लंप सेल के जरिए खरीदेगी, यानी पूरा बिजनेस एक साथ लिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने जापान की JFE स्टील के साथ मिलकर इसी बिजनेस के लिए एक जॉइंट वेंचर भी बनाया है।
Gujarat Fluorochemicals Ltd
केमिकल सेक्टर की कंपनी गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स की सब्सिडियरी GFCL EV ने करीब 80 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। यह कंपनी बैटरी मटेरियल्स के क्षेत्र में काम करती है।
RailTel Corporation of India Ltd
सरकारी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेलटेल को कर्नाटक के KSWAN 3.0 नेटवर्क प्रोजेक्ट के लिए 444 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसमें सिस्टम इंटीग्रेशन का काम शामिल है और इसे 2031 तक पूरा करना है।
TVS Holdings Ltd
फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की कंपनी TVS Holdings Ltd ने अपनी सब्सिडियरी Home Credit India Finance में 526.79 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने 22.91 करोड़ से ज्यादा शेयर 22.99 रुपये प्रति शेयर पर खरीदे हैं। इस निवेश के बाद कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 80.39 प्रतिशत हो गई है।
Syngene International Ltd
फार्मा रिसर्च सेक्टर की कंपनी सिंजीन इंटरनेशनल में बड़ा मैनेजमेंट बदलाव हुआ है। कंपनी के एमडी और सीईओ पीटर बेंस ने इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह सिद्धार्थ मित्तल को नया सीईओ बनाया गया है।
G R Infraprojects Ltd
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स गुजरात में NH-56 को दो लेन से चार लेन बनाने वाले प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है। यह प्रोजेक्ट करीब 60.21 किलोमीटर लंबा है। कंपनी को NTPC से 413.37 करोड़ रुपये का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट मिला है।
Thermax Ltd
इंडस्ट्रियल और एनर्जी सेक्टर की कंपनी Thermax Ltd की सब्सिडियरी को करीब 1,600 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह मध्य भारत में 800 मेगावाट का थर्मल पावर प्रोजेक्ट है, जिसमें कंपनी बॉयलर पैकेज और उससे जुड़ा पूरा काम संभालेगी।
KNR Constructions Ltd
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी KNR Constructions Ltd को NHAI से 1,734 करोड़ रुपये का हाईवे प्रोजेक्ट मिला है। यह तेलंगाना में NH-167 को चार लेन में बदलने से जुड़ा है और Hybrid Annuity Model पर बनेगा।
Dilip Buildcon Ltd
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Dilip Buildcon Ltd को गुजरात में 698.49 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इसमें नर्मदा नदी पर फ्लड प्रोटेक्शन एम्बैंकमेंट बनाया जाएगा और काम 24 महीने में पूरा करना है।
Ola Electric
ऑटो और EV सेक्टर की कंपनी Ola Electric को ठाणे कंज्यूमर कमीशन ने खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर को बदलने या पूरा पैसा लौटाने का आदेश दिया है। कमीशन ने इसे कस्टमर सर्विस में भारी कमी और अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस बताया। यह मामला बार-बार तकनीकी खराबी की शिकायतों के बाद सामने आया।
Paytm
पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd की सब्सिडियरी First Games Technology को अपने शेयरहोल्डर AGTech से जुड़े लोन एग्रीमेंट में बदलाव की मंजूरी मिली है। इसके तहत AGTech ने करीब 142 करोड़ रुपये का बकाया लोन और उस पर ब्याज माफ करने पर सहमति दी है।
Disclaimer:यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।