Stocks to Watch: फटाफट इन स्टॉक्स की बनाएं वॉचलिस्ट, इंट्रा-डे में रहेगी तेज हलचल
Stocks to Watch: पिछले हफ्ते के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में मार्केट में बिकवाली का दबाव रहा। इसके चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक बार फिर रिकॉर्ड हाई से करीब 10 फीसदी नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था
शुक्रवार 7 फरवरी को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 197.97 प्वाइंट्स यानी 0.25% टूटकर 77,860.19 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.18% यानी 43.40 प्वाइंट्स फिसलकर 23,559.95 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: दुनिया भर के अधिकतर मार्केट से आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। एक कारोबारी दिन पहले यानी शुक्रवार 7 फरवरी को केंद्रीय बैंक RBI ने करीब पांच साल बाद रेपो रेट में कटौती की लेकिन यह मार्केट का मूड अच्छा करने में नाकाम रहा। इस वित्त वर्ष 2025 के आखिरी एमपीसी की बैठक के दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 197.97 प्वाइंट्स यानी 0.25% टूटकर 77,860.19 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.18% यानी 43.40 प्वाइंट्स फिसलकर 23,559.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आए हैं तो कुछ के नतीजे आज आ सकते हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट
आयशर मोटर्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, अशोक बिल्डकॉन, बाटा इंडिया, क्रिसिल, इंजीनियर्स इंडिया, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, एमटीएआर टेक्नोलॉजीज, नेशनल फर्टिलाइजर्स, पतंजलि फूड्स, सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी, ट्रांसरेल लाइटिंग, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और वरुण बेवरेजेज आज दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
इन कंपनियों के नतीजे जारी
Brainbees Solutions
फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस का घाटा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 69.2% गिरकर ₹14.7 करोड़ पर आ गया।
NHPC
अधिक खर्चों के चलते दिसंबर तिमाही में एनएचपीसी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 47% फिसलकर ₹330.13 करोड़ पर आ गया।
Oil India
दिसंबर तिमाही में ऑयल इंडिया का कंसालिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 44% फिसलकर ₹1,457 करोड़ पर आ गया और इस दौरान रेवेन्यू भी 16.7% गिरकर ₹9,089 करोड़ पर आ गया।
PSP Projects
दिसंबर तिमाही में पीएसपी प्रोजेक्ट्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 83.74% फिसलकर ₹5.05 करोड़ पर आ गया और इस दौरान नेट सेल्स भी 10.58% गिरकर ₹704.75 करोड़ पर आ गई।
VA Tech Wabag
दिसंबर तिमाही में वीके टेक वाबग का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 11.6% उछलकर ₹70.2 करोड़ और रेवेन्यू 15.1% की बढ़ोतरी के साथ ₹811 करोड़ पर पहुंच गया।
Zaggle Prepaid Ocean Services
दिसंबर तिमाही में जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 33% उछलकर ₹20.2 करोड़ और रेवेन्यू 69% की बढ़ोतरी के साथ ₹336.4 करोड़ पर पहुंच गया।
VST Industries
दिसंबर तिमाही में वेंकीज का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 153.65% उछलकर ₹136.26 करोड़ पर पहुंच गया और इस दौरान नेट सेल्स भी 1.26% उछलकर ₹367.15 करोड़ पर पहुंच गई।
Sun TV Network
दिसंबर तिमाही में सन टीवी नेटवर्क का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20% गिरकर ₹363 करोड़ और रेवेन्यू 10.4% फिसलकर ₹827.6 करोड़ पर आ गया।
Venky's
दिसंबर तिमाही में वेंकीज का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 356.68% उछलकर ₹20.38 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान नेट सेल्स 7.51% गिरकर ₹881.61 करोड़ पर आ गई।
Wockhardt
दिसंबर तिमाही में वॉकहार्ड सालाना आधार पर ₹83 करोड़ के घाटे से उबरकर ₹14 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आ गई। इस दौरान रेवेन्यू 3% की बढ़ोतरी के साथ ₹721 करोड़ पर पहुंच गया।
LIC
दिसंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹11,009 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन नेट प्रीमियम इनकम 9% की गिरावट के साथ ₹1.07 लाख करोड़ पर आ गया। इस दौरान ग्रॉस एनपीए सुधरकर 1.64% पर आ गया।
Mahindra & Mahindra
दिसंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 19% बढ़कर ₹2,964 करोड़ और रेवेन्यू 20% की बढ़ोतरी के साथ ₹30,538 करोड़ पर पहुंच गया।
Fortis Healthcare
दिसंबर तिमाही में फोर्टिस हेल्थकेयर का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 84% बढ़कर ₹248 करोड़ और रेवेन्यू 15% की बढ़ोतरी के साथ ₹1,928 करोड़ पर पहुंच गया।
Alkem Laboratories
दिसंबर तिमाही में एल्केम लैब का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5% बढ़कर ₹626 करोड़ और रेवेन्यू 1.5% की मामूली बढ़ोतरी के साथ ₹3,374 करोड़ पर पहुंच गया।
Borosil
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर बोरोसिल का नेट प्रॉफिट 6.4% गिरकर ₹35.5 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 11.3% फिसलकर ₹338 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें
Bharat Electronics
भेल को ₹962 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इसके तहत इंडियन नेवी को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक फायर कंट्रोल सिस्टम (ईओएफसीएस) की सप्लाई के लिए ₹610 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है। कंपनी ने 8 फरवरी को इसकी जानकारी दी।
Glenmark Pharma
ग्लेनमार्क फार्मा ने 7 फरवरी को खुलासा किया कि उसे पालघर, महाराष्ट्र के सेंट्रल जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज के ज्वाइंट कमिश्नर से 2017-18 से 2021-22 तक टैक्स ब्याज और जुर्माने के रूप में ₹121.25 करोड़ का नोटिस मिला है।
Vedanta
वेदांता ने 8 फरवरी को खुलासा किया कि उसे राउरकेला के सेंट्रल जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज के कमिश्नर ऑफिस से ब्याज समेत ₹141.36 करोड़ का नोटिस मिला है।
एक्स-डेट
आज एस्टर डीएम हेल्थकेयर, जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स, इंडियन टोनर्स एंड डेवलपर्स, सूरज स्टेनलेस के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।