Stocks to Watch: PNB, RVNL और Tata Motors PV समेत ये 14 स्टॉक्स; 6 अप्रैल को मचा सकते हैं धमाल

Stock to Watch on 6 April: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई ने दुनिया भर के स्टॉक मार्केट को झुलसा दिया है। इसकी आंच में घरेलू स्टॉक मार्केट में घबराहट का माहौल बना हुआ है। हालांकि इन सबके बीच अपनी कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते भी कुछ शेयरों में तेज उठा-पटक रहती है। यहां ऐसे ही 14 स्टॉक्स के बारे में बताया जा रहा है, जिनमें 6 अप्रैल को तेज हलचल दिख सकती है

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 1:27 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to Watch: लगातार तीन दिनों तक बंद रहने के बाद अब सोमवार 6 अप्रैल को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो निवेशकों की नजर पीएनबी (PNB), आरवीएनएल (RVNL) और रेमंड रियल्टी (Raymond Realty) समेत कुछ स्टॉक्स पर खासतौर पर रहेगी।

Stocks to Watch: लगातार तीन दिनों तक बंद रहने के बाद अब सोमवार 6 अप्रैल को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो निवेशकों की नजर पीएनबी (PNB), आरवीएनएल (RVNL) और रेमंड रियल्टी (Raymond Realty) समेत कुछ स्टॉक्स पर खासतौर पर रहेगी क्योंकि इनमें कुछ कॉरपोरेट एक्टिविटीज ऐसी हुई हैं जैसे कि कारोबारी अपडेट, टॉप लेवल पर बदलाव या आरबीआई से खास मंजूरी। इनका असर शेयरों पर दिख सकता है, तो निवेशकों की नजर इन पर मार्केट खुलने पर रहेगी। बता दें कि शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद था तो शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहती है।

Punjab National Bank (PNB)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पंजाब नेशनल बैंक का वैश्विक बिजनेस सालाना आधार पर 10.8% बढ़कर ₹29.72 लाख करोड़ तक पहुंच गया। इसे एडवांसेज में 13% और डिपॉजिट्स में 9.3% की ग्रोथ से सपोर्ट मिला। बैंक का घरेलू बिजनेस भी इस दौरान 10.4% बढ़ा तो सीएएसए रेश्यो 71.3% से 73.7% हो गया।

RBL Bank


आरबीएल बैंक का टोटल बिजनेस वित्त वर्ष 2026 में सालाना आधार पर 24% बढ़कर ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंच गया। इसे एडवांसेज में 22% और डिपॉजिट्स में 25% की ग्रोथ से सपोर्ट मिला। इसके अलावा आरबीआई ने बैंक में 74% तक हिस्सेदारी हासिल करने के एमिरेट्स एनबीडी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

SAIL

अमरेंदु प्रकाश ने 1 अप्रैल, 2026 से सेल के सीएमडी पद से इस्तीफा दे दिया और 2 अप्रैल से कृष्ण कुमार सिंह को तीन महीने के कार्यकाल के लिए नया सीएमडी बनाया गया है।

Tata Motors’ PV

जेएलआर (जगुआर लैंडर रोवर) को मिलाकर मार्च 2026 तिमाही में टाटा मोटर्स पैसेंजर वेईकल्स (टाटा मोटर्स पीवी) की थोक बिक्री सालाना आधार पर 14.5% घटकर 95,300 यूनिट्स रह गई लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 61.1% की तेजी आई। वहीं खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 14.3% घटकर 92,700 यूनिट रह गई लेकिन तिमाही आधार पर इसमें भी 16.2% की तेजी आई।

National Aluminium Co (NALCO)

वित्त वर्ष 2026 में सालाना आधार पर नालको की टोटल एलुमिना सेल्स 30.7% बढ़कर 14.46 लाख टन और एलुमिनियम की बिक्री 2.8% उछलकर 4.74 लाख टन पर पहुंच गई। lakh tonnes.

Raymond Realty

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में रेमंड रियल्टी की प्री-सेल्स 139% बढ़कर ₹1,519 करोड़ पर पहुंच गया तो कलेक्शंस में 4% की तेजी आई। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की प्री-सेल्स 31% बढ़कर ₹3,023 करोड़ पर पहुंचा लेकिन कलेक्शंस 9% गिरकर ₹1,725 करोड़ पर आ गया।

M&M Financial Services

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में एमएंडएम फाइनेंशियल सर्विसेज का डिस्बर्समेंट्स सालाना आधार पर 11% बढ़कर ₹17,180 करोड़ और पूरे वित्त वर्ष 2026 में 6% उछलकर ₹61,100 करोड़ हो गया।

Hindustan Zinc

हिंदुस्तान जिंक का माइन्ड मेटल प्रोडक्शन मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 2% और तिमाही आधार पर 14% तो रिफाइंड जिंक का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 6% बढ़ा। चांदी का प्रोडक्शन सालाना आधार पर लगभग स्थिर रहा, तो रिफाइंड लेड का प्रोडक्शन 2% गिर गया लेकिन दोनों में ही तिमाही आधार पर तेजी आई।

Emami

करीब ढाई साल पहले एक्सिओम आयुर्वेद (Axiom Ayurveda) में माइनॉरिटी होल्डिंग लेने के बाद अब एमामी इसे पूरी तरह से अधिग्रहण करने जा रही है। एमामी'एलोफ्रूट' जूस बनाने वाली इस कंपनी में बाकी 73.5% हिस्सेदारी करीब ₹200 करोड़ में खरीदेगी।

Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)

रेल विकास को दक्षिण मध्य रेलवे से ₹242 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है, जिससे इसके ऑर्डर बुक और प्रोजेक्ट पाइपलाइन को मजबूती मिली है।

Godawari Power & Ispat

गोदावरी पावर एंड इस्पात को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड से अपने 6.91 मेगावाट क्षमता वाले पावर प्लांट को चलाने की मंजूरी मिल गई है।

Hindustan Copper

हिंदुस्तान कॉपर का MIC (मेटल इन कंसेंट्रेट) प्रोडक्शन वित्त वर्ष 2026 में सालाना आधार पर 9% बढ़कर 24,421 टन और कुल अयस्क उत्पादन 6% उछलकर 3.67 मिलियन टन पर पहुंच गया।

GR Infra

जीआर इंफ्रा को ने वेस्ट सेंट्रल रेलवे से ₹1,898 करोड़ का EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिससे इसकी ऑर्डर बुक मजबूत हुई है।

Rama Steel Tubes

रामा स्टील ट्यूब्स का मार्च 2026 तिमाही में सेल्स वॉल्यूम सालाना आधार पर 10.2% बढ़कर 2.15 लाख टन हो गई।

Trump Tariffs on Pharma: पेटेंट वाली दवाओं पर 100% टैरिफ, जेनेरिक को 'थोडे समय की' राहत, भारत पर होगा ये असर

6.8% नहीं, 6% की रफ्तार से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था; इस कारण FY27 के अनुमान में मूडीज ने की कटौती

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।