Stocks to Watch: आज 25 फरवरी को IRFC, HG Infra, RVNL समेत कई शेयरों पर रहेगी नजर, बड़े उतार-चढ़ाव का अनुमान
Stocks to Watch: भारत सरकार 25-26 फरवरी को Indian Railway Finance Corporation में 26.13 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने वाली है। Rail Vikas Nigam Limited को सेंट्रल रेलवे से 270.22 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है
KSB, सनोफी इंडिया, सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया, AJC ज्वेल मैन्युफैक्चरर्स समेत कई कंपनियां 25 फरवरी को तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं।
बुधवार, 25 फरवरी को शेयर बाजार खुलने पर कई शेयर फोकस में रहेंगे। मंगलवार को कई कंपनियों ने नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स के बारे में शेयर बाजारों को बताया था। इन अपडेट्स पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगा। साथ ही कुछ कंपनियां आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं। इसलिए उनके शेयरों पर नजर रहेगी। किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं...
Schaeffler India: अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35.9% बढ़कर 322.4 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 237.3 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 27.5% बढ़कर 2,724.2 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 2,136 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने 35 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा की है।
Elantas Beck India: दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 32.4% बढ़कर 39.4 करोडत्र रुपये हो गया। रेवेन्यू 9.3% बढ़कर 215.2 करोड़ रुपये हो गया।
HG Infra Engineering: NHAI ने कंपनी को 1,582 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर घोषित किया है। इस प्रोजेक्ट में हाइब्रिड एन्युइटी मोड के तहत ओडिशा में गोबिंदपुर (NH-55) से बंदोला टोल प्लाजा (NH-16) के पास टांगी तक एक नया छह-लेन, एक्सेस-कंट्रोल्ड कैपिटल रीजन रिंग रोड (पैकेज-III) बनाना शामिल है।
Indian Railway Finance Corporation: भारत सरकार 25-26 फरवरी को 26.13 करोड़ इक्विटी शेयर (2 प्रतिशत हिस्सेदारी) बेचने वाली है। साथ ही BSE और NSE की एक अलग विंडो के जरिए और 26.13 करोड़ शेयर (2 प्रतिशत हिस्सेदारी) बेचने का ऑप्शन भी है। ऑफर फॉर सेल के लिए फ्लोर प्राइस 104 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
DIC India: दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 36.3% गिरकर 4.6 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 5.8% प्रतिशत बढ़कर 231.9 करोड़ रुपये हो गया।
Rail Vikas Nigam Limited: कंपनी को सेंट्रल रेलवे से 270.22 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। इस ऑर्डर में सेंट्रल रेलवे के दौंड-सोलापुर सेक्शन के लिए 220/132/55 KV ट्रैक्शन सबस्टेशन, सेक्शनिंग पोस्ट (SPs), और 2 x 25 KV ट्रैक्शन सिस्टम (स्कॉट कनेक्टेड ट्रांसफॉर्मर) में सब-सेक्शनिंग पोस्ट (SSPs) की डिजाइन, सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है।
Waaree Energies: कंपनी की सब्सिडियरी, वारी फॉरएवर एनर्जीज को गुजरात के द्वारका में 300 MW विंड पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है।
Aditya Infotech: CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रमोटर्स और डिक्सन टेक्नोलोजिज एक ब्लॉक डील के जरिए आदित्य इंफोटेक में 5.8 प्रतिशत तक हिस्सा बेच सकते हैं। अनुमानित ऑफर साइज लगभग 1,000 करोड़ रुपये है।
Lupin: फार्मा कंपनी को ब्रिवरासेटम ओरल सॉल्यूशन 10 mg/mL के लिए अपने एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन (ANDA) के लिए US FDA से मंजूरी मिल गई है। ब्रिवरासेटम, UCB Inc. के ब्रिविएक्ट ओरल सॉल्यूशन जैसा ही है, और इसका इस्तेमाल एक महीने और उससे ज्यादा उम्र के मरीजों में पार्शियल-ऑनसेट दौरे के इलाज के लिए किया जाता है।
Hexaware Technologies: कंपनी ने दुनिया भर के एंटरप्राइजेज को AI-इनेबल्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफसाइकल (SDLC) कैपेबिलिटी देने के लिए Amazon Web Services (AWS) के साथ अपने कोलैबोरेशन को बढ़ाया है। यह कोलैबोरेशन क्लाउड अपनाने, एप्लिकेशन मॉडर्नाइजेशन और AI-लेड ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करने के लिए AWS के साथ हेक्सावेयर के स्ट्रेटेजिक कोलैबोरेशन एग्रीमेंट पर बेस्ड है।
General Insurance Corporation of India: फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशंस ब्यूरो (FSIB) ने जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) के पद के लिए हितेश रमेशचंद्र जोशी के नाम की सिफारिश की है।
5Paisa Capital: कंपनी के बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए इक्विटी शेयर जारी करके 475 करोड़ रुपये के फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है।
Samhi Hotels: कंपनी की सब्सिडियरी, डुएट इंडिया होटल्स (नवी मुंबई) ने मैरियट होटल्स इंडिया और उससे जुड़ी कंपनियों के साथ नवी मुंबई में अपने एसेट्स के लिए ऑपरेटिंग एग्रीमेंट साइन किए हैं। इससे मैरियट के साथ SAMHI की पार्टनरशिप और बढ़ेगी।
R&B Denims: पाइन ओक ग्लोबल फंड ने कंपनी में 16.4 करोड़ रुपये में 8.28 लाख शेयर खरीदे हैं।
Embassy Office Parks REIT: PPFAS म्यूचुअल फंड ने रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट की 5.6 करोड़ यूनिट्स 2,364.4 करोड़ रुपये में खरीदी हैं। कैपिटल इनकम बिल्डर, अमेरिकन फंड्स और स्मॉल कैप वर्ल्ड फंड ने REIT की लगभग 5.5 प्रतिशत यूनिट्स 2,199.7 करोड़ रुपये में बेचीं।
SME लिस्टिंग
यशतेज इंडस्ट्रीज (इंडिया)
ये शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड और एक्स-स्प्लिट ट्रेड
NBCC (इंडिया)
फिनक्स कैपिटल
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।