Stocks to Watch: 27 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 9 स्टॉक्स, टाटा ग्रुप के शेयरों पर भी रहेगी नजर
Stocks to Watch: शुक्रवार 27 नवंबर को शेयर बाजार में 10 नाम चर्चा में रहेंगे। टाटा ग्रुप की कंपनियों पर नेतृत्व विवाद का असर दिख सकता है। वहीं NSE को बॉन्ड इंडेक्स फ्यूचर्स की मंजूरी मिली है। रियल एस्टेट, बैटरी, होटल, सोलर और फार्मा कंपनियों से जुड़ी खबरें भी निवेशकों की नजर में रहेंगी।
होम सर्विस प्लेटफॉर्म Urban Company ने रेजिडेंशियल एयर कंडीशनर बाजार में कदम रखा है।
Stocks to Watch: शुक्रवार 27 नवंबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी खबरों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है। टाटा ग्रुप की कंपनियां नेतृत्व विवाद को लेकर फोकस में रहेंगी। इसके अलावा रियल एस्टेट, बैटरी, AC, होटल, सोलर और फार्मा सेक्टर की कंपनियों के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।
Tata Group
टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयर शुक्रवार को फोकस में रह सकते हैं। विजय सिंह ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर को पत्र लिखकर सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट की ओर से टाटा संस पर मुकदमा करने की योजना की जांच कराने की मांग की है। यह मामला टाटा संस के नेतृत्व और एन चंद्रशेखरन की दोबारा चेयरमैन नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है।
NSE
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स फ्यूचर्स शुरू करने के लिए RBI से NOC मिल गया है। इससे पहले SEBI भी इन कॉन्ट्रैक्ट्स को मंजूरी दे चुका है। इस नए इंस्ट्रूमेंट से निवेशकों को ब्याज दरों और कॉरपोरेट बॉन्ड की कीमतों में बदलाव के जोखिम से बचाव करने और बाजार की चाल पर दांव लगाने का विकल्प मिलेगा।
Ashiana Housing
रियल एस्टेट कंपनी Ashiana Housing की जॉइंट वेंचर इकाई Kairav Developers ने चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड के पास 9.57 एकड़ जमीन खरीदी है। यहां सीनियर लिविंग प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। इसका अनुमानित बिक्री योग्य एरिया करीब 9 लाख वर्ग फुट होगा। कंपनी को इस प्रोजेक्ट से करीब ₹1,100 करोड़ की बिक्री की उम्मीद है।
Exide Industries
बैटरी कंपनी Exide Industries ने अपनी सब्सिडियरी Exide Energy Solutions में करीब ₹250 करोड़ का निवेश किया है। यह रकम राइट्स बेसिस पर इक्विटी शेयरों की खरीद के जरिए लगाई गई है। इस निवेश के बाद सब्सिडियरी में कंपनी का कुल निवेश बढ़कर ₹5,602.23 करोड़ हो गया है।
Urban Company
होम सर्विस प्लेटफॉर्म Urban Company ने रेजिडेंशियल एयर कंडीशनर बाजार में कदम रखा है। कंपनी ने Native Ultra और Native Ultra Air नाम से दो नए AC लॉन्च किए हैं। इनकी प्री-बुकिंग 26 नवंबर से शुरू हो गई है। ग्राहक इन्हें फिलहाल Urban Company ऐप के जरिए बुक कर सकते हैं। इनकी शुरुआती कीमत ₹55,499 है।
International Gemmological Institute
जेमोलॉजी और डायमंड सर्टिफिकेशन कंपनी International Gemmological Institute में प्रमोटर BCP Asia II Topco करीब 1.55% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है। इसके तहत 67.16 लाख शेयर ब्लॉक डील के जरिए बेचे जाएंगे। कंपनी के मुताबिक, यह बिक्री 25 नवंबर से सात कारोबारी दिनों के भीतर एक या अधिक चरणों में पूरी की जाएगी।
Leela Palaces Hotels and Resorts
हॉस्पिटैलिटी कंपनी Leela Palaces Hotels and Resorts ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दो लग्जरी रिजॉर्ट के मैनेजमेंट एग्रीमेंट किए हैं। इन दोनों प्रॉपर्टी में कुल 160 कमरे होंगे। ये रिजॉर्ट श्री विजय पुरम और शहीद द्वीप में स्थित हैं। कंपनी इन्हें शीराज ग्रुप के लिए मैनेज करेगी।
Waaree Renewable Technologies
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Waaree Renewable Technologies को 120 MWp का सोलर प्रोजेक्ट मिला है। इसके तहत कंपनी सोलर मॉड्यूल की सप्लाई के साथ EPC का काम भी करेगी। यह ऑर्डर एक घरेलू प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने दिया है। हालांकि, ऑर्डर की रकम और ग्राहक का नाम नहीं बताया गया है। प्रोजेक्ट को वित्त वर्ष 2027-28 में पूरा करना है।
Apeejay Surrendra Park Hotels
होटल कारोबार से जुड़ी Apeejay Surrendra Park Hotels को मेघालय सरकार से 5-स्टार बिजनेस होटल बनाने और चलाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी न्यू शिलॉन्ग टाउनशिप के उम्सावली में कम से कम 120 कमरों वाला होटल बनाएगी। यह प्रोजेक्ट 60 साल की रियायत पर मिला है, जिसमें निर्माण के लिए 3 साल शामिल हैं।
Supriya Lifescience
फार्मा कंपनी Supriya Lifescience के बोर्ड की बैठक 2 दिसंबर को होगी। इसमें कंपनी के शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह बायबैक नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद किया जाएगा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।