Stocks to Watch: बुधवार, 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में 14 कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। Jio Platforms की लिस्टिंग के साथ Tata Capital, Infosys और Raymond जैसी कंपनियों के रिजल्ट और अहम कारोबारी अपडेट पर नजर रहेगी।
Stocks to Watch: बुधवार, 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में 14 कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। Jio Platforms की लिस्टिंग के साथ Tata Capital, Infosys और Raymond जैसी कंपनियों के रिजल्ट और अहम कारोबारी अपडेट पर नजर रहेगी।
Jio Platforms
टेलीकॉम और डिजिटल सर्विसेज सेक्टर की कंपनी Jio Platforms बुधवार, 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है। कंपनी के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसमें करीब ₹7.4 लाख करोड़ की बोलियां लगीं। IPO को कुल 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अब बाजार की नजर कंपनी की लिस्टिंग और शेयर की शुरुआत पर रहेगी।
Larsen & Toubro
इंजीनियरिंग कंपनी Larsen & Toubro (L&T) का सितंबर तिमाही में मुनाफा 33% बढ़कर ₹5,202 करोड़ हो गया। कंपनी का रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹78,750 करोड़ पहुंच गया। कंपनी को ₹1,47,665 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, जो पिछले साल से 28% ज्यादा हैं। इनमें 63% हिस्सेदारी विदेशी ऑर्डर की रही।
Tata Capital
टाटा ग्रुप की NBFC कंपनी Tata Capital का मुनाफा सालाना आधार पर 51.32% बढ़कर ₹1,660 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,097 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 20.7% बढ़कर ₹9,342 करोड़ पहुंच गया। इसके अलावा, कंपनी की लोन बुक ₹3 लाख करोड़ के पार निकल गई है।
Infosys
IT कंपनी Infosys ने Syngenta के क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस के लिए ग्लोबल SAP S/4HANA प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इससे 80 देशों में काम करने वाले 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों के ऑपरेशन एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गए हैं। इस प्रोजेक्ट को Infosys और Syngenta ने मिलकर पूरा किया है।
Raymond
टेक्सटाइल और डिफेंस बिजनेस से जुड़ी कंपनी Raymond का मुनाफा पिछले साल के ₹13.9 करोड़ से बढ़कर ₹32 करोड़ हो गया। इसमें 130.2% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का रेवेन्यू 24.1% बढ़कर ₹655 करोड़ पहुंच गया। वहीं, EBITDA 74.4% उछलकर ₹75 करोड़ रहा।
LT Foods
बासमती चावल वाली कंपनी LT Foods का मुनाफा सालाना आधार पर 9.9% बढ़कर ₹180 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹163.8 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 16.8% बढ़कर ₹3,231 करोड़ पहुंच गया।
Honeywell Automation India
ऑटोमेशन और इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी Honeywell Automation India का मुनाफा 11.9% बढ़कर ₹134 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹120 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 6.5% बढ़कर ₹1,224 करोड़ पहुंच गया।
Vedanta Iron & Steel
वेदांता ग्रुप की Vedanta Iron & Steel को तिमाही में ₹324 करोड़ का नेट लॉस हुआ। पिछली तिमाही में कंपनी को ₹121 करोड़ का मुनाफा हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 24% घटकर ₹2,788 करोड़ रह गया।
Tanla Platforms
क्लाउड कम्युनिकेशन कंपनी Tanla Platforms का मुनाफा 17.1% बढ़कर ₹146.4 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹125 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 25.3% बढ़कर ₹1,352 करोड़ पहुंच गया। वहीं, EBITDA ₹178 करोड़ से बढ़कर ₹214 करोड़ हो गया।
AWL Agri Business
खाद्य तेल और एग्री-बिजनेस सेक्टर की कंपनी AWL Agri Business का मुनाफा सालाना आधार पर 2.5% घटकर ₹239 करोड़ रह गया। पिछले साल यह ₹245 करोड़ था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹22,202 करोड़ पहुंच गया।
Kirloskar Brothers
पंप और फ्लूड मैनेजमेंट सॉल्यूशन बनाने वाली कंपनी Kirloskar Brothers का नेट प्रॉफिट 11.5% बढ़कर ₹75.2 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹67.4 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 24.2% बढ़कर ₹1,277 करोड़ पहुंच गया।
Raymond Realty
रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी Raymond Realty का मुनाफा सालाना आधार पर 11.8% घटकर ₹53.1 करोड़ रह गया। पिछले साल यह ₹60.2 करोड़ था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 7.4% बढ़कर ₹749 करोड़ पहुंच गया। EBITDA भी ₹92.4 करोड़ से बढ़कर ₹106.3 करोड़ हो गया।
MIDHANI
सरकारी डिफेंस और स्पेशियलिटी मेटल कंपनी MIDHANI ने हेवी वाटर बोर्ड और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के साथ समझौता किया है। इसका मकसद प्लांट रिवर्ट्स से निकेल और कोबाल्ट निकालना है।
PTC India Financial Services
इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस सेक्टर की कंपनी PTC India Financial Services का मुनाफा सालाना आधार पर 9.5% बढ़कर ₹44 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹40.2 करोड़ था। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम भी 2.5% बढ़कर ₹76.1 करोड़ पहुंच गई।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।