Stocks to Watch: मंगलवार 16 दिसंबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़े बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं। बैंकिंग, IT, इंफ्रा, रिन्यूएबल एनर्जी और फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में ऑर्डर, डील, मर्जर और मैनेजमेंट बदलाव की खबरें आई हैं। SBI से लेकर HCL Technologies, ION Exchange और RBL Bank तक, कुल 12 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। इन अपडेट्स के चलते इन शेयरों में कारोबार के दौरान तेज हलचल देखने को मिल सकती है।
