Stocks to Watch: सोमवार 23 मार्च को फोकस में रहेंगे ये 12 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: सोमवार 23 मार्च को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स पर नजर रहेगी। टाटा मोटर्स, यूनियन बैंक, अशोक लेलैंड, समेत कई कंपनियों रे शेयरों में हलचल दिख सकती है। इसकी वजह से निवेश, नए ऑर्डर और कॉरपोरेट फैसले हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Mar 22, 2026 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 1 अप्रैल 2026 से अपने इंटरनल कंबशन इंजन यानी ICE पैसेंजर वाहनों की कीमत बढ़ाएगी।

Stocks to Watch: सोमवार 23 मार्च को शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। कुछ कंपनियों ने निवेश, ऑर्डर और बिजनेस विस्तार से जुड़ी अहम घोषणाएं की हैं। वहीं, कुछ पर टैक्स और कॉरपोरेट फैसलों का असर दिख सकता है। ऐसे में इन स्टॉक्स में बाजार खुलते ही हलचल देखने को मिल सकती है।

Tata Motors Passenger Vehicles Ltd

टाटा ग्रुप की यह कंपनी 1 अप्रैल 2026 से अपने इंटरनल कंबशन इंजन यानी ICE पैसेंजर वाहनों की कीमत बढ़ाएगी। पूरे ICE पोर्टफोलियो में औसतन 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत के असर को संतुलित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।


Union Bank of India

सरकारी बैंक ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके लिए बैंक ने सीनियर, रेटेड, लिस्टेड, अनसिक्योर्ड, रिडीमेबल और टैक्सेबल लॉन्ग टर्म बॉन्ड जारी किए हैं। इस इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये था।

Devyani International Ltd

Yum Brands की फ्रेंचाइजी कंपनी देवयानी इंटरनेशनल ने थाईलैंड की कंपनी Restaurants Development Co Ltd में करीब 347.3 करोड़ रुपये निवेश करने को मंजूरी दी है। यह कंपनी थाईलैंड में 274 KFC रेस्टोरेंट चलाती है। इस निवेश का मकसद कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत करना और भविष्य की कारोबारी जरूरतों को पूरा करना है।

Ashok Leyland

ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी ने अपनी यूके स्थित सब्सिडियरी Optare Plc में निवेश करने का फैसला किया है। कंपनी वहां इक्विटी के जरिए 30 मिलियन पाउंड यानी करीब 375 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी। यह निवेश एक या इससे ज्यादा चरणों में किया जाएगा।

DCX Systems Ltd

केबल और वायर हार्नेस असेंबली बनाने वाली कंपनी DCX Systems को 563.45 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह कंपनी एयरबोर्न एप्लिकेशन के लिए मैरिटाइम पेट्रोल रडार सिस्टम के निर्माण और सप्लाई का काम करेगी।

Ceigall India Ltd

इस कंपनी की सब्सिडियरी Ceigall Infra Projects Pvt Ltd को NHAI के एक प्रोजेक्ट में सबसे कम बोली लगाने वाली यानी L1 बोलीदाता घोषित किया गया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित कीमत करीब 603 करोड़ रुपये बताई गई है।

Thomas Cook (India) Ltd

ट्रैवल सर्विसेज कंपनी थॉमस कुक ने अपने रिसॉर्ट और रिसॉर्ट मैनेजमेंट बिजनेस को अलग करने की योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इस बिजनेस को Sterling Holiday Resorts Ltd में डिमर्ज किया जाएगा। इसके साथ पूंजी पुनर्गठन की योजना भी बनाई गई है।

Divi’s Laboratories

फार्मा कंपनी को आयकर विभाग से एक ड्राफ्ट असेसमेंट ऑर्डर मिला है। इसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी की घोषित आय में 570.51 करोड़ रुपये की अतिरिक्त जोड़ और अस्वीकृति का प्रस्ताव रखा गया है।

Tata Capital

टाटा ग्रुप की NBFC को वित्त वर्ष 2017-18 से जुड़े इनकम टैक्स रीअसेसमेंट का आदेश मिला है। यह आदेश 20 मार्च 2026 को आयकर विभाग की वेबसाइट पर जारी किया गया और कंपनी ने इसे 21 मार्च को डाउनलोड किया। यह मामला Tata Capital Financial Services Ltd से जुड़ा है, जिसका 1 अप्रैल 2023 से Tata Capital Limited में विलय हो चुका है।

Omaxe

रियल एस्टेट कंपनी की सहायक कंपनियों को पंजाब और उत्तर प्रदेश में दो रेजिडेंशियल प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए RERA रजिस्ट्रेशन मिल गया है। इन प्रोजेक्ट्स को 23 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाना है। इनमें न्यू चंडीगढ़ में 'Integrated Residential Township Phase 6B' और लखनऊ में 'Metro City P-8B' प्रोजेक्ट शामिल हैं।

UGRO Capital Ltd

नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी UGRO Capital ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 205 करोड़ रुपये तक के नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर यानी NCD जारी करने को मंजूरी दी है। यह फैसला कंपनी की इन्वेस्टमेंट एंड बॉरोइंग कमेटी की बैठक में लिया गया। इश्यू में 10,000 रुपये फेस वैल्यू वाले 1.05 लाख सिक्योर्ड NCD शामिल हैं, जिन पर 50,000 NCD का ग्रीन शू ऑप्शन भी रखा गया है, जिससे कुल इश्यू साइज 155 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

Vakrangee Ltd

Vakrangee ने Bajaj General Insurance के साथ कॉरपोरेट एजेंसी एग्रीमेंट किया है। इसके तहत कंपनी अपने Vakrangee Kendra नेटवर्क के जरिए जनरल इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स बेचेगी। इसके तहत हेल्थ, मोटर, होम और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसे प्रोडक्ट्स देशभर के आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे। इससे खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों में इंश्योरेंस सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

Agri Stocks: इन 4 स्टॉक्स पर रखें नजर, खेती में टेक इस्तेमाल बढ़ने का मिलेगा फायदा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।