Stocks to Watch: सुजलॉन, लेंसकार्ट से मीशो तक... 24 अगस्त को फोकस में रहेंगे ये 15 स्टॉक्स

Stocks to Watch: सोमवार, 24 अगस्त को सुजलॉन, लेंसकार्ट, मीशो समेत 15 कंपनियों के शेयर चर्चा में रह सकते हैं। इनसे ब्लॉक डील, USFDA मंजूरी, नए प्रोजेक्ट जैसे अहम कारोबारी अपडेट आए हैं। इससे शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

अपडेटेड Aug 23, 2026 पर 2:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरकारी कंपनी Power Grid गुजरात में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए बड़ा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट हासिल किया है।

Stocks to Watch: सोमवार, 24 अगस्त के कारोबारी सत्र में 15 कंपनियों के शेयर अहम खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। इनमें सरकारी कंपनियों के नए प्रोजेक्ट, ब्लॉक डील, फंड जुटाने, नियामकीय कार्रवाई और बड़े कारोबारी अपडेट शामिल हैं।

Suzlon Energy

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Suzlon Energy ने FY26 में 16,679 करोड़ रुपये की कंसोलिडेटेड कमाई दर्ज की। कंपनी का EBITDA 3,022 करोड़ रुपये रहा। FY26 में रिकॉर्ड 2,456 मेगावाट की सालाना डिलीवरी हुई। 31 मार्च 2026 तक कंपनी की नेट कैश पोजिशन 2,384 करोड़ रुपये रही।


Power Grid

सरकारी कंपनी Power Grid गुजरात में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए बड़ा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट हासिल किया है। कंपनी को TBCB के तहत सफल बोलीदाता चुना गया। इस प्रोजेक्ट के लिए तय टैरिफ 822.91 करोड़ रुपये सालाना है।

Lenskart

आईवियर कंपनी Lenskart के शेयर बड़ी ब्लॉक डील की खबर से फोकस में रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक करीब 2,900 करोड़ रुपये की डील हो सकती है। यह डील पिछले बंद भाव से करीब 4% के डिस्काउंट पर होने की संभावना है।

NTPC Green Energy

सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी NTPC Green Energy की सहायक कंपनी ने SECI की बोली में 500 मेगावाट क्षमता हासिल की। यह क्षमता 6 रुपये प्रति यूनिट की दर पर मिली है। इलेक्ट्रॉनिक नीलामी 21 अगस्त को पूरी हुई थी।

Meesho

ई-कॉमर्स कंपनी Meesho में भी बड़ी ब्लॉक डील की संभावना है। Y Combinator करीब 1.05% हिस्सेदारी बेच सकता है। डील का आकार लगभग 957.5 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ब्लॉक प्राइस 197.5 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Zee Entertainment

मीडिया कंपनी Zee Entertainment ने प्रमोटर समूह से जुड़ी Sunbright Mauritius को 20.94 करोड़ पूरी तरह कन्वर्टिबल वारंट आवंटित किए। हर वारंट की कीमत 126 रुपये रखी गई। इस आवंटन को पहले ही जरूरी मंजूरियां मिल चुकी थीं।

GHCL

केमिकल कंपनी GHCL को NGT से राहत मिली है। ट्रिब्यूनल ने गुजरात के ग्रीनफील्ड सोडा ऐश प्रोजेक्ट की पर्यावरण और वन मंजूरियों को चुनौती देने वाली तीनों अपीलें खारिज कर दीं। इससे कंपनी का प्रोजेक्ट आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ।

Bank of Baroda

सरकारी बैंक Bank of Baroda ने 5 साल की अवधि वाले सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड के जरिए 40 करोड़ डॉलर जुटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली। इससे बैंक की फंडिंग मजबूत होगी।

Punjab National Bank

पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने भारतीय सेना के साथ एक्सक्लूसिव MoU किया है। इसके तहत सेना के अधिकारियों के लिए PNB LUXURA Metal Credit Card और JCO व अन्य रैंक के जवानों के लिए PNB Parakram Credit Card लॉन्च किया जाएगा।

Jubilant Pharmova

फार्मा कंपनी Jubilant Pharmova को अमेरिका की USFDA से वॉशिंगटन स्थित Spokane प्लांट की नई Line 3 पर पहले कमर्शियल बैच के मैन्युफैक्चरिंग की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बताया कि मंजूरी 22 अगस्त को मिली। इस यूनिट को उसकी सहयोगी कंपनी Jubilant HollisterStier चलाती है।

JSW Cement

सीमेंट कंपनी JSW Cement को 81.03 करोड़ रुपये का GST डिमांड शो-कॉज नोटिस मिला है। यह नोटिस FY21 से FY23 की अवधि से जुड़ा है। कंपनी को यह नोटिस 20 अगस्त 2026 को मिला।

Natco Pharma

फार्मा कंपनी Natco Pharma की हैदराबाद यूनिट का USFDA ने निरीक्षण किया। जांच 17 से 21 अगस्त तक चली। निरीक्षण पूरा होने के बाद कंपनी को फॉर्म 483 जारी किया गया, जिसमें चार ऑब्जरवेशन दर्ज हैं।

Axis Bank

प्राइवेट सेक्टर के बैंक Axis Bank को 30 करोड़ डॉलर के सीनियर नोट्स की लिस्टिंग के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई। यह मंजूरी India INX और NSE IX के डेट मार्केट से मिली है।

ICICI Bank

प्राइवेट बैंक ICICI Bank ने श्री रेणुका शुगर्स में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। बैंक ने 4.61 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर बेच दिए। इससे उसकी हिस्सेदारी में 2.17% की कमी आई।

Apollo Micro Systems

डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems को SEBI से ओपन ऑफर से जुड़ा पत्र मिला है। यह पत्र Premier Explosives के 1.40 करोड़ तक इक्विटी शेयरों के प्रस्तावित अधिग्रहण से संबंधित है।

Shadowfax में क्वालकॉम ने बेची ₹184 करोड़ की हिस्सेदारी, सोमवार को शेयर में दिख सकता है जबरदस्त एक्शन

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।