Stocks to Watch: शेयर बाजार में 4 जून को 10 स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है। इन कंपनियों से जुड़ी नई कारोबारी घोषणाएं, बड़े ऑर्डर, फंड जुटाने की योजनाएं और विस्तार से जुड़े अपडेट सामने आए हैं। ऐसे में बाजार खुलने के बाद इन शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
सरकारी कंपनी BHEL ने नाइजीरिया की Dangote Petroleum Refinery & Petrochemicals Free Zone Enterprise के साथ एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस ऑर्डर की कीमत 2,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये के बीच है। इसके तहत कंपनी आठ गैस टर्बाइन जनरेटर पैकेज का डिजाइन, निर्माण, सप्लाई, कमीशनिंग और परफॉर्मेंस टेस्टिंग का काम करेगी।
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय Splendor+ और HF Deluxe के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लॉन्च किए हैं। ये बाइक E20 से E85 तक एथेनॉल वाले ईंधन पर चल सकती हैं। कंपनी इन्हें जुलाई 2026 में पहले दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में उतारेगी, इसके बाद धीरे-धीरे पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा।
ऑरोबिंदो फार्मा ने TheraNym लॉन्च कर बायोलॉजिक्स दवाओं के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में एंट्री की है। अब कंपनी दूसरी फार्मा कंपनियों के लिए भी ये दवाएं बनाकर देगी।
देश की सबसे बड़ी लो-कॉस्ट एयरलाइन IndiGo ने 4 जून 2026 तक कुवैत के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। इसकी वजह कुवैत के एयरस्पेस का बंद होना है। इसके अलावा सरकार ने एयरलाइंस को महंगे जेट फ्यूल की मार से राहत देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) प्राइस स्टेबिलाइजेशन फंड को मंजूरी दी है।
LTM ने Cisco Live 2026 इवेंट में अपना नया साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन लॉन्च किया है। यह Cisco Secure Access प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह कंपनियों को अपने नेटवर्क, डेटा और कर्मचारियों की ऑनलाइन सुरक्षा बेहतर बनाने में मदद करेगा।
सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC India को 83.24 करोड़ रुपये (GST को छोड़कर) के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को मुंबई के बोरीवली वेस्ट में केनरा बैंक के लिए रिहायशी बिल्डिंग बनाने का 39.99 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) ने मई 2026 में बिजली कारोबार की मात्रा में सालाना आधार पर 18.6% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान कुल 12,983 मिलियन यूनिट (MU) बिजली का कारोबार हुआ। बढ़ती बिजली खपत और रिकॉर्ड पीक पावर डिमांड ने इस ग्रोथ को समर्थन दिया।
रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी इंडियाबुल्स ने प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए कन्वर्टिबल वारंट जारी कर 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है।
Agarwal Industrial Corporation
अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन ने बताया कि उसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) से करीब 477.5 करोड़ रुपये का बल्क बिटुमेन सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
Jain Irrigation Systems ने महाराष्ट्र के जलगांव में एक हाई-टेक बायोचार प्लांट शुरू किया है। इसे दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-यूनिट बायोचार रिएक्टरों में से एक माना जा रहा है। यह प्लांट हर साल करीब 20,000 टन कृषि और फूड प्रोसेसिंग से निकलने वाले बचे हुए कचरे को प्रोसेस कर सकता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।