Stocks to Watch: 13 मई को इन 15 शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है बड़ा एक्शन
Stocks to Watch: बुधवार 13 मई को Tata Power, RVNL और Texmaco Rail समेत 15 शेयरों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। कई कंपनियों ने तिमाही नतीजे जारी किए हैं, जबकि कुछ कंपनियों से बड़े ऑर्डर और ब्लॉक डील जैसे अहम अपडेट मिले हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।
Torrent Power का चौथी तिमाही मुनाफा 70 फीसदी गिरकर 318.2 करोड़ रुपये रह गया।
Stocks to Watch: बुधवार 13 मई को बाजार में कई बड़े शेयर फोकस में रह सकते हैं। चौथी तिमाही के नतीजों, बड़े ऑर्डर, ब्लॉक डील और फंड जुटाने जैसे अपडेट्स की वजह से इन कंपनियों में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए शॉर्ट टर्म कमाई के मौके भी बन सकते हैं।
Dixon Technologies
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Dixon Technologies का चौथी तिमाही रेवेन्यू 10,510 करोड़ रुपये रहा, जो CNBC-TV18 के अनुमान 10,239 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। कंपनी का EBITDA 408.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 3.9 फीसदी दर्ज किया गया।
Vodafone Idea
टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने कहा कि उसका बोर्ड 16 मई को बैठक करेगा। इसमें चौथी तिमाही के नतीजों के साथ फंड जुटाने के प्रस्ताव पर भी विचार होगा। कंपनी इक्विटी शेयर या वारंट जारी कर पूंजी जुटाने की योजना पर चर्चा करेगी।
Gopal Snacks
FMCG और स्नैक्स सेक्टर की कंपनी Gopal Snacks ने चौथी तिमाही में जोरदार वापसी की है। कंपनी को पिछले साल 39.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जबकि इस बार 29.9 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया गया। वहीं कंपनी की आय 29 फीसदी बढ़कर 409.6 करोड़ रुपये पहुंच गई और EBITDA 2 करोड़ रुपये से बढ़कर 31.5 करोड़ रुपये हो गया।
Thomas Cook India
ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर की कंपनी Thomas Cook India का चौथी तिमाही नेट प्रॉफिट 40.2 फीसदी गिरकर 39 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की आय भी 10.1 फीसदी घटकर 1771 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 65 करोड़ रुपये का मुनाफा और 1969 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
Tata Power
टाटा ग्रुप की Tata Power का चौथी तिमाही मुनाफा 4.5 फीसदी घटकर 996 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की आय 12.8 फीसदी गिरकर 14,900 करोड़ रुपये रही। वहीं EBITDA 20 फीसदी घटकर 2599.2 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 19 फीसदी से घटकर 17.4 फीसदी रह गया। कंपनी ने 2.50 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश भी की है।
Pfizer
फार्मा सेक्टर की कंपनी Pfizer Ltd का चौथी तिमाही नेट प्रॉफिट 39.6 फीसदी गिरकर 200 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि कंपनी की आय 6.3 फीसदी बढ़कर 629.2 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं EBITDA भी 3.7 फीसदी बढ़कर 236 करोड़ रुपये रहा, जिससे ऑपरेशनल प्रदर्शन में मजबूती देखने को मिली।
Texmaco Rail and Engineering
रेलवे और इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी Texmaco Rail and Engineering का चौथी तिमाही नेट प्रॉफिट 45.1 फीसदी बढ़कर 57.7 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं EBITDA 9 फीसदी बढ़कर 106.4 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 7.3 फीसदी से बढ़कर 9.1 फीसदी हो गया। हालांकि इस दौरान कंपनी की आय में गिरावट देखने को मिली।
इस रेलवे कंपनी ने साउथ अफ्रीका में 4045 करोड़ रुपये से ज्यादा का बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिलने की भी जानकारी दी है। इसके तहत 2235 से ज्यादा फ्रेट वैगन और 30 डीजल लोकोमोटिव की सप्लाई की जाएगी।
Sagility
हेल्थकेयर सर्विसेज सेक्टर की कंपनी Sagility Ltd का चौथी तिमाही नेट प्रॉफिट 41.2 फीसदी बढ़कर 257.7 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की आय 29 फीसदी बढ़कर 2024.2 करोड़ रुपये रही। वहीं EBITDA 30 फीसदी बढ़कर 484.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 24 फीसदी पर स्थिर रहा।
Groww
फिनटेक और ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures में मंगलवार को 5326 करोड़ रुपये की बड़ी ब्लॉक डील हुई। इस डील में मौजूदा निवेशकों ने 4.7 फीसदी हिस्सेदारी बेची। Peak XV Partners, Y Combinator, Ribbit Capital और Sequoia Capital समेत कई निवेशकों ने औसतन 180.4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 29.52 करोड़ शेयर बेचे।
Neuland Laboratories
फार्मा कंपनी Neuland Laboratories का चौथी तिमाही मुनाफा 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 213 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की आय दोगुनी से ज्यादा बढ़कर 776 करोड़ रुपये रही। EBITDA 51.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 307 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन 15.6 फीसदी से बढ़कर 39.6 फीसदी पहुंच गया। कंपनी ने 34 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
Dr Reddy's Laboratories
फार्मा कंपनी Dr Reddy's Laboratories का चौथी तिमाही मुनाफा 86.2 फीसदी गिरकर 220 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की आय 12 फीसदी घटकर 7516.2 करोड़ रुपये रही। EBITDA 60.4 फीसदी गिरकर 981 करोड़ रुपये रह गया। EBITDA मार्जिन 29.1 फीसदी से घटकर 13 फीसदी रह गया। कंपनी ने 8 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
RVNL
रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी Rail Vikas Nigam Limited यानी RVNL को South East Central Railway से 221.3 करोड़ रुपये का EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी इस प्रोजेक्ट में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी यानी L1 बिडर बनी है।
Berger Paints
पेंट कंपनी Berger Paints India का चौथी तिमाही मुनाफा 27.8 फीसदी बढ़कर 335 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की आय 6.1 फीसदी बढ़कर 2868 करोड़ रुपये रही। EBITDA 12.6 फीसदी बढ़कर 482 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 15.8 फीसदी से बढ़कर 16.8 फीसदी पहुंच गया। कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का एलान किया है।
Nazara Technologies
गेमिंग कंपनी Nazara Technologies का चौथी तिमाही मुनाफा 4.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 55.7 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि कंपनी की आय 23.5 फीसदी घटकर 397.8 करोड़ रुपये रही। EBITDA 34.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 74 करोड़ रुपये पहुंच गया और EBITDA मार्जिन 6.7 फीसदी से बढ़कर 18.6 फीसदी हो गया।
Kalpataru Projects
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Kalpataru Projects International का चौथी तिमाही मुनाफा 14.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 200.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की आय 596.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1693.7 करोड़ रुपये रही। वहीं कंपनी का EBITDA घाटे से निकलकर 217.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Torrent Power
पावर सेक्टर की कंपनी Torrent Power का चौथी तिमाही मुनाफा 70 फीसदी गिरकर 318.2 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की आय लगभग स्थिर रहकर 5930 करोड़ रुपये रही। EBITDA 1.7 फीसदी बढ़कर 1149.3 करोड़ रुपये पहुंच गया और EBITDA मार्जिन 17.5 फीसदी से बढ़कर 17.9 फीसदी हो गया। कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।