Get App

Stocks to Watch: आज Infosys, HDFC Bank, Jio Financial समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्रा डे में दिखेगी बड़ी हलचल

Jio Financial Services का जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 316.11 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। IT कंपनी इंफोसिस का जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12 प्रतिशत गिरकर 7038 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 21, 2025 पर 8:44 AM
Stocks to Watch: आज Infosys, HDFC Bank, Jio Financial समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्रा डे में दिखेगी बड़ी हलचल
17 अप्रैल को कारोबार बंद होने और उसके बाद कई कंपनियों के तिमाही नतीजे और नए डेवलपमेंट सामने आए।

पिछले सप्ताह शेयर बाजार का आखिरी कारोबारी सेशन 17 अप्रैल को रहा। शुक्रवार, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते बाजार में छुट्टी थी। छोटे कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स और निफ्टी 4-4 प्रतिशत चढ़े। गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ सेंसेक्स 1,508.91 अंक उछलकर 78,553.20 पर और निफ्टी 414.45 अंक चढ़कर 23,851.65 पर बंद हुआ। 4 दिन की तेजी में सेंसेक्स 6.37 प्रतिशत और निफ्टी 6.48 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

17 अप्रैल को कारोबार बंद होने और उसके बाद कई कंपनियों ने तिमाही नतीजे जारी किए, वहीं कुछ को लेकर नए अपडेट सामने आए। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार आज, 21 अप्रैल को रिएक्शन देगा। ऐसे में उनके शेयरों में बड़ी हलचल रह सकती है। आइए जानते हैं इन सभी के बारे में...

ICICI Bank

प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank का जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 18 प्रतिशत बढ़कर 12,629.58 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 10,707.53 करोड़ रुपये था। कुल इनकम सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 49,690.87 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 43,597.14 करोड़ रुपये थी। ग्रॉस NPA रेशियो घटकर 1.67% और नेट NPA रेशियो कम होकर 0.39% पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें