Stocks to Watch: इन स्टॉक्स की बनाएं वॉचलिस्ट, इंट्रा-डे में रहेगी तेज हलचल

Stocks to Watch: एक कारोबारी दिन पहले निवेशकों ने मुनाफावसूली की। इसके चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड जोन में बंद हुए। रिकॉर्ड हाई से अभी ये 9 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 9:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 312.53 प्वाइंट्स यानी 0.40% टूटकर 78271.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.18% यानी 42.95 प्वाइंट्स फिसलकर 23696.30 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 312.53 प्वाइंट्स यानी 0.40% टूटकर 78271.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.18% यानी 42.95 प्वाइंट्स फिसलकर 23696.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आए हैं तो कुछ के नतीजे आज आ सकते हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

Stocks to Watch: आज इन पर रहेगी नजर

Saraswati Saree Depot

सरस्वती साड़ी डिपो 13 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के अंतरिम डिविडेंड पर ऐलान कर सकती है।


UltraTech Cement

अल्ट्राकेट सीमेंट पश्चिम बंगाल के सोनार बंगला 0.6 MTPA अतिरिक्त ग्राइंडिंग क्षमता की शुरुआत कर रही है। इससे कंपनी को पूर्वी क्षेत्र में ब्लेंडिंग सीमेंट की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Vishnu Prakash Punglia

विष्णु प्रकाश पुंगलिया को भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड से एक ऑर्डर मिला है।

Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक ने रोडस्टर X+ 4.5kWh और रोडस्टर X+ 9.1kWh लॉन्च किया है।

Oswal Greentech

ओसवाल ग्रीनटेक ने ओसवाल एग्रो मिल्स में 4.97% हिस्सेदारी खरीद ली है। ओसवाल एग्रो मिल्स का कारोबार मुख्य रूप से रियल एस्टेट ट्रेडिंग और डेवलपमेंट, गुड्स की ट्रेडिंग और अन्य गतिविधियों में फैला हुआ है।

Medi Assist

मेडी असिस्ट ने अश्विन राघव को स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी ने एक या अधिक किश्तों में 350 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने को भी मंजूरी दी है।

Emcure Pharmaceuticals

एमक्योर फार्मा को सीजीएसटी ऑडिट कमिशनरेट, लखनऊ से 35 लाख रुपये के टैक्स और 35 लाख रुपये की पेनाल्टी भरने का आदेश मिला है।

Swiggy

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर स्विगी ₹574 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹799 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 31% बढ़कर ₹3,993 करोड़ पर पहुंच गया।

GE Vernova

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर जीई वर्नोवा का शुद्ध मुनाफा 189 फीसदी उछलकर ₹143 करोड़ और रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹1,074 करोड़ पर पहुंच गया।

Solar Industries

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर सोलर इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 55% उछलकर ₹315 करोड़ और नेट सेल्स 38.06% बढ़कर ₹1,973.08 करोड़ पर पहुंच गया।

एक्स-डेट

सन फार्मा, कंटेनर कॉर्पोरेशन, आईआरबी इंफ्रा, त्रिवेणी टर्बाइन, शारदा क्रॉपकेम और इंडिया मोटर पार्ट्स के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो Ksolves India के स्टॉक्स स्प्लिट की एक्स-डेट है।

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

ट्रेंट, एसबीआई, आईटीसी, शोभा, पीईसी, हीरो मोटोकॉर्प, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, पीआई इंडस्ट्रीज, रैमको सीमेंट्स, यूनो मिंडा, पीवीआर आईनॉक्स, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, भारत डायनेमिक्स, कोचीन शिपयार्ड, बीईएमएल, अरबिंदो फार्मा, अपोलो टायर्स, जेडएफ कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया, टीडी पावर सिस्टम्स, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, सोमानी सेरामिक्स, साई लाइफ साइंसेज, रिलायंस कम्युनिकेशंस, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट, एनएमडीसी, मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया, एनसीसी, मिंडा कॉर्पोरेशन, एनओसीआईएल, मुथूट माइक्रोफाइनेंस, केआईएमएस, जेके लक्ष्मी सीमेंट, गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स, धामपुर शुगर इंडस्ट्रीज, भारती हेक्साकॉम समेत कुछ कंपनियां आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।