Get App

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले अडानी पावर, इंडस टावर्स, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 8:46 AM
Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले अडानी पावर, इंडस टावर्स, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और अन्य स्टॉक्स
अडानी समूह ने ACC, Ambuja Cements का अधिग्रहण पूरा किया और इसके साथ ही यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई है

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Adani Power

कंपनी ने अपने डीलिस्टिंग ऑफर को वापस लेने की घोषणा की है। इसके शेयरधारकों ने जुलाई 2020 में बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की डीलिस्टिंग को मंजूरी दी थी। जबकि जनवरी 2021 में एक्सचेंजों को डीलिस्टिंग के लिए मंजूरी के लिए आवेदन जमा किया था।

ACC, Ambuja Cements

अडानी समूह ने एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स का अधिग्रहण पूरा किया। इसके साथ ही यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई है। लेन-देन में अंबुजा और एसीसी में Holcim की हिस्सेदारी का अधिग्रहण और दोनों संस्थाओं में ओपन ऑफल भी शामिल था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें