Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी, एक लिस्टिंग और Federal Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में रौनक का संकेत मिल रहा है। स्टॉक्स में बात करें तो एक लिस्टिंग के साथ-साथ इंट्रा-डे में डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies), लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) और फेडरल बैंक (Federal Bank) समेत इन शेयरों पर आज नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Sep 18, 2025 पर 8:12 AM
एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो 17 सितंबर सेंसेक्स (Sensex) 313.02 प्वाइंट्स यानी 0.38% की बढ़त के साथ 82,693.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 91.15 प्वाइंट्स यानी 0.36% के उछाल के साथ 25,330.25 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अमेरिकी फेड के दरों में 0.25% की कटौती के फैसले के साथ-साथ आगे और भी राहत देने के संकेत ने दुनिया के अधिकतर बाजारों में रौनक कर दी है। गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो तेज हलचल के आसार हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो 17 सितंबर सेंसेक्स (Sensex) 313.02 प्वाइंट्स यानी 0.38% की बढ़त के साथ 82,693.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 91.15 प्वाइंट्स यानी 0.36% के उछाल के साथ 25,330.25 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

Dixon Technologies

डिक्सन टेक्नोलॉजीज ₹553 करोड़ में क्यू टेक सिंगापुर और क्यू टेक इंटरनेशनल से कुनशान क्यू टेक माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के 20,867,924 इक्विटी शेयर (51% हिस्सेदारी) खरीदेगी। कुनशान मोबाइल हैंडसेट, इंटरनेट ऑफ थिंग्स सिस्टम और ऑटोमोटिव एप्लीकेशंस गों के लिए कैमरा और फिंगरप्रिंट मॉड्यूल बनाती है।


Landmark Cars

लैंडमार्क कार्स को कोलकाता में अपना शोरूम खोलने के लिए किआ इंडिया से लेटर ऑफ अप्रूवल (एलओए) मिल गया है।

Federal Bank

फेडरल बैंक ने यस बैंक के 16.62 करोड़ शेयर ₹21.5 की दर से सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन को ₹357.48 करोड़ में बेचने का ऐलान किया है।

Cohance Lifesciences

सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक कोहांस लाइफसाइंसेज की प्रमोटर जसमिरल होल्डिंग्स ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 5.1% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। यह ब्लॉक डील ₹1,756 करोड़ का हो सकता है और फ्लोर प्राइस ₹900 है।

Indosolar

इंडोसोलर की प्रमोटर वारी एनर्जीज मिनिमिम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों को लेकर 18-19 सितंबर को ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के 61 लाख शेयर (14.66% हिस्सेदारी) बेचेगी। इसका फ्लोर प्राइस ₹500 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Biocon

बायोकॉन की सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स का कहना है कि अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने सिंगल डोज प्रीफिल्ड सिरिंज (पीएफएस) में बोसाया 60 mg/mL इंजेक्शन और सिंगल डोज औकेल्सो 120 mg/1.7 mL (70 mg/mL) इंजेक्शन को मंजूरी दे दी है। इसमें बोसाया प्रोलिया और औकेल्सो एक्सजेवा की बायोसिमिलर है। बोसाया को मेनोपॉज वाली महिलाओं में हड्डियों के टूटने के खतरे के लिए मंजूरी मिली है तो औकेल्सो को ब्लड कैंसर के एक रूप माईलोमा (Myeloma) वाले मरीजों में हड्डियों को किसी नुकसान से बचाने के लिए इलाज को लेकर मंजूरी दी गई है।

Bombay Dyeing & Manufacturing Company

बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के बोर्ड ने रोहित संतोष को सीईओ बनाने की मंजूरी दे दी है।

B R Goyal Infrastructure

बीआर गोयल इन्फ्रास्ट्रक्चर की अगस्त 2025 तक ऑर्डर बुक बढ़कर ₹1,442.93 करोड़ की हो गई है।

Aavas Financiers

आवास फाइनेंसर्स के शेयरहोल्डर्स ने सालाना आम बैठक (एजीएम) की तारीख से एक साल के भीतर प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए एक या एक से अधिक किस्तों में ₹8,500 करोड़ तक के नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) जारी करने को मंजूरी दे दी है।

Bandhan Bank

बंधन बैंक ने यस बैंक के 15.39 करोड़ शेयर ₹21.5 की दर से सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन को ₹330.96 करोड़ में बेचने का ऐलान किया है। अब यस बैंक में बंधन बैंक की हिस्सेदारी 0.70% से घटकर 0.21% रह गई है।

Cochin Shipyard

कोचीन शिपयार्ड ने अपने एक जैक-अप रिग की ड्राई डॉक/मेजर ले-अप रिपेयर के लिए ओएनजीसी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट करीब ₹200 करोड़ का है और करीब 12 महीने का है।

Lodha Developers

लोढ़ा डेवलपर्स ने राजेंद्र लोढ़ा के इस्तीफे से जुड़े मामले की जांच के लिए अथॉरिटीज के पास भेजने का फैसला किया है। कंपनी के अनुरोध पर राजेंद्र लोढ़ा ने 17 अगस्त 2025 को कंपनी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था।

Poonawalla Fincorp

पूनावाला फिनकॉर्प के बोर्ड ने कंपनी के 3,31,48,102 इक्विटी शेयर ₹452.51 के भाव से ₹1,499.98 करोड़ में प्रमोटर राइजिंग सन होल्डिंग्स को आवंटित करने को मंजूरी दे दी है।

Escorts Kubota

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पंजाब और हरियाणा में कुबोटा ब्रांड का एक नया कंबाइन हार्वेस्टर PRO588i-G पेश किया है।

Mangalam Organics

मंगलम ऑर्गेनिक्स के बोर्ड ने यस बैंक के साथ ₹50 करोड़ की एक बाइंडिंग लोन फैसिलिटी को मंजूरी दे दी है और उसे एग्रीक्यूट किया है, जिसमें ₹48 करोड़ की वर्किंग कैपिटल लिमिट और ₹2 करोड़ की अनसिक्योर्ड फारवर्ड कवर लिमिट शामिल है। इससे पहले बोर्ड ने ₹60 करोड़ के नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) जारी करने के प्रस्ताव को रद्द कर दिया था।

SVP Global Textiles

एसवीपी ग्लोबल टेक्सटाइल्स के राजस्थान के झालवाड़ में स्थित प्लांट ऑफिस, वेयरहाउस, रिकॉर्ड्स स्टोरेज फैसिलिटी में 25 अगस्त को लगी आग में कई फिजिकल रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंट्स राख हो गए।

बल्क डील्स

Gujarat Fluorochemicals

प्रमोटर देवांश ट्रेडमार्ट एलएलपी ने फ्लोरोपॉलिमर, फ्लोरोस्पेशल्टीज, रेफ्रिजरेंट और केमिकल्स बनाने वाली गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स के 13 लाख शेयर (1.18% हिस्सेदारी) ₹3,539.3 के भाव पर ₹460.1 करोड़ में बेच दिया।

Pitti Engineering

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने पिट्टी इंजीनियरिंग के 10.74 लाख शेयर (2.85% हिस्सेदारी) ₹950.1 के भाव पर ₹102.06 करोड़ में बेचे हैं। वहीं एसबीआई म्यूचुअल फंड ने इसी भाव पर ₹101.99 करोड़ में 10.73 लाख शेयर खरीदे हैं।

Voltamp Transformers

विटोरिया फंड-ओसी एलपी ने वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स के 64,803 शेयर (0.64% हिस्सेदारी) ₹7,340.02 के भाव पर ₹47.56 करोड़ में बेचे हैं।

Dev Accelerator (DevX)

एक्सिस बैंक ने DevX की लिस्टिंग के दिन इसके 6,32,339 शेयर ₹61 के भाव पर और साउथ इंडियन बैंक ने भी इसी भाव पर 6,30,800 शेयर बेचे तो AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5,30,800 शेयर ₹62.89 के भाव से बेचे। वहीं दूसरी तरफ नियो एपेक्स वेंचर एलएलपी ने 10 लाख शेयर ₹61 के भाव से खरीदे।

लिस्टिंग

आज एयरफ्लोआ रेल टेक के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज फर्स्ट कस्टोडियन फंड इंडिया, एक्यूटास केमिकल्स, अमरजोथी स्पिनिंग मिल्स, एरो ग्रीनटेक, आशियाना हाउसिंग, एटम वाल्व्स, बाल फार्मा, कम्फर्ट इंटेक, क्रिएटिव कास्टिंग्स, धूत इंडस्ट्रियल फाइनेंस, डॉ अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, एल्डेको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज, गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, गुडलक इंडिया, हिंदुस्तान कंपोजिट्स, हिंदुस्तान कॉपर, होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स, इंडो बोरेक्स एंड केमिकल्स, इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉर्पोरेशन, आईआरएम एनर्जी, आईटीकॉन्स ई-सॉल्यूशंस, जमना ऑटो इंडस्ट्रीज, जेएमजे फिनटेक, जेएनके इंडिया, कामधेनु, केसीपी शुगर एंड इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन, कनोरिया एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, किलबर्न इंजीनियरिंग, कृषिवाल फूड्स, एनसीएल इंडस्ट्रीज, पॉली मेडिक्योर, पीपीएपी ऑटोमोटिव, क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स, रिद्धि सिद्धि ग्लूको बायोल्स, रूबफिला इंटरनेशनल, सम्राट फार्माकेम, संदू फार्मा, शक्ति पंप्स भारत, शुक्र फार्मा, एसजेवीएन, स्टार पेपर मिल्स, स्टर्लिंग टूल्स, वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स, वीजमैन और वंडर इलेक्ट्रिकल्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

इनके अलावा आज केसर एंटरप्राइजेज और जाइडस वेलनेस के स्प्लिट की एक्स-डेट है। वहीं मेहाई टेक्नोलॉजी के राइट्स की भी आज एक्स-डेट है।

F&O Ban

एंजेल वन , ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर और आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं एचएफसीएल एफएंडओ बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।