Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; Lenskart, Tata Motors, IRCTC, LAPL Automotive समेत इन स्टॉक्स पर फोकस
Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ आज आईआरसीटीसी (IRCTC), टाटा मोटर्स (Tata Motors), अल्ट्राटेक (Ultratech) और लेंसकॉर्ट (Lenskart) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 12 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 187.90 प्वाइंट्स यानी 0.24% की गिरावट के साथ 77,966.35 और निफ्टी 35.75 प्वाइंट्स यानी 0.15% की फिसलन के साथ 24,435.95 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 48.00 प्वाइंट्स यानी 0.20% की गिरावट के साथ 24,423.00 पर है। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में आज तेज हलचल रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 12 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 187.90 प्वाइंट्स यानी 0.24% की गिरावट के साथ 77,966.35 और निफ्टी 35.75 प्वाइंट्स यानी 0.15% की फिसलन के साथ 24,435.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
जून तिमाही में सालाना आधार पर अपोलो हॉस्पिटल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 38.4% उछलकर ₹610.4 करोड़ और रेवेन्यू 20.6% बढ़कर ₹7,043.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Tata Motors CV Q1 (Consolidated YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर टाटा मोटर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 83.2% उछलकर ₹2,560 करोड़ और रेवेन्यू 19.3% बढ़कर ₹20,667 करोड़ पर पहुंच गया।
GMR Airports Q1 (Consolidated YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर जीएमआर एयरपोर्ट्स ₹211.6 करोड़ के घाटे से ₹91 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में आ गई और रेवेन्यू भी 23.7% बढ़कर ₹3,964 करोड़ पर पहुंच गया।
Gujarat Pipavav Port Q1 (Consolidated YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर गुजरात पिपवाव का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 41.8% उछलकर ₹147.9 करोड़ और रेवेन्यू 32.6% बढ़कर ₹331.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Lenskart Solutions Q1 (Consolidated YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 269.2% उछलकर ₹221.8 करोड़ और रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714.2 करोड़ पर पहुंच गया।
Sun TV Network Q1 (Consolidated YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर सन टीवी नेटवर्क का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 16.95% उछलकर ₹618.8 करोड़ और रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹1,457.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Astral Q1 (Consolidated YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर एस्ट्र्ल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 51.8% उछलकर ₹120.2 करोड़ और रेवेन्यू 15.9% बढ़कर ₹1,578 करोड़ पर पहुंच गया।
Abbott India Q1 (YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर एबॉट इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17.1% उछलकर ₹428.5 करोड़ और रेवेन्यू 4.3% बढ़कर ₹1,813.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Petronet LNG Q1 (Consolidated YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर पेट्रोनेट एलएनजी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 35.1% उछलकर ₹1,137.1 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 53.2% घटकर ₹5,557.8 करोड़ रह गया।
IRCTC Q1 (Consolidated YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर आईआरसीटीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.2% फिसलकर ₹330.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 18.1% बढ़कर ₹1,369.5 करोड़ पर पहुंच गया।
IRCON International Q1 (Consolidated YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर इरकॉन इंटरनेशनल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 43.6% घटकर ₹92.7 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 9.5% बढ़कर ₹1,955.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
UltraTech Cement
सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट में अपनी 0.6% इक्विटी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकती है। करीब ₹1,909 करोड़ की इस डील का फ्लोर प्राइस ₹11,481 तय किया गया है।
Jio Financial Services
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत जियो फाइनेंशियल की पूर्ण स्वामित्व वाली एनबीएफसी लेडिंग सब्सिडरी जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका इक्विटी शेयरों और वारंट के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए एक ज्वाइंट वेंचर पार्टनर के रूप में 49.9% तक होल्डिंग हासिल करेगा। इसमें इक्विटी शेयरों और वारंट्स के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए ₹18,268 करोड़ का निवेश आएगा। इस सौदे के तहत बैंक ऑफ अमेरिका को जियो क्रेडिट में शुरू में 26.5% इक्विटी हिस्सेदारी मिलेगी, जो वारंटों के इस्तेमाल पर बढ़कर 49.9% हो सकती है।
Vascon Engineers
वास्कॉन इंजीनियर्स को महाराष्ट्र के नागपुर जिले के वर्धा में 300 बेड वाले जनरल हॉस्पिटल तैयार करने के लिए पीडब्ल्यूडी से ₹126.39 करोड़ का काम मिला है।
बल्क डील्स
Dr Agarwals Health Care
अमेरिकी की प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG की इंवेस्टमेंट वेईकल हाइपरियन इन्वेस्टमेंट्स ने डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर के 2.41 करोड़ इक्विटी शेयर (7.62% हिस्सेदारी) ₹1,210.5 करोड़ में हर शेयर ₹501.03 के भाव पर बेचे। इसके अलावा सिंगापुर की टेमासेक होल्डिंग्स की सब्सिडियरी क्लेमोर इन्वेस्टमेंट्स (मॉरिशस) ने कंपनी के 1.59 करोड़ शेयर (5.01% हिस्सेदारी) ₹797.44 करोड़ में ₹501.54 के भाव पर बेचे। जून 2026 तक डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर में क्लेमोर इन्वेस्टमेंट्स की हिस्सेदारी 10.19% और हाइपरियन इन्वेस्टमेंट्स की 23.09% थी।
ये शेयर चार निवेशकों ने खरीदे। हर शेयर ₹501 के भाव पर एलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर्स GmbH ने एलियांज EEE फोंड्स की तरफ से 17.72 लाख शेयर ₹88.78 करोड़ में खरीदे तो ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 62.11 लाख शेयर ₹311.21 करोड़ में खरीदे। इसके अलावा इन्वेस्टको म्यूचुअल फंड ने डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर के अतिरिक्त 35.65 लाख शेयर (1.12% हिस्सेदारी) ₹179.92 करोड़ में ₹504.64 के भाव पर तो पोलर कैपिटल फंड्स Plc-हेल्थकेयर अपॉर्चुनिटीज फंड ने अतिरिक्त 36.26 लाख शेयर (1.14% हिस्सेदारी) ₹181.68 करोड़ में ₹501 के भाव पर हासिल किए।
RPP Infra Projects
अरुल सुंदरम नित्या ने आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के 5.79 लाख शेयर ₹58.32 के भाव और नित्या अरुल सुंदरम यगाविया ने 5.67 लाख शेयर ₹58.68 के भाव पर बेचे। कुल मिलाकर उन्होंने 11.47 लाख शेयर (2.31% हिस्सेदारी) ₹6.71 करोड़ में बेचे। वहीं दिवा प्रोजेक्ट्स ने 8.51 लाख अतिरिक्त शेयर (1.71% हिस्सेदारी) ₹58.40 के भाव पर ₹4.97 करोड़ में खरीदे।
Tenneco Clean Air India
टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स ने अपनी भारतीय सब्सिडियरी टेनेको क्लीन एयर इंडिया के 3.02 करोड़ शेयर ₹525.50 के भाव और 2.03 करोड़ शेयर ₹525.07 के भाव पर बेच दिए। इसके अलावा टेनेको (मॉरीशस) ने 99.67 लाख अतिरिक्त शेयर ₹525 के भाव पर बेचे। इन सभी सौदों में कुल मिलाकर 6.05 करोड़ शेयरों (15% होल्डिंग) की करीब ₹3,180 करोड़ में बिक्री हुई। वहीं हर शेयर लगभग ₹525 के भाव पर SBI म्यूचुअल फंड ने टेनेको क्लीन एयर इंडिया के 1.44 करोड़ अतिरिक्त शेयर (3.59% हिस्सेदारी) ₹760.69 करोड़ में और HDFC म्यूचुअल फंड ने 20.19 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹106.01 करोड़ में खरीदे।
Shankara Building Products
ओहाना इंडिया ग्रोथ फंड ने शंकर बिल्डिंग प्रोडक्ट्स में अपनी पूरी 1.6% हिस्सेदारी (3.88 लाख शेयर) ₹5.4 करोड़ में प्रति शेयर ₹140.06 के भाव में बेच दी। वहीं अलायंस इंटीरियर्स (इंडिया) ने 3.19 लाख शेयर ₹140.05 के भाव पर ₹4.46 करोड़ में खरीदे तो राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज ने 1.55 लाख अतिरिक्त शेयर ₹141.29 के भाव पर ₹2.19 करोड़ में खरीदे। जून 2026 तक कंपनी में NBFC राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज की हिस्सेदारी 7.79% थी।
NDL Ventures
ऑलस्टार्स इन्वेस्टमेंट्स ने हर शेयर ₹₹127.04 के भाव पर हिंदुजा ग्रुप की एनडीएल वेंचर्स 4.36 लाख शेयर (1.3% हिस्सेदारी) ₹5.54 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं लीजेंड्स ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज (सिंगापुर) ने ₹127.02 के भाव पर 4.36 लाख शेयर ₹5.54 करोड़ में बेचे हैं। जून 2026 तक कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.59% थी।
लिस्टिंग
एलएपीएल ऑटोमोटिव के शेयर आज बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।
एक्स-डेट
पावर ग्रिड, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सेंचुरी एन्का, धुन्सेरी इन्वेस्टमेंट्स, मेटल कोटिंग्स इंडिया, नियोजेन केमिकल्स, रेलटेल, रामको सीमेंट्स, रामको इंडस्ट्रीज, सोधानी कैपिटल, साउथ इंडियन बैंक, सुमेधा फिस्कल सर्विसेज, तिरुपति फोम, ऊषा मार्टिन और विसाका इंडस्ट्रीज के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट REIT और राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
बंधन बैंक, एलआईसी, मणप्पुरम फाइनेंस और एसएआईएल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।