Stocks to Watch: Tata Power, Bajaj Finance और ITC समेत ये 9 शेयर; Sensex की एक्सपायरी को फोकस में

Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन गिफ्ट निफ्टी से आज 12 नवंबर को घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज टाटा पावर (Tata Power), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), आईटीसी (ITC) समेत 9 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 7:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 11 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 772.75 प्वाइंट्स यानी 0.95% की बढ़त के साथ 81,879.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 210.40 प्वाइंट्स यानी 0.84% के उछाल के साथ 25,255.05 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 8.50 प्वाइंट्स यानी 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 25,241.50 पर है। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है, तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 11 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 772.75 प्वाइंट्स यानी 0.95% की बढ़त के साथ 81,879.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 210.40 प्वाइंट्स यानी 0.84% के उछाल के साथ 25,255.05 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Tata Power Company Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ओलेक्ट्रा ग्रीनेटक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 48.6% बढ़कर ₹1,366.1 करोड़ और रेवेन्यू 26.3% चढ़कर ₹19,635.9 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इसके मुनाफे में ₹119.2 करोड़ का एक्सेप्शनल गेन भी शामिल है। इसके अलावा बोर्ड ने महाराष्ट्र में 1,800 मेगावाट पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट में ₹11,871 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है और साथ ही 11 नवंबर से संजय बग्गा को एडीशनल डायरेक्टर और सीईओ डेजिनेटेड नियुक्त किया है। संजय बग्गा 1 मई 2027 से पांच साल के लिए कंपनी के एमडी और सीईओ बनेंगे।


Mishra Dhatu Nigam Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मिश्र धातु निगम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 114.8% बढ़कर ₹27.8 करोड़ और रेवेन्यू 41.1% उछलकर ₹295.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Triveni Turbine Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर त्रिवेणी टर्बाइन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 41.6% घटकर ₹53.3 करोड़ और रेवेन्यू 3% फिसलकर ₹491 करोड़ पर आ गया।

DCX Systems Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डीसीएक्स सिस्टम्स का कंसालिडेटेड लॉस ₹9.4 करोड़ से तेजी से रिकवर होकर ₹25 लाख ही रह गया लेकिन रेवेन्यू 27.3% फिसलकर ₹140.2 करोड़ रह गया।

Bajaj Finance

बजाज फाइनेंस ने 11 नवंबर को अपना QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट) इश्यू लॉन्च किया, जिसमें फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹992.25 तय किया गया है। कंपनी फ्लोर प्राइस पर 5% तक की छूट दे सकती है।

Aurobindo Pharma

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 17 से 21 अगस्त, 2026 के बीच अमेरिका में स्थित औरोबिंदो फार्मा की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी लैनेट कंपनी एलएलसी (Lannett Company LLC) की सीमोर (Seymour) फैसिलिटी का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के बाद एफडीए ने चार ऑब्जर्वेशन जारी किया, जिनका जवाब कंपनी ने तय समय-सीमा के भीतर दे दिया है। हालांकि एफडीए ने अभी इस फैसिलिटी के निरीक्षण के नतीजों को OAI (ऑफिशियल एक्शन इंडिकेटेड) की कैटेगरी में रखा है।

ITC

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक आईटीसी ने गोल्ड फ्लेक RSFT (69 mm) की कीमत प्रति पैक ₹125 से बढ़ाकर ₹135 कर दी है। इससे पहले फरवरी 2026 में गोल्ड फ्लेक RSFT की कीमत प्रति पैक ₹95 से बढ़ाकर ₹125 की गई थी।

Tata Investment Corporation

नोएल एन टाटा ने 11 नवंबर से टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और डायरेक्टर के पद से रिटायरमेंट ले लिया है। बोर्ड ने नोएल एन टाटा को 12 नवंबर से चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त किया है।

Aditya Infotech

डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने प्रति शेयर ₹4,140 के भाव पर ₹581.65 करोड़ में आदित्य इन्फोटेक के 14.04 लाख इक्विटी शेयर (1.14% हिस्सेदारी) बेच डाले। सितंबर 2026 तक आदित्य इन्फोटेक में डिक्सन की कुल हिस्सेदारी 2.29% (यानी 28.09 लाख शेयर) थी, जिसमें से उसने आधी हिस्सेदारी (1.14%) बेच दी है। इनमें से 8.42 लाख शेयर (0.69% हिस्सेदारी) ₹348.99 करोड़ में मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने तो 5.61 लाख शेयर (0.45% हिस्सेदारी) ₹232.66 करोड़ में खरीदे हैं। सितंबर 2026 तक मोतीलाल ओसवाल एएमसी (AMC) के पास मोतीलाल ओसवाल बीएसई सिलेक्ट आईपीओ ईटीएफ के जरिए आदित्य इन्फोटेक में 2.28% हिस्सेदारी थी, तो कोटक महिंद्रा ट्रस्टी कंपनी के पास कोटक बिजनेस साइकिल फंड के जरिए 2.03% हिस्सेदारी थी।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट-

एल्केम लैबोरेटरीज

अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

मणप्पुरम फाइनेंस

ऑयल इंडिया

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी

भारत डाइनेमिक्स

वोडाफोन आइडिया

बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन

दिलीप बिल्डकॉन

ईआईएच

एलीवेट कैंपस

ईएमएस

IRCTC

रेज ऑफ बिलीफ

एनएमडीसी

पेज इंडस्ट्रीज

हिताची एनर्जी इंडिया

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF)

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL)

ट्रैवल फूड सर्विसेज

टर्टलमंट फिनटेक सॉल्यूशंस

एक्स-डिविडेंड-

एचयूएल

ओएनजीसी

IRB इंफ्रा

बेयर क्रॉपसाइंस

गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया

गुजरात पीपावाव पोर्ट

GPT हेल्थकेयर

इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज

इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया)

NLC इंडिया

सफारी इंडस्ट्रीज इंडिया

टपारिया टूल्स

एक्स-इनकम डिस्ट्रीब्यूशन-

नेशनल हाईवेज इंफ्रा ट्रस्ट

सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट

F&O बैन-

कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।