Stocks to Watch: Nifty की वीकली एक्सपायरी; Bajaj Housing Finance, Hyundai और Aditya Birla Capital समेत इन पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज स्टॉक मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance), हुंडई (Hyundai) और आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Dec 02, 2025 पर 8:28 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 1 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 64.77 प्वाइंट्स यानी 0.08% की फिसलन के साथ 85,641.90 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 27.20 प्वाइंट्स यानी 0.10% की गिरावट के साथ 26,175.75 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 1 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 64.77 प्वाइंट्स यानी 0.08% की फिसलन के साथ 85,641.90 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 27.20 प्वाइंट्स यानी 0.10% की गिरावट के साथ 26,175.75 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

Bajaj Housing Finance

प्रमोटर बजाज फाइनेंस ने मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नॉर्म्स को लेकर ओपन मार्केट में आज 2 दिसंबर से 2% हिस्सेदारी (लगभग 16.66 करोड़ शेयर) की बिक्री का प्रस्ताव रखा। बजाज हाउसिंग फाइनेंस को इस बिक्री से ₹1,740 करोड़ मिलेंगे।


Hyundai Motor India

एसयूवी की लगातार मांग और निर्यात की मजबूत रफ्तार के दम पर हुंडई ने नवंबर 2025 में कुल 66,840 कारें बेचीं जो सालाना आधार पर 9.1% अधिक रहा। बिक्री के लिहाज से कंपनी दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी बनी हुई है।

Tata Motors

टाटा मोटर्स के पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 26% बढ़कर 59,199 यूनिट्स हो गई। घरेलू मार्केट में इसकी बिक्री लगभग 22% बढ़ी।

Bhagyanagar India

भाग्यनगर इंडिया ने टॉपसन सोलर प्राइवेट लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण का ऐलान किया है

Aditya Birla Capital

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में राइट्स इश्यू के जरिए ₹300 करोड़ का निवेश किया है।

Jubilant FoodWorks

जुबिलेंट फूडवर्क्स ने 2025 एंप्लॉयीज स्टॉक ऑप्शन स्कीम के तहत ईएसओपी ग्रांट्स दिया है यानी शेयर एलॉट हुए हैं।

Ramco Industries

रामको इंडस्ट्रीज को क्रिसिल से कमर्शियल पेपर प्रोग्राम पर A1+ रेटिंग मिली है।

Home First Finance

होम फर्स्ट फाइनेंस में गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल ने अपनी हिस्सेदारी 5% की सीमा को पार कर ली है।

बल्क डील्स

Maple Infrastructure Trust

360 वन स्पेशल ऑपर्च्युनिटीज फंड-सीरीज 11 ने प्रति शेयर ₹145.60 के भाव पर 27.50 लाख शेयर (0.78% इक्विटी कैपिटल) बेचे। ये शेयर यूनिफी वेल्थ मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदे हैं।

Oil Country Tubular

विवेक मुंद्रा ने ऑयल कंट्री ट्यूबलर के 49.40 लाख शेयर (9.50% इक्विटी होल्डिंग) प्रमोटर एंटिटी यूनाइटेड स्टील एलाइड इंडस्ट्रीज से प्रति शेयर ₹65.30 के भाव पर खरीदे।

Welspun Investment and Commercials

गौरव नरेश लोढ़ा ने वेलस्पन इन्वेस्टमेंट एंड कमर्शियल्स के 25,127 शेयर (0.69% इक्विटी होल्डिंग) ₹1,400.02 के भाव पर बेच दिए।

एक्स-डेट

आज मिनी डायमंड्स इंडिया के स्प्लिट की एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं बंधन बैंक, आदित्य बिड़ला कैपिटल, डीएलएफ, ग्लेनमार्क, कॉनकोर, क्रॉम्पटन, एचएफसीएल के भी एफएंडओ बैन लिस्ट में आने के आसार हैं।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।