Stocks to Watch: आज 29 अप्रैल को Bandhan Bank, Maruti Suzuki India, Ceat समेत इन शेयरों पर रखें नजर, बड़ी उठापटक के आसार

Stocks to Watch: कंपनियों की ओर से एक दिन पहले जारी किए गए वित्तीय नतीजों और अन्य तरह के अपडेट्स पर बाजार आज बुधवार को प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा कई कंपनियां 29 अप्रैल को नतीजे जारी करेंगी, तो उनके शेयरों की चाल पर भी नजर रहेगी

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement
Maruti Suzuki India ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी करने के साथ 140 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की।

28 अप्रैल को मारुति सुजुकी इंडिया, बंधन बैंक, सिएट, सनोफी इंडिया, BHEL, एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स, ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज समेत कई शेयरों पर नजर रहेगी। इनमें से कुछ कंपनियों ने मंगलवार को मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी किए थे। वहीं कुछ ने नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स पर शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। इन अपडेट्स पर बाजार आज बुधवार को प्रतिक्रिया देगा। कुछ कंपनियां आज वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें बजाज फाइनेंस, अदाणी पावर, इंडियन बैंक, फेडरल बैंक, फोर्स मोटर्स समेत कई नाम शामिल हैं। लिहाजा इनके शेयर भी फोकस में रहेंगे। आइए जानते हैं डिटेल..

आज इन कंपनियों के नतीजे होंगे जारी

बजाज फाइनेंस, अदाणी पावर, इंडियन बैंक, फेडरल बैंक, कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक, फिनो पेमेंट्स बैंक, फोर्स मोटर्स, HEG, IIFL फाइनेंस, इंडीजीन, इंडियन ओवरसीज बैंक, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, Mphasis, Syngene International, वेदांता और वारी एनर्जीज


इन शेयरों पर रखें नजर

Maruti Suzuki India: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6.4 प्रतिशत गिर गया। आंकड़ा 3659 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 52462.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 140 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है। रिकॉर्ड डेट 7 अगस्त है।

Bandhan Bank: जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 68% बढ़कर ₹534.1 करोड़ हो गया। शुद्ध ब्याज आय 1.4% बढ़कर ₹2,795.6 करोड़ हो गई। ग्रॉस NPA 3.27% और नेट NPA 0.97% रहा।

Star Health and Allied Insurance Company: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 218.3 गुना बढ़कर ₹111.3 करोड़ रहा। अर्जित शुद्ध प्रीमियम 13.9% बढ़कर ₹4,327.2 करोड़ हो गया।

Ceat: मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 145.1% बढ़कर ₹243.85 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 23.3% बढ़कर ₹4,218.9 करोड़ हो गया।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 24.1% बढ़कर ₹303.2 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 29% बढ़कर ₹2,119.2 करोड़ हो गया।

Sanofi India: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 14.1% घटकर ₹102.6 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 11.9% घटकर ₹472.3 करोड़ हो गया।

Go Digit General Insurance: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 29.2% बढ़कर ₹149.4 करोड़ और ग्रॉस रिटिन प्रीमियम 6.2% बढ़कर ₹2,735.7 करोड़ हो गया। अर्जित शुद्ध प्रीमियम 2.4% बढ़कर ₹2,301 करोड़ और शुद्ध कमीशन 5.3% घटकर ₹566.7 करोड़ रह गया।

Fedbank Financial Services: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 40.3% बढ़कर ₹100.5 करोड़ हो गया। शुद्ध ब्याज आय 23.1% बढ़कर ₹348.8 करोड़ हो गई।

Sanofi Consumer Healthcare India: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 35.6% बढ़कर ₹67.8 करोड़ और रेवेन्यू 32.8% बढ़कर ₹229.2 करोड़ हो गया।

AWL Agri Business: मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 53.5% बढ़कर ₹292.1 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 17.7% बढ़कर ₹21,464.8 करोड़ हो गया।

Greenply Industries: मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 86.4% बढ़कर ₹30.7 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 19.6% बढ़कर ₹776.2 करोड़ हो गया।

Motherson Sumi Wiring India: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 1.4% बढ़कर ₹167.3 करोड़ रहा। रेवेन्यू 32.9% बढ़कर ₹3,334.6 करोड़ हो गया।

Canara HSBC Life Insurance Company: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 8.2% बढ़कर ₹34.7 करोड़, नेट प्रीमियम इनकम 13.2% बढ़कर ₹3,060.7 करोड़ और नेट कमीशन 15.3% बढ़कर ₹196.1 करोड़ रहा।

Orient Cement: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 31.8% बढ़कर ₹55.4 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 21.6% घटकर ₹647.2 करोड़ हो गया।

Bharat Heavy Electricals: BHEL ने NSTL-DRDO, विशाखापत्तनम के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (LAToT) का एक लाइसेंसिंग समझौता किया है। यह समझौता नौसेना के जहाजों के लिए LM2500 गैस टर्बाइन इन्फ्रारेड सप्रेशन सिस्टम (GT-IRSS) के फैब्रिकेशन, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए है।

Enviro Infra Engineers: कंपनी की सब्सिडियरी, EIE Renewables ने सुयोग ऊर्जा की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी को चरणबद्ध तरीके से ₹311 करोड़ में हासिल करने के लिए एक शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है। इस व्यवस्था के तहत EIE Renewables तुरंत 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर लेगी, जबकि बाकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी 27 महीनों के अंदर अलग-अलग चरणों में हासिल की जाएगी।

Alok Industries: कंपनी के बोर्ड ने राजबीर सैनी को 3 साल की अवधि के लिए कंपनी का मैनेजर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 28 अप्रैल से प्रभावी है। सैनी वर्तमान में कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

Mutual Fund Selling: म्यूचुअल फंड्स ने इन 30 शेयरों में की भारी बिकवाली, कहीं आपके पोर्टफोलियो में तो नहीं हैं ये स्टॉक्स

बल्क डील्स

One Mobikwik Systems: Peak XV Partners Investments IV ने मोबिक्विक से अपनी पूरी 62.15 लाख शेयरों की हिस्सेदारी 133.01 करोड़ रुपये में बेच दी है। शेयरों की यह संख्या कंपनी में 7.89 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। वहीं हांगकांग स्थित हेज फंड Viridian Asia Opportunities Master Fund ने 13.2 लाख शेयर (1.67 प्रतिशत हिस्सेदारी) 28.26 करोड़ रुपये में खरीदे। यूरोपीय बैंक Societe Generale ने 6.6 लाख शेयर (0.83 प्रतिशत हिस्सेदारी) 14.13 करोड़ रुपये में खरीदे। इसके अलावा Elimath Advisors ने 30 लाख शेयर (3.81 प्रतिशत हिस्सेदारी) 64.2 करोड़ रुपये में खरीदे।

ArisInfra Solutions: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कंपनी में 41.41 लाख शेयर (5.06 प्रतिशत हिस्सेदारी) 50.83 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। Calliope Capital Advisors LLP ने 6.04 लाख शेयर (0.73 प्रतिशत हिस्सेदारी) 7.32 करोड़ रुपये में खरीदे। दूसरी ओर, Neomile Corporate Advisory ने 17.5 लाख शेयर बेचे, जबकि उसके Category-III वैकल्पिक निवेश फंड, Neomile Growth Fund – Series I ने 22.5 लाख शेयर बेचे।

इसके अलावा मारवाड़ी शेयर्स एंड फाइनेंस ने 7 लाख शेयर 9.24 करोड़ रुपये में बेचे। ठक्कर नीलेशकुमार फरशुराम HUF ने 5 लाख शेयर 6.05 करोड़ रुपये में बेचे।

Wheels India: निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने कंपनी में 1.95 लाख शेयर (0.81 प्रतिशत हिस्सेदारी) 20.68 करोड़ रुपये में बेचे हैं।

राइट्स इश्यू के लिए इन स्टॉक्स की आज एक्स-डेट

इनोवासिंथ टेक्नोलोजिज (इंडिया)

शक्ति प्रेस

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।