Stocks to Watch: Sensex की मंथली एक्सपायरी; PC Jewellers, ONGC और Coal India समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
Stocks to Watch: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में फ्लैट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज पीसी ज्वैलर (Jewellers), ओएनजीसी (ONGC), केनरा बैंक (Canara Bank) और कोल इंडिया (Coal India) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 25 मई को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 479.26 प्वाइंट्स यानी 0.63% की गिरावट के साथ 76,009.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 118.00 प्वाइंट्स यानी 0.49% की फिसलन के साथ 23,913.70 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में फ्लैट ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल भी दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 25 मई को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 479.26 प्वाइंट्स यानी 0.63% की गिरावट के साथ 76,009.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 118.00 प्वाइंट्स यानी 0.49% की फिसलन के साथ 23,913.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
बाटा इंडिया
फिजिक्सवाला
सेलो वर्ल्ड
कॉनकॉर्ड ड्रग्स
आदित्य इंफोटेक
कमिंस इंडिया
जीएमआर एयरपोर्ट्स
ओनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस
पीसी ज्वैलर
पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट
सुप्रिया लाइफसाइंस
स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज
28 मई को इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट
भारत डायनेमिक्स
एल्केम लैब
अशोक लेलैंड
दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स
एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स
फिनोलेक्स केबल्स
गौडियम आईवीएफ एंड वुमन हेल्थ
गुजरात पिपावाव पोर्ट
ग्रेफाइट इंडिया
हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग
लेमन ट्री होटल्स
प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर
पॉवरिका
प्राज इंडस्ट्रीज
श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर
टेनेको क्लीन एयर इंडिया
इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश
Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ओएनजीसी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 3.1% बढ़कर ₹6,650 करोड़ और रेवेन्यू 2.7% उछलकर ₹35,928.2 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने गुजरात मैरिटाइम बोर्ड के साथ गुजरात के दाहेज में 5 MMTPA लिक्विड पोर्ट डेवलप करने के लिए 50:50 ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाने की मंजूरी दी है।
Siemens Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सीमेन्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36.4% फिसलकर ₹370.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 14.6% उछलकर ₹4,617.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदन इनकम ₹151.4 करोड़ से फिसलकर ₹100.3 करोड़ पर आ गया।
JK Tyre and Industries Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जेके टायर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 80.2% बढ़कर ₹178 करोड़ और रेवेन्यू 12.4% उछलकर ₹4,223.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Procter & Gamble Health Q4 (YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पीएंजी गैंबल हेल्थ का प्रॉफिट 54.6% बढ़कर ₹94.6 करोड़ और रेवेन्यू 19.1% उछलकर ₹3,704.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Landmark Cars Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर लैंडमार्क कार्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 10 गुना बढ़कर ₹1.42 करोड़ से ₹15.03 करोड़ और रेवेन्यू 17.2% उछलकर ₹1,278.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Gandhar Oil Refinery India Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 248.6% बढ़कर ₹40.7 करोड़ और रेवेन्यू 13.7% उछलकर ₹1,093.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Ram Ratna Wires Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर राम रतन वायर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 116.8% बढ़कर ₹39 करोड़ और रेवेन्यू 83.2% उछलकर ₹1,752.9 करोड़ पर पहुंच गया।
मंथली मोबाइल सब्सक्राइबर्स डेटा (अप्रैल, मासिक आधार पर)
अप्रैल महीने में रिलायंस जियो ने मार्च महीने में 32.27 लाख की तुलना में अप्रैल में 29.42 लाख नेट सब्सक्राइबर्स जोड़े। इस दौरान भारती एयरटेल ने 50.94 लाख की तुलना में 31.39 लाख तो वोडा आइडिया ने 1.02 लाख की तुलना में 53,257 नेट सब्सक्राइबर्स जोड़े।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
Coal India
भारत सरकार 27 और 29 मई को ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए कोल इंडिया में 1% तक हिस्सेदारी बेचेगी, जिसमें 1% हिस्सेदारी और बेचने का विकल्प भी है। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹412 फिक्स किया गया है।
Saatvik Green Energy
सात्विक ग्रीन एनर्जी को एक EPC कंपनी से सोलर पीवी मॉड्यूल की सप्लाई के लिए ₹171.45 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Tata Elxsi
टाटा एलेक्सी ने मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनियों के लिए एक मैटेरियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म कंपनी विरिडियम एआई के साथ मिलकर तैयार किए गए मैटेरियल इंटेलिजेंस सॉल्यूशन ViTel को लॉन्च करने का ऐलान किया है।
Canara Bank
केनरा बैंक के बोर्ड की 2 जून को होने वाली बैठक में इस वित्त वर्ष 2027 में फंड जुटाने की योजना पर विचार होगा।
HG Infra Engineering
उत्तर प्रदेश के रानीपुर (मऊ) और चुनार (मिर्जापुर) में 220/132/33 केवी एआईएस सबस्टेशंस बनाने के लिए आरईसी की सहायक कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी ने एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को ₹45 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।
Fino Payments Bank
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिनो पेमेंट्स बैंक के अंतरिम सीईओ के रूप में केतन मर्चेंट का कार्यकाल 27 मई से तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।
बल्क और ब्लॉक डील्स
Euro Pratik Sales
प्रमोटर प्रतीक गुणवंत सिंहवी ने यूरो प्रतीक सेल्स के 5.45 लाख शेयर (0.53% हिस्सेदारी) ₹258.82 के भाव से ₹14.1 करोड़ में खरीदे हैं।
Shree Refrigerations
महाराष्ट्र डिफेंस एंड एयरोस्पेस वेंचर फंड ने प्रति शेयर ₹261.97 के भाव पर श्री रेफ्रिजरेशन्स के 2.5 लाख शेयर (0.7% हिस्सेदारी) ₹6.5 करोड़ में बेचे। मार्च 2026 तक महाराष्ट्र डिफेंस एंड एयरोस्पेस वेंचर फंड की श्री रेफ्रिजरेशन्स में 5.03% हिस्सेदारी थी।
Prataap Snacks
प्रमोटर ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने प्रति शेयर ₹1,004.38 के भाव पर प्रताप स्नैक्स के 3.11 लाख शेयर (1.3% हिस्सेदारी) के भाव से ₹31.26 करोड़ में खरीदे तो एक और प्रमोटर नवीन कुमार मेहता ने 1.52 लाख शेयर (0.63% हिस्सेदारी) ₹990 के भाव से ₹15.06 करोड़ में बेच दिए।
Citius TransNet Investment Trust
एलटीएम ने बीएसई पर नुवामा वेल्थ फाइनेंस से सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के 25 लाख यूनिट ₹25.27 करोड में प्रति यूनिट ₹101.1 के भाव से खरीदे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।