Stocks to Watch: दो लिस्टिंग; सोमवार 8 जून को Hindustan Zinc, Lenskart, HG Infra समेत इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो दो स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ आज हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc), लेंसकार्ट (Lenskart) और एचजी इंफ्रा (HG Infra) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 05 जून को सेंसेक्स (Sensex) 116.67 प्वाइंट्स यानी 0.16% की गिरावट के साथ 74,243.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 49.85 प्वाइंट्स यानी 0.21% की फिसलन के साथ 23,366.70 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: कच्चे तेल में उछाल के चलते वैश्विक बाजारों में बिकवाली के दबाव के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के साथ ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 05 जून को सेंसेक्स (Sensex) 116.67 प्वाइंट्स यानी 0.16% की गिरावट के साथ 74,243.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 49.85 प्वाइंट्स यानी 0.21% की फिसलन के साथ 23,366.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
HG Infra Engineering
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को उत्तर प्रदेश में ₹4,970.99 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए प्रोविजनल कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिला है। इस प्रोजेक्ट में उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) आधार पर सिविल और इससे जुड़े काम हैं।
Creative Newtech
क्रिएटिव न्यूटेक और इसके कंसोर्टियम पार्टनर को बीएसएनएल से ओडिशा टेलीकॉम सर्कल में भारतनेट मिडिल माइल नेटवर्क प्रोजेक्ट के लिए एडवांस वर्क ऑर्डर मिला है जिसकी कुल प्रोजेक्ट वैल्यू करीब ₹3,194.83 करोड़ है।
EMS
ईएमएस ने उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी), वाराणसी के निर्माण कार्य के लिए सबसे कम बोली लगाई है। यह ऑर्डर करीब ₹102.8 करोड़ का है।
Alembic Pharmaceuticals
एलेम्बिक फार्मा नई बनी कनाडियन कॉरपोरेशन में 45% हिस्सेदारी हासिल करेगी। इसे लेकर शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट हो चुका है।
Allied Blenders and Distillers
आलोक गुप्ता ने 31 मई, 2026 से एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के एमडी पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने अमर सिन्हा को 1 जून, 2026 से नया एमडी नियुक्त किया है।
Zee Entertainment Enterprises
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बोर्ड की 10 जून को होने वाली बैठक में इक्विटी शेयर या इक्विटी शेयर में कंवर्टिबल अन्य सिक्योरिटीज के जरिए एक या अधिक किश्तों में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
Hindustan Zinc
हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान में 250 हेक्टेयर इकोलॉजिकल रिस्टोरेशन प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए TERI के साथ एक एमओयू किया है।
बल्क और ब्लॉक डील्स
Adani Enterprises, Adani Energy Solutions
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड से अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के 63.65 लाख शेयर (0.52% हिस्सेदारी) ₹957.9 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,504.8 के भाव पर तो अदाणी एंटरप्राइजेज के 1.64 करोड़ शेयर (1.27% हिस्सेदारी) भी ₹4,789.6 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,913.4 के भाव पर खरीदे।
मार्च 2026 तक एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड फंड की अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 3.67% हिस्सेदारी थी तो राजीव जैन की जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड के पास अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 1.91% और अदाणी एंटरप्राइजेज में 1.59% हिस्सेदारी थी।
Lenskart Solutions
विरिडियन एशिया अपॉर्चुनिटीज मास्टर फंड ने कॉपथॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट से लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के 18.96 लाख शेयर (0.1% हिस्सेदारी) ₹96.42 करोड़ में ₹508.55 के भाव पर खरीदे हैं।
Sterlite Technologies
मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के 36.48 लाख शेयर (0.74% हिस्सेदारी) ₹225.86 करोड़ में ₹619.07 के भाव पर खरीदे हैं।
Pine Labs
इन्वेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड ने पाइन लैब्स के 78.85 लाख शेयर (0.68% हिस्सेदारी) ₹115.11 करोड़ में प्रति शेयर ₹145.97 के भाव पर बेचे हैं।
PNGS Reva Diamond Jewellery
प्रमोटर पी एन गाडगिल एंड संस ने पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी के 1.6 लाख अतिरिक्त शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹6.26 करोड़ में प्रति शेयर ₹391.58 के भाव पर हासिल किए हैं।
लिस्टिंग
आज मेरिट्रॉनिक्स और एसएमआर ज्वेल्स की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज यूनिफाइड डेटा टेक सॉल्यूशंस के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो कंजिक्यूटिव कमोडिटीड और रविंद्र एनर्जी के राइट्स की भी एक्स-डेट है।
F&O Ban
अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया और कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।