Stocks to Watch: आज 6 मार्च को DCX Systems, SBI Cards, BMW Industries समेत कई शेयरों पर रहेगा फोकस, दिख सकती है बड़ी उठापटक

Stocks to Watch: BMW Industries ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ पाइप्ड नेचुरल गैस की सप्लाई के लिए स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है। SBI Cards ने मौजूदा वित्त वर्ष 2025–26 के लिए हर शेयर पर 2.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 9:46 AM
Story continues below Advertisement
शुक्रवार को शेयर बाजार में SME सेक्टर में एक कंपनी की लिस्टिंग भी है।

शुक्रवार, 6 मार्च को DCX Systems, Jio Financial Services, SBI Cards, BMW Industries समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। इसकी वजह हैं नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स को लेकर एक दिन पहले की गई घोषणाएं। इन अपडेट्स पर बाजार की प्रतिक्रिया आज सामने आएगी। गुरुवार को Fractal Analytics ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसलिए इसके शेयरों पर भी नजर रहेगी। साथ ही एसएमई सेक्टर में एक कंपनी की लिस्टिंग भी है। और किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं...

आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजे

Aye Finance, क्वालिटी वॉल्स (इंडिया), DCM श्रीराम इंटरनेशनल, RRP डिफेंस, और तुलसी एक्सट्रूजन


इन शेयरों पर भी रखें नजर

Fractal Analytics: अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड बेसिस पर प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.6% बढ़कर 102.6 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 20.8% बढ़कर 854.4 करोड़ रुपये हो गया।

Dr Reddy's Laboratories: कंपनी को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) मिली है। USFDA ने इंस्पेक्शन के नतीजे को वॉलंटरी एक्शन इंडिकेटेड (VAI) के तौर पर क्लासिफाई किया है और यह नतीजा निकाला है कि इंस्पेक्शन आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है।

Bajaj Auto: KTM AG ने BAIH BV को फैसिलिटी एग्रीमेंट के तहत सभी बकाया का प्री-पेमेंट कर दिया है, जिससे वह एग्रीमेंट खत्म हो गया है। फैसिलिटी एग्रीमेंट बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स BV (BAIH BV) और KTM AG के बीच KTM AG और उसकी रिलेटेड सब्सिडियरीज की रीस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस के लिए 45 करोड़ यूरो के सिक्योर्ड टर्म लोन के लिए किया गया था।

Jio Financial Services: कंपनी ने जॉइंट वेंचर, एलियांज जियो रीइंश्योरेंस (AJRL) के 14.74 करोड़ इक्विटी शेयर सब्सक्राइब किए हैं। इनकी कुल कीमत 147.45 करोड़ रुपये है। AJRL इस रकम का इस्तेमाल अपने बिजनेस ऑपरेशन्स को फंड करने के लिए करेगी।

Standard Engineering Technology: कंपनी ने अपना एक्सपोर्ट बढ़ाने की स्ट्रैटेजी के तहत मिडिल ईस्ट इलाके के लिए API फार्मा फार्मास्युटिकल ट्रेडिंग LLC के साथ एक टारगेट-बेस्ड कंडीशनल डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट किया है।

Zaggle Prepaid Ocean Services: कंपनी ने जैगल सेव (एम्प्लॉई एक्सपेंस मैनेजमेंट और बेनिफिट्स) देने के लिए ब्लू स्टार के साथ एक एग्रीमेंट किया है।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers: कंपनी ने कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स के साथ एक MoU साइन किया है। यह घरेलू और ग्लोबल मार्केट के लिए एडवांस्ड नेवल सिस्टम, अनमैन्ड प्लेटफॉर्म और दूसरी स्ट्रैटेजिक समुद्री क्षमताओं के लिए स्वदेशी सॉल्यूशन को मिलकर डेवलप करने और प्रमोट करने के लिए है।

Wipro: कंपनी ने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में लॉरा मैरी मिलर की नियुक्ति की घोषणा की है।

Tata Elxsi: कंपनी ने DevStudio.ai के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक ऑटोमोटिव मल्टी-एजेंटिक सॉल्यूशन है। इसे OEMs, सिस्टम सप्लायर्स और सेमीकंडक्टर कंपनियों के लिए ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफसाइकल को तेज करने के मकसद से बनाया गया है।

SBI Cards and Payment Services: बोर्ड ने मौजूदा वित्त वर्ष 2025–26 के लिए हर शेयर पर 2.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। रिकॉर्ड डेट 11 मार्च है। इसके अलावा, बोर्ड ने एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड– इंटरनल ऑडिट के तौर पर वेद प्रकाश का टर्म चार महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

Finkurve Financial Services: कंपनी ने गोदरेज कैपिटल की सब्सिडियरी कंपनी गोदरेज फाइनेंस (GFL) के साथ एक स्ट्रेटेजिक को-लेंडिंग पार्टनरशिप की घोषणा की है। मकसद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के को-लेंडिंग फ्रेमवर्क के तहत गोल्ड लोन प्रोडक्ट्स को जॉइंटली ऑफर करना है।

JK Tyre and Industries: कंपनी के बोर्ड ने सनपल्स पावर में कम से कम 26% इक्विटी शेयर खरीदने के लिए 5.04 करोड़ रुपये के निवेश और FPEL बर्निंग ब्राइट में 26% इक्विटी शेयर खरीदने के लिए 1.53 करोड़ के निवेश के लिए शेयर ट्रांसफर और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट साइन करने की मंजूरी दी है।

Shilpa Medicare: नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) ने शिल्पा थेरेप्यूटिक्स को होल्डिंग कंपनी शिल्पा मेडिकेयर के साथ मिलाने की स्कीम को मंजूरी दे दी है।

DCX Systems: कंपनी को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स से एयरबोर्न एप्लीकेशन के लिए कस्टम-मेड एंटेना बनाने व सप्लाई करने और पावर सप्लाई के लिए 68.05 करोड़ रुपये का परचेज ऑर्डर मिला है।

Balmer Lawrie and company: कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष 2025–26 के लिए 4.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Samhi Hotels: कंपनी के बोर्ड ने RARE इंडिया में 70% की मेजोरिटी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है।

Mazagon Dock Shipbuilders: 99,000 करोड़ रुपये की डिफेंस डील की मीडिया रिपोर्ट्स पर एक क्लैरिफिकेशन नोट में, कंपनी ने कहा कि सरकार के साथ CNC बातचीत पूरी हो गई है। प्रपोजल को कॉम्पिटेंट अथॉरिटी के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।

BMW Industries: कंपनी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के साथ पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई के लिए स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है।

Market cues : 24500 का सपोर्ट टूटने पर 24300 तक बढ़ सकती है गिरावट, ऊपर की तरफ 24900–25000 के ज़ोन में रेजिस्टेंस

आज लिस्ट होने वाली कंपनी

Striders Impex

बल्क डील्स

Amber Enterprises India: HDFC म्यूचुअल फंड ने एम्बर एंटरप्राइजेज में 2.41 लाख शेयर 184.95 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

Dev Information Technology: US की ऐप डेवलपमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कंपनी, एक्सड्यूस टेक्नोलोजिज ने 2.66 करोड़ रुपये में देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में अतिरिक्त 10 लाख शेयर खरीदे हैं। इन्हें प्रमोटर प्रेरक प्रद्युम्न शाह की रिश्तेदार प्रवीणाबेन प्रद्युम्नभाई शाह से खरीदा गया है। 2 मार्च को, एक्सड्यूस ने देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 9.09 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी, जो जनवरी में खरीदी गई 12.48 प्रतिशत हिस्सेदारी के अलावा है।

Invicta Diagnostic: इनवेस्टी ग्लोबल ऑपर्च्युनिटी फंड PCC– सेल 1 ने कंपनी में 1.2 लाख शेयर 84.5 लाख रुपये में खरीदे हैं।

ब्लॉक डील्स

Afcons Infrastructure: गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप SE– ODI ने मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर Pte से एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर में 9.71 लाख शेयर 26.8 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

बोनस, डिविडेंड और स्प्लिट के लिए ये शेयर करेंगे एक्स-ट्रेड

LKP फाइनेंस

Accedere

SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स

इंजीनियर्स इंडिया

जॉन कॉकरिल इंडिया

एट्टी ज्वैलर्स

मीरा इंडस्ट्रीज

सिल्वर टच टेक्नोलोजिज

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।