Stocks To Watch: 16 नवंबर को Tata Motors PV, Meesho, Godrej Industries समेत इन शेयरों पर रखें नजर
Stocks To Watch: Q2 में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने 5,531 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड लॉस देखा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 76,170 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सोमवार को 4 शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं
16 नवंबर को BN एग्रोकेम का शेयर एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेगा।
16 नवंबर को कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। लिस्ट में आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अशोक लीलैंड, मीशो, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन समेत कई नाम शामिल हैं। इन शेयरों में बड़ी उठापटक देखने को मिल सकती है। वजह हैं- तिमाही नतीजे, कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, आदि। इसके अलावा सोमवार को 4 शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। आइए डिटेल में जानते हैं किन प्रमुख शेयरों पर रहेगी नजर...
इन शेयरों पर रहेगा फोकस
आयशर मोटर्स: Q2 (जुलाई-सितंबर 2026) तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 14.9% बढ़कर 1,573.4 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 20.3% बढ़कर 7,421.7 करोड़ रुपये हो गया।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स: Q2 में कंपनी ने 5,531 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड लॉस देखा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में इसे 76,170 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। रेवेन्यू सालाना आधार पर 34% उछलकर 96,920 करोड़ रुपये हो गया।
अशोक लीलैंड: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर 842.9 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 35.4% उछलकर 17,029.9 करोड़ रुपये हो गया।
जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 30.1% घटकर 24.5 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 34.2% बढ़कर 579.9 करोड़ रुपये हो गया।
गोदरेज इंडस्ट्रीज: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 130.8% बढ़कर 559.6 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 45.1% बढ़कर 7,303 करोड़ रुपये हो गया।
इनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 55% बढ़कर 43.3 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 8.2% बढ़कर 88.7 करोड़ रुपये हो गया।
ABB इंडिया: सितंबर 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 8.2% बढ़कर 442.5 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 19.4% बढ़कर 3,738.1 करोड़ रुपये हो गया।
दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 84% बढ़कर 393.8 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 10.9% बढ़कर 3,334 करोड़ रुपये हो गया।
हीरो मोटर्स: Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 65.1% बढ़कर 18.2 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 21.3% बढ़कर 364.8 करोड़ रुपये रहा।
जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेसेज: Q2 में कंसोलिडेटेड लॉस बढ़कर 68.5 करोड़ रुपये हो गया, एक साल पहले यह 36.7 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 18.3% की बढ़ोतरी के साथ 4,599.4 करोड़ रुपये रहा।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज: कंपनी की सब्सिडियरी, नोवेलिस इंक. ने 'नोवेलिस (चीन) एल्युमिनियम प्रोडक्ट्स' और 'नोवेलिस (शंघाई) एल्युमिनियम ट्रेडिंग' को शेनझेन होंगझी इंडस्ट्रियल इनवेस्टमेंट को लगभग 26.5 करोड़ डॉलर में बेचने के लिए एक पक्का समझौता किया है। रेगुलेटरी मंजूरियां मिलने के बाद, इस सौदे के 12 महीनों के अंदर पूरा होने की उम्मीद है।
रेडिंगटन इंडिया: रेडिंगटन ने मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र के लिए स्पेन की पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और अनइंटरप्टिबल पावर सप्लाई (UPS) सिस्टम निर्माता कंपनी, 'सलिक्रू' (Salicru) के साथ एक डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप की घोषणा की है।
मीशो: जापानी निवेशक सॉफ्टबैंक ग्रुप ने मीशो में अपनी 1.65 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,885.17 करोड़ रुपये में बेची है। इस सौदे में सॉफ्टबैंक की सहयोगी कंपनी SVF II मीरकट (DE) LLC ने मीशो के 7.64 करोड़ शेयर बेचे। यह बिक्री 246.75 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुई। सौदे के तहत कई घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशक खरीदार रहे। सोसाइटे जेनरल सबसे बड़ी बायर रही। फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी 'सोसाइटे जेनरल' ने 364.65 करोड़ रुपये में 1.47 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे हैं।
रैलिस इंडिया: ASK इनवेस्टमेंट मैनेजर्स ने अपनी 0.65 प्रतिशत पेड-अप इक्विटी (12.79 लाख शेयर) 24.23 करोड़ रुपये में बेची है। ये शेयर 189.42 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए।
IIFL कैपिटल सर्विसेज: अल्फा अल्टरनेटिव्स फाइनेंशियल सर्विसेज ने 23.69 लाख शेयर बेचे हैं। इन्हें कुल 84.04 करोड़ रुपये में बेचा गया। इस बीच, नियो ग्रुप का हिस्सा 'नियो ट्रेजरी प्लस फंड' ने IIFL कैपिटल सर्विसेज में अपनी 0.5 प्रतिशत हिस्सेदारी (18.65 लाख शेयर) बेची। यह बिक्री कुल 66.35 करोड़ रुपये में हुई। अर्वेस्टा फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी 20.81 लाख शेयर 73.73 करोड़ रुपये में बेचे।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।