Get App

Stocks To Watch: आज 22 मई को GAIL, Paytm, Maruti Suzuki समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव

Stocks To Watch: आज 22 मई को सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, NTPC ग्रीन एनर्जी समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे सामने आएंगे।

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 22, 2026 पर 9:03 AM
Stocks To Watch: आज 22 मई को GAIL, Paytm, Maruti Suzuki समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव
22 मई को कुछ शेयर एक्स-डिविडेंड या एक्स-बोनस ट्रेड भी करेंगे।

शुक्रवार, 22 मई को आयशर मोटर्स, पेटीएम, GAIL, नाइका, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने एक दिन पहले मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी किए थे। लिहाजा शेयर पर असर पर नजर रहेगी। वहीं कुछ कंपनियां आज वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। साथ ही कुछ शेयर एक्स-डिविडेंड या एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने गुरुवार को नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स पर शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। इन अपडेट्स पर बाजार प्रतिक्रिया देगा। आइए जानते हैं डिटेल...

22 और 23 मई को इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोलगेट पामोलिव (इंडिया), ऑल टाइम प्लास्टिक्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, HG इंफ्रा इंजीनियरिंग, Info Edge (इंडिया), नारायणा हृदयालय, NTPC ग्रीन एनर्जी, टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स, TVS इलेक्ट्रॉनिक्स, Unichem लैबोरेटरीज, विक्रान इंजीनियरिंग और यात्रा ऑनलाइन 22 मई को तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

23 मई को NTPC, डिविस लैब्स, अनुपम रसायन इंडिया, जेके सीमेंट, इंडिया पेस्टिसाइड्स, रेनबो चिल्ड्रन्स मेडिकेयर और साई पेरेंटरल्स तिमाही नतीजे जारी करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें