Get App

Stocks to Watch: 20 स्टॉक्स; तीन लिस्टिंग और Groww, Cipla, Rama Steel समेत ये शेयर धमाल मचाने को तैयार!

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज 26 अगस्त को घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो तीन स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ आज ग्रो (Groww), सिप्ला (Cipla), हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) और रामा स्टील (Rama Steel) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 8:40 AM
Stocks to Watch: 20 स्टॉक्स; तीन लिस्टिंग और Groww, Cipla, Rama Steel समेत ये शेयर धमाल मचाने को तैयार!
एक कारोबारी दिन पहले 25 अगस्त को अगस्त सीरीज में निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 286.98 प्वाइंट्स यानी 0.37% के उछाल के साथ 77,656.09 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 115.50 प्वाइंट्स यानी 0.48% की मजबूती के साथ 24,334.55 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 73.50 प्वाइंट्स यानी 0.30% की बढ़त के साथ 24,553.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 25 अगस्त को अगस्त सीरीज में निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 286.98 प्वाइंट्स यानी 0.37% के उछाल के साथ 77,656.09 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 115.50 प्वाइंट्स यानी 0.48% की मजबूती के साथ 24,334.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Billionbrains Garage Ventures (Groww)

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स में रिबिट कैपिटल 1.6% हिस्सेदारी बेच सकती है। ₹1914 करोड़ की इस ब्लॉक डील के फ्लोर प्राइस ₹195 तय किया गया है।

Welspun Corp

सब समाचार

+ और भी पढ़ें