Stocks to Watch: Meesho, Yes Bank, IRB Infra और Tata Power समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; कच्चे तेल में उबाल के बीच बनेगा पैसा!
Stocks to Watch: मिडिल ईस्ट में भारी उथल-पुथल के बीच गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ मीशो (Meesho), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), यस बैंक (Yes Bank) और पीबी फिनटेक (PB Fintech) जैसे स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट
एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 6 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 78,918.90 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,450.45 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: ईरान और इजरायल की गहराती जंग में दुनिया के अधिकतर बाजार झुलस गए हैं। क्रूड ऑयल में उबाल ने मार्केट में घबराहट और बढ़ा दी है। वैश्विक मार्केट की हाहाकार के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज भी घरेलू मार्केट में भारी गिरावट के साथ कारोबार के शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 6 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 78,918.90 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,450.45 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
Kwality Wall's (India)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर क्वालिटी वाल्स (इंडिया) का घाटा बढ़कर ₹100.2 करोड़ से ₹178.4 करोड़ पर पहुंच गया और टोटल इनकम 30.6% गिरकर ₹223.4 करोड़ पर आ गया।
SML Mahindra Commercial Vehicles
फरवरी महीने में एसएमएल महिंद्रा कॉमर्शियल वेईकल्स की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 15.1% बढ़कर 1,415 यूनिट्स पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी का निर्यात 49.1% बढ़कर 88 यूनिट्स और प्रोडक्शन 16.4% उछलकर 1,679 यूनिट्स पर पहुंच गया।
Max Estates
मैक्स एस्टेट्स को नोएडा में मैक्स वन प्रोजेक्ट के लिए रेरा की मंजूरी मिल गई है। 10 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में 25 लाख स्क्वेयर फुट एरिया तैयार हो सकता है और इसमें कुल ₹2,000 करोड़ की बिक्री और किराए से सालाना लगभग ₹120 करोड़ की आय होने की उम्मीद है।
Meesho
मीशो को आयकर विभाग से एसेसमेंट वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज समेत ₹1,499.73 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है।
Kotak Mahindra Bank
आरबीआई ने अनुप कुमार साहा को कोटक महिंद्रा बैंक के बोर्ड में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
R Systems International
आर सिस्टम्स इंटरनेशनल के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर ₹6 के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 12 मार्च है।
Yes Bank
यस बैंक के बोर्ड ने 12 मार्च से विनय मुरलीधर टोंसे को बैंक का सीएमडी (डेजिनेट) नियुक्त करने की मंजूरी दी है। वह अपना पदभार मौजूदा सीएमडी प्रशांत कुमार के 5 अप्रैल को पद छोड़ने के बाद 6 अप्रैल से पद संभालेंगे।
Dr Reddy's Laboratories
डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज को अमेरिकी न्याय विभाग ने जानकारी दी है कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर विभाग ने फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज एक्ट (FCPA) के तहत अपनी जांच बंद कर दी है। विभाग ने कंपनी के खिलाफ किसी कार्रवाई की सिफारिश भी नहीं की है।
Tata Power Company
टाटा पावर कंपनी ने अपने तेजी से बढ़ते रूफटॉप सोलर (आरटीएस), इलेक्ट्रिक वेईकल्स चार्जिंग और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस बिजनेसेज को डिजिटल रूप देने के लिए सेल्सफोर्स के साथ साझेदारी का ऐलान किया है।
UltraTech Cement
अल्ट्राटेक सीमेंट ने सनश्योर सोलरपार्क थर्टी एट प्राइवेट लिमिटेड की 26.20% इक्विटी हिस्सेदारी के लिए एग्रीमेंट किया है।
IRB Infrastructure Developers
फरवरी में टोल रेवेन्यू सालाना आधार पर ₹613.8 करोड़ से 21.55% बढ़कर ₹746.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Tata Motors Passenger Vehicles
टाटा मोटर्स पैसेंजर वेईकल्स के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर ओम प्रकाश भट्ट लगातार दो कार्यकाल के बाद 8 मार्च को रिटायर हो गए।
Kirloskar Electric Company
किर्लोस्कर इलेक्ट्रिक कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी संजीव कुमार एस की 6 मार्च से कंपनी से विदाई हो गई।
Sterling and Wilson Renewable Energy
स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी ने कजाकिस्तान में सहायक कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन कजाकिस्तान एलएलपी को 2 मार्च से बंद कर दिया है।
Gujarat Narmada Valley Fertilizers and Chemicals (GNFC)
पश्चिमी एशिया की जंग में एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में जीएनएफसी को रिगैसिफाइड एलएनजी सप्लाई करने वाली गेल (इंडिया) ने एलोकेशन क्वांटिटी कम कर दिया है और इसे 6 मार्च से डेली कॉन्ट्रैक्टेड क्वांटिटी (DCQ) के 60% तक सीमित कर दिया है। इससे नीम यूरिया के प्रोडक्शन पर असर पड़ेगा।
Max Financial Services
एक्सिस बैंक, एक्सिस सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल समेत एक्सिस की अन्य कंपनियों ने मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में प्रस्तावित विलय पर सैद्धांतिक रूप से अपनी मंजूरी दे दी है।
BSE Indices Restructuring
एंथम बायोसाइंसेज, फिजिक्सवाला, पिरामल फाइनेंस, पाइन लैब्स और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) 23 मार्च से बीएसई मिडकैप और बीएसई लार्ज मिडकैप इंडेक्स में शामिल होंगे। लौरस लैब्स, जीई वर्नोवा टी एंड डी इंडिया, मुथूट फाइनेंस और एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स बीएसई मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स में पीआई इंडस्ट्रीज, टॉरेंट पावर, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और पेज इंडस्ट्रीज की जगह लेंगे। वहीं ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, न्यूलैंड लैबोरेटरीज, आनंद राठी वेल्थ और असाही इंडिया ग्लास बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स में नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, फाइव-स्टार बिजनेस फाइनेंस, नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी और एसकेएफ इंडिया की जगह लेंगे।
ब्लॉक डील्स
PB Fintech
चीन के टेनसेंट होल्डिंग्स की सहायक कंपनी टेनसेंट क्लाउड यूरोप बीवी ने पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार की पैरेंट कंपनी पीबीफिनटेक में अपनी हिस्सेदारी आधी कर दी और 48.4 लाख शेयर (1.04%) ₹694.65 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,435.1 के भाव पर बेच दिए। वहीं दूसरी तरफ सात निवेशकों-गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप, मिराए एसेट म्यूचुअल फंड, सोसिएटे जेनरल, डीएसपी म्यूचुअल फंड, श्रोडर, टाटा म्यूचुअल फंड और विरिडियन एशिया अपॉर्चुनिटीज मास्टर फंड-ने टेनसेंट के बेचे हुए ये सभी शेयर खरीद लिए। दिसंबर 2025 तक टाटा म्यूचुअल फंड की कंपनी में 1.1% और मिरे एसेट म्यूचुअल फंड की 1.63% हिस्सेदारी थी।
बल्क डील्स
Shankara Buildpro
360 वन इक्विटी अपॉर्चुनिटी फंड ने प्रति शेयर ₹998.61 के भाव पर शंकर बिल्डप्रो के 1.62 लाख शेयर (0.67% हिस्सेदारी) ₹16.22 करोड़ में खरीदे हैं।
Ganesha Ecosphere
डीएसपी म्यूचुअल फंड ने गणेश इकोस्फीयर के 2.76 लाख शेयर (1.03% हिस्सेदारी) ₹21.2 करोड़ में प्रति शेयर ₹768 के भाव पर बेच दिए। वहीं इंडिया कैपिटल मैनेजमेंट ने इंडिया कैपिटल फंड के जरिए इसी भाव पर 2.34 लाख शेयर ₹17.97 करोड़ में खरीदे हैं।
लिस्टिंग
आज ऐसटेक ई-कॉमर्स (Acetech E-Commerce) की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज टैनफैक इंडस्ट्रीज के स्प्लिट तो एक्सटेल इंडस्ट्रीज के डिविडेंड और क्यूपिड के बोनस की एक्स-डेट है।
F&O Ban
सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।