Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; Yes Bank, SBI और IRCTC समेत इन स्टॉक्स पर खास वजहों से रहेगी नजर
Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एसबीआई (SBI), आईआरसीटीसी (IRCTC), यस बैंक (Yes Bank) और एचसीएलटेक (HCLTech) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 15 जून को सेंसेक्स (Sensex) 736.38 प्वाइंट्स यानी 0.97% के उछाल के साथ 76,264.33 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 231.00 प्वाइंट्स यानी 0.98% की बढ़त के साथ 23,853.90 पर बंद हुआ था।
tocks to Watch: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर दुनिया के अधिकतर बाजारों में रौनक छाई हुई है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 31.50 प्वाइंट्स यानी 0.13% की बढ़त के साथ 23,962.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 15 जून को सेंसेक्स (Sensex) 736.38 प्वाइंट्स यानी 0.97% के उछाल के साथ 76,264.33 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 231.00 प्वाइंट्स यानी 0.98% की बढ़त के साथ 23,853.90 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
Devyani International
देवयानी इंटरनेशनल ने Axonwise Private Limited (Sarvam AI) में ₹1,427.25 करोड़ में 10.46% हिस्सेदारी खरीदी है।
State Bank of India (SBI)
एसबीआई के बोर्ड की 18 जून को होने वाली बैठक में इस वित्त वर्ष 2027 में पब्लिक ऑफर या प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
Mahindra & Mahindra Financial Services
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹1,000 करोड़ तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
General Insurance Corporation of India
ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए सरकार 16-17 जून को जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 5% तक की इक्विटी हिस्सेदारी बेचेगी। बेस ऑफर साइज 2% हिस्सेदारी का है, जिसमें अतिरिक्त रूप से 3% तक हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी है। फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹352 तय किया गया है। यह इश्यू नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए 16 जून को और रिटेल निवेशकों के लिए 17 जून को खुलेगा।
Craftsman Automation
क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन ने 15 जून को अपना ₹2,000 करोड़ का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹8,966.13 तय किया गया है।
Adani Enterprises
अदाणी ग्रुप और जैबिल इंक ने भारत में AI और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म बनाने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है।
Yes Bank
यस बैंक और नॉर्दर्न आर्क कैपिटल ने साझेदारी की है।
Dhanlaxmi Bank
धनलक्ष्मी बैंक के बोर्ड ने कविता टीए की जगह Krishnakumar K को तीन साल के लिए बैंक का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC)
आईआरसीटीसी में 15 जून से डायरेक्टर (फाइनेंस) पद पर नई नियुक्ति के बाद जीजीएम (फाइनेंस) सुधीर कुमार ने अतिरिक्त प्रभार छोड़ दिया है। इसके साथ ही सुधीर कुमार 15 जून से कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल नहीं रहे।
Devyani International
देवयानी इंटरनेशनल को देवयानी इंटरनेशनल और सफायर फूड्स के बीच प्रस्तावित 'स्कीम ऑफ अरेंजमेंट' के लिए NSE और BSE से एनओसी मिल गया है। हालांकि इसे अभी भी स्टैटुअरी रेगुलेटरी अप्रूवल्स लेना है।
GMR Airports (May YoY)
मई महीने में सालाना आधार पर पैसेंजर ट्रैफिक 6.1% की रफ्तार से बढ़ा और एयरक्राइफ्ट मूवमेंट 2.3% की रफ्तार से। घरेलू पैसेंजर ट्रैफिक मई महीने में सालाना आधार पर 7.9% की रफ्तार से तो इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक 0.4% की रफ्तार से।
ब्लक और ब्लॉक डील्स
Vedanta Iron and Steel
प्रेमजी इन्वेस्ट के इन्वेस्टमेंट वेईकल पीई अपॉर्च्युनिटीज एआईएफ V एलएलपी ने वेदांता आयरन एंड स्टील के 4.83 करोड़ इक्विटी शेयर ₹101.67 करोड़ में प्रति शेयर ₹21.02 के भाव पर खरीदे।
Bai-Kakaji Polymers
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने बाई-काकाजी पॉलिमर्स के 6 लाख शेयर (2.8% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹196.06 के भाव पर ₹11.76 करोड़ में खरीदे। वहीं मनीष किरीटकुमार शाह (HUF) ने 1.72 लाख शेयर ₹196.01 के भाव पर ₹3.37 करोड़ में और आरबी इंडस्ट्रीज ने 1.56 लाख शेयर ₹196 के भाव पर ₹3.06 करोड़ में बेचे।
Niva Bupa Health Insurance Company
एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फंड्स इंडियन इक्विटी, एचएसबीसी इंडियन और एचएसबीसी इंडियन इक्विटी मदर फंड ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के 40 लाख शेयर (0.2% इक्विटी हिस्सेदारी) प्रति शेयर 83 के भाव पर ₹33.2 करोड़ में खरीदे। ये शेयर कंपनी के एमडी और सीईओ कृष्णन रामचंद्रन ने बेचे।
एक्स-डेट
आज आरआर कबेल के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो मिनी डायमंड्स इंडिया के बोनस की भी आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।