Stocks to Watch: चार लिस्टिंग; Ola Electric, HCLTech, Saregama और Akzo Nobel समेन इन स्टॉक्स पर रखें नजर
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज चार स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), एचसीएलटेक (HCLTech), सारेगामा (Saregama) और एग्जो नोबेल (Akzo Nobel) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को 17 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 533.50 प्वाइंट्स यानी 0.63% की फिसलन के साथ 84,679.86 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 167.20 प्वाइंट्स यानी 0.64% की गिरावट के साथ 25,860.10 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को 17 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 533.50 प्वाइंट्स यानी 0.63% की फिसलन के साथ 84,679.86 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 167.20 प्वाइंट्स यानी 0.64% की गिरावट के साथ 25,860.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Akzo Nobel India
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोटर इंपीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज ब्लॉक डील के जरिए एक्जो नोबेल इंडिया में 9% हिस्सेदारी बेच सकती है। प्रति शेयर ₹3150 के भाव पर यह ब्लॉक डील ₹1,290.6 करोड़ की हो सकती है।
Kaynes Technology India
कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया की सहायक कंपनी कीन्स सेमीकॉन ने भारत में भविष्य की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस को मजबूत करने के लिए जापान की एओआई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और मित्सुई एंड कंपनी के साथ दो रणनीतिक साझेदारियों का ऐलान किया है।
Ahluwalia Contracts (India)
अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से ₹888.38 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत ईपीसी मोड में बिहार के पुनौराधाम में अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण और ओवरऑल डेवलपमेंट का काम शामिल है।
Saregama
सारेगामा ने भंसाली प्रोडक्शंस के साथ एक इंवेस्टमेंट एग्रीमेंट, एक शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट, एक म्यूजिक राइट्स एग्रीमेंट किया है। इसके तहत यह ₹325 करोड़ में भंसाली प्रोडक्शंस के 9960 कंपल्सरली कंवर्टिबल प्रिफरेंस शेयर हासिल करेगी। बोर्ड ने कई किश्तों में अतिरिक्त इक्विटी सिक्योरिटीज के अधिग्रहण और कंपल्सरली कंवर्टिबल प्रिफरेंस शेयरों के कंवर्जन की शर्तों को भी मंजूरी दी है। कंपनी मार्च 2030 तक भंसाली प्रोडक्शंस की 51% तक हिस्सेदारी हासिल कर सकती है।
HCL Technologies
एनएसई की सब्सिडरी एनएसई एकेडमी ने टेक्नोलॉजी और फाइनेंस में ज्वाइंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए एचसीएलटेक के साथ साझेदारी की है। ये कोर्सेज भारत के साथ-साथ मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया में चलाए जाएंगे।
NBCC (India)
एनबीसीसी को आईआईटी मंडी से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए ₹332.99 करोड़ का ऑर्डर और कांडला एसईजेड से दैनिक सालाना रखरखाव कार्यों के लिए ₹12.05 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Indian Overseas Bank
सरकार 17-18 दिसंबर को बैंक के 38.51 करोड़ इक्विटी शेयर (2% इक्विटी) बेचेगी। इसके अलावा बीएसई और एनएसई के अलग-अलग विंडो के जरिए अतिरिक्त 19.25 करोड़ शेयर (1% हिस्सेदारी) बेचने का विकल्प भी होगा। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹34 तय किया गया है।
Sequent Scientific
सीक्वेंट साइंटिफिक के बोर्ड ने हरिबाबू बोडेपुडी को 16 दिसंबर से लगातार दो वर्षों के लिए कंपनी के एमडी और ग्रुप सीईओ बनाने की मंजूरी दे दी है। वहीं सौरव भाला के इस्तीफे के बाद बोर्ड ने 1 जनवरी 2026 से रमाकांत सिंगानी को सीएफओ बनाने की मंजूरी दी है।
Kajaria Ceramics
कजारिया सेरामिक्स के शेयरहोल्डर्स ने फिर से अशोक काजारिया को चेयरमैन, चेतन काजारिया को वाइस चेयरमैन और ऋषि काजारिया को एमडी बनाने की मंजूरी दे दी है।
बल्क डील्स
Ola Electric Mobility
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फाउंडर और प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने कंपनी के 2.62 करोड़ इक्विटी शेयर (0.59% इक्विटी होल्डिंग) ₹91.87 करोड़ में प्रति शेयर ₹34.99 के भाव पर बेच दिए। उन्होंने ये शेयर प्रमोटर लेवल पर ₹260 करोड़ के कर्ज पूरा चुकाने के लिए बेचा है। इससे कंपनी के गिरवी रखे सभी 3.95% शेयर फ्री हो गए जिससे भाविश अग्रवाल के मुताबिक एक महत्वपूर्ण अनिश्चितता दूर हो गई।
Pearl Global Industries
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने पर्ल ग्लोबल के 6.6 लाख शेयर (1.43% हिस्सेदारी) ₹105.68 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,599.99 के भाव से खरीदे हैं। वहीं प्रमोटर दीपक कुमार सेठ ने 6.25 लाख शेयर (1.35% हिस्सेदारी) ₹1,600.04 के भाव से ₹100 करोड़ में बेच दिए।
Karnataka Bank
गैर-संस्थागत निवेशक बी सुमंतकुमार रेड्डी ने कर्नाटक बैंक के 19.09 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹38.29 करोड़ में प्रति शेयर ₹200.52 के भाव से खरीदे हैं। वहीं गार्डन्स आरआर ने इतने ही शेयर ₹38.28 करोड़ में प्रति शेयर ₹200.48 के भाव से बेच दिए।
ब्लॉक डील्स
SBFC Finance
अमेरिका की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एनबीएफसी एसबीएफसी फाइनेंस के अपने सभी 1.36 करोड़ इक्विटी शेयर (1.25% इक्विटी) ₹105.14 के भाव पर ₹143.37 करोड़ में बेच दिए। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बेसिक रिटायरमेंट प्लान ट्रस्ट ने भी 13.86 लाख शेयर (0.12% हिस्सेदारी) ₹14.57 करोड़ में बेचे, और 238 प्लान एसोसिएट्स एलएलसी ने 3.41 लाख शेयर (0.03% हिस्सेदारी) र्3.59 करोड़ रुपये में इसी भाव पर बेचा है। वहीं दूसरी बार टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने 82.31 लाख शेयर (0.75% हिस्सेदारी) ₹86.54 करोड़ में खरीदे, और टेमासेक होल्डिंग्स के स्वामित्व वाली अरंडा इन्वेस्टमेंट्स ने 71.33 लाख शेयर (0.65% हिस्सेदारी) ₹75 करोड़ में इसी भाव पर खरीदे हैं।
लिस्टिंग
नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज और पार्क मेडी वर्ल्ड की आज बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी वहीं यूनीसेम एग्रीटेक और शिपवेव्स ऑनलाइन की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
ईक्लर्क्स सर्विसेज के बायबैक की आज एक्स-डेट है तो कृषिवाल फूड्स के राइट्स और सिल्फ टेक के बोनस की भी आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज बंधन बैंक में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।