Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज चूंकि निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो इंट्रा-डे में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 15 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 54.30 प्वाइंट्स यानी 0.06% की मामूली फिसलन के साथ 85,213.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 19.65 प्वाइंट्स यानी 0.08% की मामूली गिरावट के साथ 26,027.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
