Stocks to Watch: 27 स्टॉक्स; Augmont की लिस्टिंग और HDFC Bank, Ola Electric, Cipla समेत ये शेयर फोकस में
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज 31 अगस्त को घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज ऑगमोंट (Augmont) की लिस्टिंग के साथ-साथ ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), सिप्ला (Cipla) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सेंसेक्स (Sensex) 330.92 प्वाइंट्स यानी 0.43% की बढ़त के साथ 77,264.51 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 84.80 प्वाइंट्स यानी 0.35% की मजबूती के साथ 24,175.65 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: ईरान पर अमेरिका के फिर तेज हमले से कच्चे तेल में उबाल ने अधिकतर एशियाई बाजारों को लाल कर दिया और अब गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में भी कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 85.50 प्वाइंट्स यानी 0.35% की गिरावट के साथ 24,226.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सेंसेक्स (Sensex) 330.92 प्वाइंट्स यानी 0.43% की बढ़त के साथ 77,264.51 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 84.80 प्वाइंट्स यानी 0.35% की मजबूती के साथ 24,175.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस
Reliance Industries
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स को अपने आईपीओ के लिए फाइल किए गए ड्राफ्ट पर सेबी से ऑब्जर्वेशन लेटर मिल गया है।
HDFC Bank
शशिधर जगदीशन ने एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ के तौर पर दोबारा नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है। वह 26 अक्टूबर, 2026 से रिटायर हो जाएंगे। बैंक ने अगले सीईओ को चुनने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
Cipla
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने अमेरिका में सिप्ला की सब्सिडियरी इनवाजेन फार्मा की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट 'यूनिट 3' के इंस्पेक्शन को VAI (वॉलंटरी एक्शन इंडिकेटेड) के तौर पर क्लासिफाई किया है। एफडीए ने 13 से 17 जुलाई 2026 के बीच इस यूनिट ी जांच की थी।
Axiscades Technologies
एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज बेंगलुरु की कंपनी क्लाउड वेव टेक्नोलॉजीज में ₹234 करोड़ में 90% तक हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी बाद में बाकी 10% हिस्सेदारी भी खरीद सकती है।
Max Estates
मैक्स एस्टेट्स ने प्रमोटर के मालिकाना हक वाली उन लैंड-होल्डिंग कंपनियों में पूरी ओनरशिप हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है, जिनके पास पश्चिमी दिल्ली में लगभग 84.71 एकड़ जमीन है। यह अधिग्रहण एक नॉन-कैश शेयर-स्वैप ट्रांजैक्शन के तौर पर हो रहा है, जिसमें पेमेंट पूरी तरह से कंपनी के अपने इक्विटी शेयर जारी करके होगा। इस जमीन से अगले कुछ सालों में लगभग ₹10,000-₹12,000 करोड़ की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) हासिल होने का अनुमान है।
Avantel
एवांटेल को डीआरडीओ से ₹117.88 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट वॉइस और डेटा कम्युनिकेशन के लिए ग्राउंड सेगमेंट हब के डेवलपमेंट, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए है।
Clean Max Enviro Energy Solutions
क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी के बोर्ड ने 1550 मेगावाट की क्षमता वाले विंड पावर प्रोजेक्ट्स के लिए विंड टर्बाइन जनरेटर खरीदने के लिए एनविजन एनर्जी इंडिया के साथ एक टर्म शीट को मंजूरी दी है। इस टर्म शीट के तहत कंपनी 5 MW क्षमता वाले 310 विंड टर्बाइन जनरेटर (WTGs) खरीदेगी। साथ ही इनके इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए सुपरविजन और टेक्निकल सपोर्ट भी लेगी।
Aurobindo Pharma
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 24 से 28 अगस्त 2026 के बीच आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में ऑरोबिंदो फार्मा की सब्सिडियरी एपिटोरिया फार्मा की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट-VI का निरीक्षण किया। जांच के बाद एफडीए ने तीन ऑब्जर्वेशन जारी किए, जो प्रोसीजर्स से जुड़ी हैं।
NBCC
एनबीसीसी ने एनचीपीसी के साथ एक एमओयू किया है, जिसके तहत एनबीसीसी देश भर में एनएचपीसी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को 5.5% की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) फीस पर पूरा करेगा।
Transformers and Rectifiers (India)
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स को कर्नाटक में न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) के कैगा यूनिट्स 5 और 6 न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए जनरेटर ट्रांसफॉर्मर सप्लाई करने का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर न्यूक्लियर पावर सेक्टर में कंपनी का पहला ऑर्डर है और इसे मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर से मिला है।
Ashoka Buildcon
अशोका बिल्डकॉन को रेल विकास निगम (RVNL) से इलेक्ट्रोमैकेनिकल सिस्टम की सप्लाई और कमीशनिंग के लिए ₹602.16 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
Tata Chemicals
टाटा केमिकल्स की सब्सिडियरी टाटा केमिकल्स नॉर्थ अमेरिका (TCNA) ने अमेरिका की सियर्स वैली मिनरल्स की बैंकरप्सी कार्यवाही में सफल बोली लगाई। यह बोली सियर्स वैली के नॉर्थ अमेरिकन सोडा ऐश कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स को खरीदने के लिए थी, जिसमें दिसंबर 2028 तक करीब 5 लाख टन से अधिक के कस्टमर ऑर्डर शामिल हैं। इन कॉन्ट्रैक्ट्स से कॉन्ट्रैक्ट की अवधि के दौरान $11.0 करोड़ से अधिक का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।
LIC Housing Finance
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड ने संदीप कुमार को एडिशनल डायरेक्टर और एमडी-सीईओ बनाने की मंजूरी दे दी है, जो 29 अगस्त से लागू होगा।
Prestige Estates Projects
प्रेस्टीज एस्टेट्स ने नॉर्थ चेन्नई के माधववरम में प्रेस्टीज पाम कोर्ट नाम से एक नए रेजिडेंशियल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह प्रोजेक्ट माधववरम में 7.98 एकड़ जमीन में है और इसकी अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) ₹1,330 करोड़ है।
Mahindra and Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने सभी इलेक्ट्रिक-ओरिजिन SUV पोर्टफोलियो में अपने BaaS (बैटरी-एज-अ-सर्विस) प्रोग्राम को शामिल करने का ऐलान किया है, जिससे यह BE 6 SPORTEQ, XEV 9S और XEV 9e पर उपलब्ध हो जाएगा।
Cupid
क्यूपिड के बोर्ड ने साउथ अफ्रीका में एक साउथ अफ्रीकन पार्टनर के साथ मैन्युफैक्चरिंग वेंचर शुरू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
Ola Electric Mobility
ओला इलेक्ट्रिक को मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज से ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स के लिए PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) स्कीम के तहत ₹95.81 करोड़ का इंसेंटिव जारी करने की मंजूरी का आदेश मिला है।
Indraprastha Gas
इंद्रप्रस्थ गैस ने दिल्ली-एनसीआर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत प्रति किग्रा ₹3.89 बढ़ाने का फैसला किया है।
Oil India
ऑयल इंडिया की सब्सिडियरी ऑयल ग्रीन एनर्जी ने हरियाणा की चार नगर पालिकाओं- गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और अंबाला के साथ उनके क्लस्टर्स में इंटीग्रेटेड सीबीजी और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट के लिए एमओयू किया है। इनमें हर दिन 5,000 टन म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस करने की क्षमता होगी। इनसे हर दिन 70-75 टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) और 50 MW ग्रीन पावर बनने की उम्मीद है।
Knowledge Realty Trust
ब्लैकस्टोन की चार कंपनियां 31 अगस्त और 1 सितंबर को ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट में 25.03% तक की हिस्सेदारी बेचेंगी। इसमें 16.69% हिस्सेदारी का बेस ऑफर है, और इसमें 8.34% तक अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन भी है। इसका फ्लोर प्राइस प्रति यूनिट ₹108 तय किया गया है
Lenskart Solutions
अल्फा वेव वेंचर्स II और अल्फा वेव वेंचर्स ने प्रति शेयर ₹630 के भाव पर लेंसकार्च सॉल्यूशंस के 2.94 करोड़ शेयर (1.7% हिस्सेदारी) ₹1,856.8 करोड़ में बेच दिए। जून 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, लेंसकार्ट में अल्फा वेव वेंचर्स की हिस्सेदारी 4.64% थी। ये शेयर नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट, ICICI प्रूडेंशियल एएमसी, व्हाइटओक कैपिटल, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, HDFC स्टैंडर्ड लाइफ, मॉर्गन स्टेनली, कॉपथॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट, गोल्डमैन सैक्स, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज़ (एशिया), SBI म्यूचुअल फंड, सोसिएट जेनरल, BofA सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी और कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी समेत 33 देशी-विदेशी निवेशकों ने खरीदे
Genus Power Infrastructures
जीआईसी ग्रुप की चिसविक इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने हर शेयर ₹324.5 के भाव पर जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर रे 35.78 लाख शेयर (1.17% हिस्सेदारी) ₹116.12 करोड़ में बेच दिए। इनमें से 13.86 लाख शेयर आर्ट कॉर्पोरेट एडवाइजर्स ने ₹45 करोड़ में और HSBC म्यूचुअल फंड ने 21.91 लाख शेयर ₹71.12 करोड़ में खरीदा है। जून 2026 तक चिसविक इन्वेस्टमेंट के पास जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर में 15.11% हिस्सेदारी थी।
Religare Enterprises
दिग्गज निवेशक आशीष धवन ने प्रति शेयर ₹232 के भाव पर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के अतिरिक्त 38 लाख शेयर (1.11% हिस्सेदारी) दो ट्राजैक्शन के जरिए ₹88.16 करोड़ में खरीदे। जून 2026 तक कंपनी में आशीष धवन की 5.24% हिस्सेदारी थी।
Ather Energy
प्रमोटर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने सिंगापुर सरकार से ₹1,758.24 करोड़ में हर शेयर ₹1,480 के भाव पर एथर एनर्जी के अतिरिक्त 1.18 करोड़ शेयर (3.01% हिस्सेदारी) खरीदे।
KSR Footwear
अल्पा वेल्थ क्रिएटर ने प्रति शेयर ₹31.28 के भाव पर केएसआर फुटवियर के 2.45 लाख शेयर (1.33% हिस्सेदारी) ₹76.66 लाख में खरीदे। वहीं एम्बिट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने केएसआर फुटवियर के 1.82 लाख शेयर (0.99% हिस्सेदारी) ₹31.43 के भाव पर ₹57.2 लाख में बेचे।
Strides Pharma Science
प्रमोटर अरुण कुमार पिल्लई ने प्रति शेयर ₹990 के भाव पर स्ट्राइड्स फार्मा साइंस के 10 लाख अतिरिक्त शेयर (1.08% हिस्सेदारी) ₹99 करोड़ में खरीदे। ब्लॉक डील के तहत ये शेयर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने बेचे जिसके पास जून 2026 तक कंपनी में 4.76% हिस्सेदारी थी।
Augmont Enterprises
आज ऑगमोंट एंटरप्राइजेज के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।
Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर
आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: लीप इंडिया, मिल्की मिस्ट डेयरी फ़ूड, सेटको ऑटोमोटिव, क्रेसंडा रेलवे सॉल्यूशंस, डचेपल्ली पब्लिशर्स, स्टैंडर्ड सर्फेक्टेंट्स
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।